Expert

शाम के बाद सूप क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग डिनर लाइट रखने के लिए रात में सूप पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह सेहत के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें इसका सही जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
शाम के बाद सूप क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Is It Okay To Drink Soup at Night: वेट लॉस करने के लिए कई लोग डिनर स्कीप करते हैं। डिनर हमारे दिन का अहम हिस्सा होता है। इसलिए इसे इग्नोर करने के बजाय बैलेंस करने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप डिनर लाइट करते हैं और सोने से 3-4 घंटे पहले कर लेते हैं, तो आपकी सेहत को नुकसान नहीं होगा। लाइट डिनर करने से डाइजेशन ठीक रहता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम हेल्दी रहता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। लाइट डिनर रखने के लिए कई लोग सूप का सेवन भी करते हैं। सर्दियों में वेट लॉस करने के लिए कई लोग डिनर में रोज सूप पीते हैं। लेकिन क्या डिनर में सूप पीना सच में फायदेमंद होता है? क्या डिनर में रोज सूप पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है? कई न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शाम के बाद सूप नहीं पीना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इसके बारे में।

inside-soup-in-dinner-time

शाम के बाद सूप क्यों नहीं पीना चाहिए? Why We Should Avoid Soup at Night

गर्मियों की डाइट में फाइबर एड करने के लिए लोग सलाद खाते हैं। लेकिन सर्दियों में सलाद न खा पाने के कारण लोग सूप पीना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप वेट लॉस के लिए सूप को डिनर ऑप्शन बना रहे हैं, तो इससे सेहत को फायदा नहीं होगा। रात के दौरान सूप पीने से आपको सुबह वजन बढ़ा हुआ नजर आ सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक समझें तो शाम के बाद नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं सूप भी सब्जियों और नमक वाला पानी होता है। अगर आप डिनर में सूप लेते हैं तो इससे वाटर रिटेंशन हो सकता है। आपका वजन ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए शाम के बाद सूप अवॉइड करें।

इसे भी पढ़ें- क्लियर स्किन पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 6 सूपरफूड्स, स्किन रहेगी हेल्दी

सूप का सेवन कब करना फायदेमंद होता है? When To Consume Soup

एक्सपर्ट के मुताबिक रात और सुबह खाली पेट आपको सूप का सेवन नहीं करना चाहिए। सर्दी हो या गर्मी आप दोपहर में लंच के दौरान सूप पी सकते हैं। इससे शरीर को सूप के पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। इसके साथ ही, आपको सूप में मौजूद फाइबर भी मिलेगा।

जानें सर्दियों में सलाद का सेवन कैसे करना चाहिए? How To Consume Salad In Winter Season

सर्दियों में ठंडा सलाद न खा पाने के कारण लोग सूप पीते हैं। लेकिन सूप में सब्जी उबली होती है, इससे शरीर को पर्याप्त फाइबर नहीं मिल पाता है। इसलिए सर्दियों में भी सलाद अवॉइड न करें। अगर ठंडा सलाद खाना आपके लिए मुश्किल होता है, तो आप सलाद को हल्का-सा गर्म करके या हल्का उबालकर खा सकते हैं। इससे सब्जियों का फाइबर कम नहीं होगा। साथ ही, आपको ठंडा सलाद खाने की जरूरत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- शरीर की प्रकृति के अनुसार ही करना चाहिए सूप का सेवन, एक्सपर्ट से जानें वात, पित्त और कफ के लिए सही सूप

लेख में हमने जाना कि रात के दौरान सूप का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो आप किसी डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर अपने लिए मील प्लान बनवा सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic (@nutritionist_divya.gandhi)

Read Next

क्या आप भी करते हैं कार्ब्स से जुड़े इन 4 मिथकों पर भरोसा? एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer