भारत में दही-चीनी खाकर घर से निकलना, दिन की शुभ शुरुआत करने का सबसे आम तरीका है। यहां सालों से ये मान्यता रही है कि पहले तो सुबह खाली पेट काम पर न निकलें और दूसरा दही-चीनी खाकर जरूर जाएं। पर क्या कभी आपने इस पुरातन परंपरा के बारे में थोड़ी गहराई से सोचा है? नहीं न! हम में से बहुत से लोग इसे हर रोज करते आए हैं, पर हम नहीं जानते हैं कि ये कैसे फायदेमंद है और कितना फायदेमंद है? दरअसल आयुर्वेद की मानें, तो नाश्ते में दही और चीनी (benefits of eating curd and sugar) को एक साथ खाना शरीर के लिए एक पॉवरफुल कैटेलिस्ट की तरह काम करता है, जो कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन्हीं फायदों के बारे में।
नाश्ते में दही और चीनी (Is it good to eat curd sugar in morning)?
दही शरीर के लिए एक अद्भुत औषधि है। एक सुपरफूड, जो पाचन को मजबूत करता है और प्राकृतिक रूप से पेट साफ करने में मदद करता है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी -2, विटामिन बी -12, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। वहीं जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है, उनके लिए दही और भी ज्यादा फायदेमंद है। वहीं चीनी के साथ इसे खाना पेट को ठंडक पहुंचाता और शरीर में तुरंत ही एक अच्छी मात्रा में ग्लूकोज बहाल करता है।
इसे भी पढ़ें : दूध में पिस्ता डालकर पीना है बहुत फायदेमंद, रोजाना पिस्ता वाला दूध पीने से मिलते हैं शरीर को ये 5 गजब के फायदे
दही-चीनी खाने के फायदे (benefits of eating curd and sugar)
1. पेट को ठंडा करता है
नाश्ते में दही और चीनी को एक साथ खाना पेट को ठंडा करता है। दरअसल आयुर्वेद की मानें, तो इन दोनों का एक साथ मिलाना इस ठंडे खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है। यह शरीर को ठंडा करता है, पेट में अम्लता और जलन को कम करता है। यह पित्त दोष को कम करता है और इसलिए पित्त के लिए ठंडा भोजन माना जाता है। आयुर्वेद की मानें, तो भोजन के अंत में इस संयोजन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
2. तत्काल ग्लूकोज की बहाली करता है
हर दिन सुबह दही चीनी खाना शरीर में तत्काल ग्लूकोज की आपूर्ति करता है। दरअसल भारत में किसी विशेष अवसर जैसे कि एग्जाम आदि में इसे खाकर जाने पर इसलिए जोर दिया जाता है क्योंकि इस दोनों को एक साथ खाने से ये यह मस्तिष्क और शरीर में तुरंत ऊर्जा से भर देता है। इसलिए अगर आप इसे सुबह खाकर निकलेंगे, तो जिन पर एनर्जेटिक रहेंगे।
3. पेशाब में जलन को कम करता है
चीनी के साथ दही मूत्राशय को ठंडा रखता है और मूत्राशय की जलन को रोकता है, जो आमतौर पर बहुत से लोगों को पानी की कमी के कारण भी होता है। यह सिस्टिटिस और यूटीआई के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है। दही विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट (एचपीएलसी), नियासिन, राइबोफ्लेविन, थियामिन (विटामिन बी 1), विटामिन बी -12 (कोबालिन), विटामिन पाइरिडोक्सिन (हाइड्रोक्लोराइड), कैरोटिनॉइड जैसे विटामिन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में इन सब को नियंत्रित और संतुलित करता है।
इसे भी पढ़ें : खुद को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें छोले, वजन कम करने में भी मिलेगी मदद
4.गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद
दही गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जो पाचन की प्रक्रिया में सहायता करता है। ये बैक्टीरिया आंत के अस्तर की रक्षा करते हैं, जो पेट से जुड़ी कई परेशानियों के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोहन रोग और आंतों के कैंसर कुछ आंतों के रोग हैं, जिससे गुड बैक्टीरिया आपको बचा कर रख सकता है।
5.आसानी से पचता है दही का प्राटीन
दूध की तुलना में दही में प्रोटीन आसानी से पचने योग्य होता है। साथ ही यह पाया जाता है कि नाश्ते में दही खाने से ये तुरंत ही पच जाता है, वहीं उतने ही समय में दूध बस इसका एक चौथाई ही पच पाता है। इसलिए भी बहुत से लोग सुबह दूध पीने की जगह दही-चीनी खाकर घर से निकलने पर जोर देते हैं।
इस तरह से दही-चीनी खाना शरीर के लिए तो फायदेमंद है पर इस संयोजन का उपयोग रात में कभी नहीं करें। दरअसल इसकी वजह से आपको सर्दी और खांसी हो सकती है। साथ ही अगर आप डायबिटिक हैं तो इसे न खाएं। वहीं अगर आप वजन कम करने वाले किसी डाइट पर हैं, तो इस संयोजन का सेवन बिलकुल न करें, क्योंकि यह बहुत सारी कैलोरी से भरा होता है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version