Expert

गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Ice for Face in Hindi: कई लोग त्वचा को ठंडक देने के लिए बर्फ लगाते हैं। लेकिन क्या गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए? जानें, इस लेख में
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें


Apply Ice on Face in Summer: चेहरे की सूजन कम करनी हो या फिर त्वचा को फ्रेश रखना हो, इसके लिए अधिकतर लोग बर्फ का उपयोग करते हैं। चेहरे पर बर्फ लगाना एक काफी प्रसिद्ध घरेलू उपाय है, जिससे त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। बर्फ लगाने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे त्वचा पर निखार आता है और खूबसूरती बढ़ती है। इतना ही नहीं, चेहरे पर बर्फ के टुकड़े रगड़ने से त्वचा की जलन और रेडनेस में भी आराम मिलता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग गर्मी में चेहरे पर बर्फ अप्लाई करना पसंद करते हैं। क्योंकि बर्फ लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और स्किन फ्रेश नजर आती है। लेकिन गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं (Can We Apply Ice on Face in Summer in Hindi), इस बारे में जानने के लिए हमने ऑर्गेनिक हार्वेस्ट प्रोफेशनल की कॉस्मेटोलॉजिस्ट अनुभूति सैनी से बातचीत की- 

गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं?- Can We Apply Ice on Face in Summer in Hindi

ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल बताती हैं कि चेहरे पर बर्फ लगाना काफी फायदेमंद होता है। इसलिए गर्मियों में भी चेहरे पर बर्फ लगाया जा सकता है। चेहरे पर बर्फ लगाने से रेडनेस और इरिटेशन में आराम मिलता है। साथ ही, स्किन रिलैक्स और फ्रेश फील होती है। बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इसलिए त्वचा चमकदार और हेल्दी नजर आती है। गर्मी में आप चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी बर्फ लगा सकते हैं। 

गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे- Applying Ice on Face Benefits in Hindi

1. रेडनेस कम करे

अगर लंबे समय तक धूप में रहने के बाद आपके चेहरे पर रेडनेस आ जाती है, तो बर्फ लगाना फायदेमंद हो सकता है। धूप से घर लौटते ही अगर चेहरे पर बर्फ लगाएंगे, तो इससे त्वचा की रेडनेस और जलन में आराम मिलेगा। कई लोगों को धूप में इरिटेशन होने लगती है, इस स्थिति से बचने के लिए भी बर्फ लगाया जा सकता है। 

2. एक्ने मिटाए

कई बार गर्मी की वजह से चेहरे पर एक्ने निकल आते हैं। ऐसे में आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो एलोवेरा, गुलाब जल या फिर खीरे से बने आइस क्यूब चेहरे पर लगा सकते हैं। इन आइस क्यूब को लगाने से त्वचा शांत होती है। साथ ही, एक्स्ट्रा सीबम का उत्पादन भी रुकेगा। इससे ओपन पोर्स कम होंगे और मुंहासे भी दूर होने लगेंगे। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे होते हैं?

ice cube on face

3. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बर्फ लगाने से त्वचा में ऑक्सीजन के स्तर में भी सुधार होता है। जब चेहरे पर रक्त प्रवाह सही होता है, तो निखार आता है और खूबसूरती भी बढ़ती है। इसलिए अगर आपके चेहरे पर निखार कम है, तो गर्मी में बर्फ का इस्तेमाल जरूर करें। 

4. आंखों की पफीनेस कम करे

नींद की कमी और तनाव की वजह से आंखों में सूजन आ जाती है। ऐसे में बर्फ का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। गर्मी में चेहरे और आंखों के आसपास बर्फ लगाने से पफीनेस कम होने लगती है। आप चाहें तो आंखों की पफीनेस कम करने के लिए कॉफी आइस क्यूब लगा सकते हैं।

5. स्किन फ्रेश लगेगी 

गर्मी में धूप और पसीने की वजह से स्किन डल और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में आप चेहरे पर बर्फ लगा सकते हैं। अगर चेहरे पर डेड स्किन सेल्स है, तो मिल्क आइस क्यूब लगा सकते हैं। इससे स्किन एकदम फ्रेश और यंग नजर आएगी। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इस तरह लगाएं टमाटर आइस क्यूब, दमकने लगेगी आपकी त्वचा

गर्मी में चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?- How to Apply Ice on Face in Hindi

बर्फ को सीधे चेहरे पर लगाना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप आइस क्यूब को एक सूती कपड़े में लपेट लें। अब इसे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे लगाते रहें। आप बर्फ के टुकड़ों को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में भी अप्लाई कर सकते हैं। 

Read Next

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए पुरुष लगाएं ये 3 फेस मास्क

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version