Doctor Verified

क्या बच्चों को ग्रीन टी पिलानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या बच्चे भी इसका सेवन कर सकते हैं? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चों को ग्रीन टी पिलानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय


Is Green Tea Safe For Kids: कई लोग अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी पीकर करना पसंद करते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो शरीर को बीमारियों में दूर रखने में मदद कर सकता है। वहीं इसका सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कम करने में भी मदद करता है। ग्रीन टी का सेवन कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है, जो इसे एक परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक बनाता है। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को भी ग्रीन टी देना शुरु कर देते हैं। लेकिन क्या बच्चों के लिए ग्रीन टी पीना ठीक है? बच्चों को किस उम्र से ग्रीन टी देनी चाहिए? ऐसे ही कई प्रश्नों के बारे में जानने के लिए हमने बात की न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से। तो चाहिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

green tea for kids

क्या बच्चों के लिए ग्रीन टी पीना ठीक है- Is Green Tea Good For A Child

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर बच्चे को कैफीन के सेवन से समस्या है, तो उसे ग्रीन टी नहीं देनी चाहिए। ग्रीन टी में कुछ मात्रा कैफीन की पाई जाती है, जो शरीर को दिनभर एक्टिव रहने में मदद करती है। अगर बच्चे को हाइपरटेंशन या नींद से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसे ग्रीन टी नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे को कम मात्रा में ही ग्रीन टी दी जाए।

इसे भी पढ़े- वजन घटाने के लिए ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट से

बच्चों के लिए ग्रीन टी के फायदे- Benefits of Green Tea For Children

इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाए

बच्चों को ग्रीन टी देने से उनकी इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बाहर से इन्फेक्शन से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ बच्चों को खांसी-जुखाम होने पर भी ग्रीन टी दे सकते हैं। इसका सेवन करने से इन्फेक्शन का प्रभाव कम करने में मदद मिल सकती है।

पाचन के लिए फायदेमंद 

पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी ग्रीन टी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते है, जिससे पाचन बेहतर होता है। इसका सही मात्रा में सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं मे राहत दे सकता है। 

इसे भी पढ़े- ग्रीन टी पीते हैं तो ध्यान रखें ये सावधानियां वरना हो सकते हैं गंभीर नुकसान

दांतों के लिए फायदेमंद 

बच्चों को ग्रीन टी देना दांतों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में पाए जाने वाले आवश्यक गुण दांतों में कीडा लगने की समस्या का खतरा कम कर सकते हैं। यह बैक्टीरिया से लड़ने और मुंह से बदबू आने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

बच्चों के लिए कैसे बनाएं ग्रीन टी

बच्चों को खांसी-जुखाम की समस्या में ग्रीन टी दे सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी तैयार करते वक्त अदरक और नींबू डाला जा सकता है। थोड़ा मिठास लाने के लिए बच्चों की ग्रीन टी में सौंफ और शहद भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों को ग्रीन टी कम मात्रा में ही देना सही है। इसके साथ ही इसका सेवन रोज करने से पहले डॉक्टर से सलाह भी जरूर लें। 

अगर बच्चे को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है, तो ग्रीन टी देने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

Read Next

बच्चों के लंच बॉक्स में न रखें ये 5 फूड्स, सेहत के लिए होते हैं नुकसानदायक

Disclaimer