
दही, भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है जिसे स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है। यह न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। गर्मियों में दही ठंडक प्रदान करता है और शरीर को तरोताजा बनाए रखता है, लेकिन जैसे ही सर्दियों की ठिठुरन शुरू होती है, एक आम सवाल हर घर में उठने लगता है कि क्या सर्दियों में दही खाना सही है? क्या इससे खांसी या जुकाम बढ़ सकता है? इस सवाल का जवाब ढूंढना बेहद जरूरी है क्योंकि सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है और ठंडे फूड्स को लेकर संकोच बढ़ जाता है। खासकर दही जैसे ठंडे स्वभाव वाले आहार को लेकर भ्रम होता है। कुछ लोग मानते हैं कि दही का सेवन सर्दी, खांसी और जुकाम को न्योता दे सकता है, जबकि अन्य इसे सेहतमंद मानते हैं। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या सर्दियों में दही खाने से खांसी होती है?
क्या सर्दियों में दही खाने से खांसी होती है? - Can Curd Cause Cough In Winter
डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, दही एक "गुरु" (भारी), "अम्ल" (खट्टा) माना जाता है। ठंड के मौसम में शरीर की पाचन अग्नि (digestive fire) अक्सर धीमी पड़ जाती है, जिससे भारी और ठंडे पदार्थों का पाचन कठिन हो सकता है। इसी कारण सर्दियों में दही का ज्यादा सेवन कुछ लोगों में कफ दोष बढ़ा सकता है, जिससे गले में बलगम, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ये 1 गलती बिगाड़ सकती है दही का स्वाद, जानें सर्दियों में दही जमाने के खास तरीके
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि यह पूरी तरह व्यक्ति की "अग्नि" (पाचन क्षमता) पर निर्भर करता है। अगर किसी की पाचन शक्ति मजबूत है, तो वह सर्दियों में भी दही पचा सकता है। इसके अलावा, आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है ओक सात्म्य, जिसका अर्थ है नियमित अभ्यास से शरीर किसी पदार्थ का अभ्यस्त हो जाता है, भले ही वह सामान्य रूप से हानिकारक क्यों न हो। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति हमेशा से सर्दियों में दही या लस्सी खाता रहा है और उसका शरीर उसे सहजता से पचा लेता है, तो उस व्यक्ति के लिए दही नुकसानदायक नहीं है।
इसे भी पढ़ें: दही-छाछ में हल्दी मिलाकर खाना क्यों है फायदेमंद? जानें आयुर्वेदाचार्य से
दही कब और कैसे खाएं?
- सर्दियों में रात के समय दही खाना निषेध माना गया है, क्योंकि यह कफ दोष को बढ़ा सकता है। रात को पाचन धीमा होता है, जिससे दही का पाचन कठिन होता है।
- फ्रिज से निकाला गया ठंडा दही खांसी या जुकाम को बढ़ा सकता है। बेहतर है कि आप दही को सामान्य तापमान पर लाकर खाएं या उसमें हल्का तड़का लगाकर उसे और सुपाच्य बनाएं।
- दही में हींग, काली मिर्च, सेंधा नमक या अदरक मिलाकर खाने से यह ज्यादा सुपाच्य और संतुलित हो जाता है।
निष्कर्ष
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि यह व्यक्ति विशेष की पाचन शक्ति, आदतों और सेवन के तरीके पर निर्भर करता है। अगर आपकी पाचन शक्ति अच्छी है और आप दही को सही समय और तरीके से खाते हैं, तो यह सर्दियों में भी पोषण का अच्छा सोर्स हो सकता है, लेकिन यदि आपको बार-बार खांसी, बलगम या गले की समस्या होती है, तो बेहतर होगा कि आप सर्दियों में दही से परहेज करें खासकर रात के समय।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या सर्दी-खांसी में दही खा सकते हैं?
सर्दी-खांसी के समस्या में दही का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसी समस्या में दही का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।क्या ठंड में दही खाना चाहिए?
ठंड में दही का सेवन किया जा सकता है लेकिन रात के दही खाने से परहेज करना चाहिए, इससे समस्या हो सकती है।एक दिन में कितना दही खाना चाहिए?
एक दिन में 1 छोटी कटोरी दही का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन दही से ज्यादा छाछ सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
Read Next
बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आंवला या भृंगराज क्या है फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 09, 2025 18:23 IST
Modified By : Akanksha TiwariOct 09, 2025 18:23 IST
Published By : Akanksha Tiwari