How to Use Vitamin E for Acne Scars : लाइफस्टाइल, खानपान और प्रदूषण की वजह से इन दिनों पिंपल्स और मुंहासों की समस्या बहुत ही आम हो गई है। सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी चेहरे पर होने वाले मुंहासों से परेशान हैं। पीठ, हाथ और पैरों पर होने वाले मुंहासों से लोग फिर भी डील कर लेते हैं, लेकिन चेहरे पर होने वाले मुंहासे खूबसूरती में दाग लगाते हैं। चेहरे पर होने वाले मुंहासों और मुंहासों के दागों को ठीक करने के लिए लोग विटामिन का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इसे अपने फेस पैक में विटामिन ई जेल को मिलाते हैं, तो कुछ इसे स्क्रब के साथ इस्तेमाल करते हैं जबकि कुछ मुंहासों पर सीधे ही विटामिन ई जेल लगाते हैं। हालांकि रिजल्ट कुछ ही लोगों को मिलता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने विटामिन ई जेल लगाया तो लेकिन मुंहासों से छुटकारा नहीं मिला। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो शायद आप गलत तरीके से चेहरे पर विटामिन ई लगा रहे हों। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे पर विटामिन ई लगाने का सही तरीका।
विटामिन ई ऑयल का प्रयोग कैसे करें - How to Use Vitamin E for Face
वैसे तो बाजार में विटामिन ई वाली क्रीम, लोशन और सीरम उपलब्ध हैं। कई लोग विटामिन ई की कैप्सूल से जेल निकालकर भी इस्तेमाल करते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट माही का कहना है कि चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल से निकलने वाला जेल ही इस्तेमाल करना चाहिए। ये जेल स्किन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन ई का जेल थोड़ा गाढ़ा और हैवी होता है और ये ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट होता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या ब्लड कैंसर भी अनुवांशिक (जेनेटिक) होता है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
विटामिन ई को चेहरे पर इस्तेमाल करने का सबसे बेस्ट तरीका है इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। इसके लिए 1 विटामिन ई की कैप्सूल से जेल को निकाल लें। इस जेल में 2 से 3 बूंदें नारियल की तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। नारियल तेल और विटामिन ई जेल को चेहरे पर क्रीम की तरह लगाएं और मसाज करें। मुंहासों से राहत पाने के लिए विटामिन ई से रोजाना चेहरे पर कम से कम 5 से 7 मिनट मसाज करनी चाहिए।
चेहरे पर कब लगाएं विटामिन ई ?
एक्सपर्ट के मुताबिक मुंहासों की समस्या से राहत पाने के लिए विटामिन ई हमेशा रात को सोने से पहले लगाना चाहिए। रात को चेहरे पर विटामिन ई लगाने से स्किन को रिपेयर करने में मदद मिलती है, जिससे मुंहासे ठीक होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सोते समय अचानक से खुल जाती है नींद? कहीं से सेहत से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं
अगर आपको नारियल के तेल से किसी तरह की एलर्जी है तो विटामिन ई को नाइट क्रीम के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version