Is Giloy Good For Cough In Hindi: मौसम हर दूसरे दिन बदल रहा है। कभी बहुत ज्यादा गर्मी हो रही है, तो कभी उमस बढ़ रही है। वहीं, कुछ दिनों तक लगातार बरसात हो रही है। इस तरह का मौसम अक्सर अपने साथ बहुत सारी बीमारियां लेकर आता है। इसमें संक्रमण, स्किन प्रॉब्लम, पेट से जुड़ी समस्या, बुखार और सर्दी-खांसी की समस्या आदि शामिल हैं। सामान्यतः जुकाम या सर्दी-खांसी होने पर लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। यह काफी कारगर होते हैं, जिससे कुछ समय बाद समस्या खत्म भी हो जाती है। घरेलू नुस्खे के तौर पर गिलोय का काफी इस्तेमाल किया जाता है। विशेषकर, बुखार और सर्दी-जुकाम व खांसी में। आयुर्वेद की मानें, तो गिलाये पोषक तत्वों से भरपूर हर्बल प्लांट है। इसमें कई तरहक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से रिकवरी में मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम और खांसी भी इसमें शामिल हैं। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार लगातार या लंबे समय तक खांसी होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं, जैसे सांस से जुड़ा संक्रमण, एलर्जी, अस्थमा और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग। आयुर्वेद का मानना है कि जब दोषों, जैसे वात और कफ में असंतुलन होने लगता है, तब खांसी जैसी समस्या होती है। इससे निपटने के लिए क्या वाकई गिलोय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है? आइए, जानते हैं आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे। इस बारे में हमने दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. आरपी पराशर से।
क्या खांसी में गिलोय का सेवन कर सकते हैं?- Kya Khasi Me Giloy Kha Sakte Hai
विशेषज्ञों की मानें, तो खांसी होने पर आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। वास्तव में, खांसी में यह बहुत ही कारगर औषधि के रूप में काम करता है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर किसी व्यक्ति को रेस्पिरेटरी सूजन है, तो गिलोय के सेवन से उसे कम करने में मदद मिलेगी। यह कई तरह के संक्रमण से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा, अगर किसी को पल्यूशन के कारण खांसी हो रही है तो वे भी गिलोय का सेवन कर सकते हैं। आयर्वुदाचार्य की मानें, तो गिलाये इम्यूनिटी को बूस्ट करन सकता है। इस तरह, देखा जाए तो गिलोय का सेवन करने से आप न सिर्फ सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाव कर सकते हैं बल्कि बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में गिलोय का सेवन करने मिलते हैं ये 5 फायदे, आप भी जरूर करें सेवन
खांसी से राहत के लिए गिलोय का सेवन कैसे करें- Khasi Me Giloy Kaise Khaye
खांसी से राहत के लिए आप गिलोय को अपने मन पसंद अनुसार किसी भी फॉर्म में इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर गिलोय का रस पीना खांसी में ज्यादा कारगर होता है। गिलोय का रस बनाने के लिए पहले गिलोय के कुछ पत्ते लें। इसे गर्म पानी में उबाल लें। अब पानी को कुछ देर ठंडा होने दें। पत्तों को छानकर अलग कर लें। इस पानी का सेवन करें। आप चाहें, तो इस पानी का खाली पेट भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गिलोय के कुछ टैबलेट्स भी ऑनलाइन मिलते हैं। जिन्हें आप खरीदकर खा सकते हैं। इससे भी खांसी से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: गिलोय का काढ़ा पीने से ठीक हुआ मेरा सर्दी-जुकाम, 7 दिनों तक रोज किया था सेवन, जानें सेवन का सही समय और तरीका
खांसी से बचने के अन्य उपाय- Khansi Se Bachne Ke Upay
मौसम में बदलाव के कारण अक्सर उन लोगों की खांसी की समस्या अधिक होती है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, जैसे बच्चे और बुजुर्ग। इस तरह के लोगों को खांसी से बचाव के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए, जैसे-
- सर्दी-जुकाम के वायरस से बचे रहने के लिए अपने हाथ को कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन से वॉश करें। इससे खांसी और सर्दी-जुकाम का रिस्क कम हो जाता है।
- अपने चेहरे, आंखों को छूने से बचें।
- अपने हाथ को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। ऐसी चीजों को छूने से बचें, जो संक्रमित हो सकते हैं।
- बीमार लोगों से दूर रहें। अगर ऐसे लोगों के संपर्क में जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें।
- मानूसन के दिनों में अपना वॉटर इनटेक बढ़ाएं, इससे बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
- इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए मौसमी सब्जियां और फलों का सेवन जरूर करें।
- फिजिकली एक्टिव रहें यानी वर्कआउट और एक्सरासइज करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का रिस्क कम हो जाता है।
All Image Credit: Freepik