ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए पुरुष लगाएं ये 3 फेस मास्क

Men Face Mask For Oily Skin: ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर से बना फेस पैक इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए पुरुष लगाएं ये 3 फेस मास्क


Men Face Mask For Oily Skin: अधिकतर पुरुषों की स्किन ऑयली होती हैं। पुरुष कम समय मिलने के कारण त्वचा की देखभाल नहीं कर पाते हैं। लंबे समय तक बाहर रहना, गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और कई बार हार्मोन असंतुलन होने के कारण भी ऑयली स्किन की समस्या हो जाती हैं। कई बार पुरुषों के पास इतना समय नहीं होता है कि वह पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट करा सकें। ऐसे में घर पर ही रहकर पुरुषों में ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फेस मास्क नैचुरल होने के साथ स्किन की कई समस्याओं को भी दूर करता हैं। ये फेस मास्क लगाने से ऑयली स्किन की समस्या कम होने के साथ पिंपल्स दूर होंगे और स्किन भी ग्लोइंग बनेगी। इन फेस पैक को हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है। इन फेस पैक को लगाने से दाग-धब्बों से भी राहत मिलेगा और स्किन चमकदार बनेगी। आइए जानते हैं पुरुषों की ऑयली स्किन के लिए फेस पैक के बारे में।

1. टमाटर का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- टमाटर का गूदा

1 चम्मच- दही

1 चुटकी- हल्दी

फेस मास्क बनाने का तरीका

टैमाटर का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से वॉश करें। ये फेस मास्क ऑयली स्किन की समस्या को दर करने के साथ स्किन को हाइड्रेट करेगा, दाग-धब्बे हटाएंगा और स्किन को चमकादर बनाएगा।

Men skin care

2. बादाम का फेस मास्क

सामग्री

7 से 8- बादाम

1 चम्मच- शहद

फेस मास्क बनाने का तरीका

बादाम का फेस मास्क बनाने के लिए बादाम को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इसका छिलकर हटाकर इसका पेस्ट बनाएं। इसमें शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। फिर इस मिश्रण को पुरुष चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद पानी से वॉश करें। ये मास्क ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने के साथ रंगत को भी निखारता है।

इसे भी पढ़ें- स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मददगार हो सकता है खीरा, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

3. मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी

4 चम्मच- गुलाब जल

फेस मास्क बनाने का तरीका

मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को धो लें। ये मास्क दाग-धब्बों को हटाने के साथ स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को अब्जॉर्व करेगा और स्किन को ऑयल फ्री लुक देगा।

पुरुषों में ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने के लिए इन फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में बादाम और ओटमील स्क्रब से फेस के एक्स्ट्रा ऑयल को करें बैलेंस, जानें इसे उपयोग का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version