-1760808963761.webp)
Is Curd Safe For Sinus Patients In Hindi: आज के समय में कई लोग साइनस और ब्रोंकाइटिस की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को बार-बार जुकाम होने, नाक बंद होने, नाक बहने, सिर दर्द होने, बलगम फंसने और नाक में सूजन आने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति वायरस, एलर्जी या बैक्टीरिया के कारण हो सकती है। ऐसे में अक्सर लोगों को ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या साइनस में दही खा सकते हैं? ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या साइनस में दही खा सकते हैं?
इस पेज पर:-
क्या साइनस में दही खा सकते हैं? - Can We Eat Curd In Sinus?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, दही में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन साइनस की समस्या में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण साइनस की समस्या के बढ़ने और इसके कारण होने वाली परेशानियां बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: आपको कैसे पता चलेगा कि साइनस संक्रमण मस्तिष्क में फैल गया है? डॉक्टर से जानें
-1760809014352.jpg)
साइनस में दही खाने से होने वाली परेशानियां - Problems Caused By Eating Curd In Sinus In Hindi
साइनस की समस्या में हेल्दी डाइट लेने और कुछ फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। इनका अधिक सेवन करने से साइनस की समस्या से परेशान लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
बलगम के जमा होने
साइनस की समस्या में दही का अधिक सेवन करने से व्यक्ति के बलगम के गाढ़ा होने और इसके जमा होने की समस्या बढ़ सकती है। इसके कारण लोगों को नाक बंद होने, सांस लेने में परेशानी होने, बलगम के फसने और नाक बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: साइनस से आपकी आंखों पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से
सूजन के बढ़ने
साइनस की समस्या में दही का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को इसके अधिक बढ़ने, सूजन के बढ़ने और साइनस के अन्य लक्षणोंके बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में साइनस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को दही का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
निष्कर्ष
साइनस की समस्या में दही का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन कभी-कभी इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है। बता दें, साइनस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से बलगम के गाढ़ा होने या जमा होने और सूजन बढ़ाने जैसे साइनस के लक्षण बढ़ सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में ध्यान रहे, साइनस की समस्या के कारण होने वाले लक्षणों के अधिक बढ़ने पर इनको नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 18, 2025 23:07 IST
Modified By : Priyanka SharmaOct 18, 2025 23:07 IST
Published By : Priyanka Sharma