ये 1 गलती बिगाड़ सकती है दही का स्वाद, जानें सर्दियों में दही जमाने के खास तरीके

सर्दियों में दही जमाना थोड़ा मुश्किल काम है। पर आप इन टिप्स की मदद से आसानी से परफेक्ट दही जमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 1 गलती बिगाड़ सकती है दही का स्वाद, जानें सर्दियों में दही जमाने के खास तरीके


गर्मियों में दही खाना सबको पसंद होता है। पर सर्दियों में लोग इसके ठंडे तासीर के कारण दही खाने से बचते हैं। जबकि दही सर्दियों में भी उतना ही फायदेमंद है, जितना कि गर्मियों में। बस आपको इसके खट्टेपन और खाने के वक्त का ख्याल रखना होगा। दरअसल, सर्दियों में लोग दही जमाने में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण इसका स्वाद बेहद खट्टा और खराब लगता है। कई बार तो अधिक फर्मेंटेशन के कारण भी ये पानी छोड़ देता है और खाने पर बहुत बुरा स्वाद देता। ऐसे में जरूरी ये है कि आप जानें, कि दही जमाते वक्त आपको कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए। साथ ही हम सर्दियों में दही जमाने के खास तरीके (how to make curd in winter at home)के बारे में भी जानेंगे।

insidedahibenefits

ये गलती बिगाड़ सकती है दही का स्वाद

सर्दियों में दही जमाते वक्त अक्सर लोग एक आम गलती कर देते हैं। वो ये कि लोग गर्म दूध में ही जामन डाल देते हैं, जिससे दही जमती नहीं बल्कि दूध फट जाता है। दरअसल, गर्मियों में लोग गुनगुने दूध में दही का जामन मिला कर दही जमाते हैं, तो सर्दियों में लोग यही सोच कर थोड़ा ज्यादा गर्म दूध में जामन मिला देते हैं। इस तरह दही जमने के बजाय दूध फट जाता है या बेहद खराब दही तैयार होती है। इसलिए दही जमाते वक्त हमें कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि

  • -कभी भी गर्म दूध में जामन न डालें।
  • -जामन डालने के बाद तुरंत दही को फ्रिज में न डालें।
  • -पुराने जामन का इस्तेमाल करने से बचें।
  • -दूध में पानी न मिलाएं या फिर खूब गर्म करके पानी को जला लें।

इसे भी पढ़ें : प्याज, उड़द की दाल जैसे इन 6 फूड्स के साथ दही का सेवन बना सकता है आपको इन समस्या का शिकार, खाने से करें परहेज

सर्दियों में दही जमाने के खास तरीके (how to make curd in winter at home)

1.चांदी का सिक्का या अंगूठी से जमाएं दही

दही जमाने के लिए सबसे पहले तो अच्छी तरीके से दूध उबालें। फिर जब दूध में मलाई आने लगे या गाढ़ा दिखने लगे तो दूध बंद कर दें और इसे एक एक मिट्रटी के बर्तन में निकाल लें। फिर उसे ठंडा होने दें। जब वो गुनगुना हो तो इसमें चांदी का सिक्का या अंगूठी को दूध में डालकर 8 घंटे के लिए गर्म जगह पर रखना होगा। इस तरीके से आप बिना जामन के ही घर में गाढ़ी दही जमा लेंगे।

insidemilkfordahimaking

2.लाल मिर्च और हरी मिर्च से दही जमाना

आमतौर पर लोग घर में दही जमाते हुए पहले दूध को उबालते हैं फिर उसके बाद ठंडा करके उसमें थोड़ी पुरानी या खट्टी दही मिला देते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी दही बहुत गाढ़ी और क्रीम जमें तो आपको दूध को 200 डिग्री फैरेनहाइट पर तकरीबन 20 मिनट तक पकाएं। फिर उसमें 3-4 सूखी लाल मिर्च डाल दें। 8-9 घंटों में दही जम जाएगा। वहीं आप लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च का इस्तेमाल करें, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके लिए गाढ़ा दूध को एक कटोरी में निकाल लें अब इसमें दो हरी र्मिच डाल दें। र्मिच में डंठल होना जरूरी है। र्मिच पूरी तरह इसमें डूब जाना चाहिए। इसके बाद दूध को ढंककर 6 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। दही जम जाएगा।

3.मिल्क पाउडर मिलाएं

अगर आपका दूध फुल क्रीम नहीं है, तो ऐसे में गाढ़ा दही जमाना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है। इस स्थिति में आप दूध को उबालने से पहले उसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर अच्छी तरीके से मिला दें। इसकी मदद से दही काफी गाढ़ा जम सकता है। लेकिन ध्यान रखें, मिल्क पाउडर कुछ चम्मच ही मिलाएं, बहुत ज्यादा नहीं। 

insidehowtosetdahi

इसे भी पढ़ें : दही-चीनी खाकर आप भी करते हैं अपने दिन की शुरुआत? जानें शरीर के लिए कितना सही है नाश्ते में इन्हें एक साथ खाना

सर्दियों में जल्दी दही जमाने के लिए जरूरी बातें (how to make curd fast in winter)

इन सबके अलावा दही जमाते वक्त आपको और भी कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि दूध की मात्रा के हिसाब से उसे लंबे समय तक पका कर ही दही बनाएं। ऐसा इसलिए कि इससे दूध में मौजूद नमी उड़ जाती है और जो बचता है वो सॉलिड होता है। इस तरीके से दही जमाने से दही बहुत ज्यादा गाढ़ा होगा। वहीं अगर आप दही बनाने से पहले इन चीजों को कर लें, तो आपकी दही काफी मोटा और गाढ़ा होगा। जैसे कि

  • -हमेशा दूध को थोड़ा लाल होने तक गर्म करें।
  • -गर्म करते समय दूध चलाते रहें या इसे गर्म करने से पहले ही ब्लेंडर से फेंट लें।
  • -दूध में जामन डालने के बाद इसे अच्छे से मिलाएं।
  • -जामन जोड़ने के बाद, अपने कंटेनर को गर्म रखने के लिए किसी ऊनी कपड़े में लपेट कर रखें।
  • -जामन वाले दूध को बंद करके गर्म जगह या गर्म पानी में रखें।
  • - दही जमने तक बर्तन को बार-बार न हिलाएं।

सर्दियों के बढ़ने के साथ दही जमाना और मुश्किल होता जाता है। ऐसे में दही जमाते वक्त आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप मिट्टी के बर्तन को हल्का सा गर्म करके दही जमाएं। ताकि दही गाढ़ा हो और इसका टेस्ट भी परफेक्ट हो।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

गैस और कब्ज से हैं परेशान, तो खाने में कुछ खास नहीं बल्कि खाएं ये आसान सी खिचड़ी

Disclaimer