दही में नमक डालना क्यों बन जाता है धीमा जहर? जानें घर पर हेल्दी, गाढ़ा, पौष्टिकता से भरपूर दही जमाने का तरीका

गर्मी में दही खाना बहुत मजेदार लगता है लेकिन इसमें नमक डालकर खाने से इसके गुण खत्म हो जाते हैं। जानिए होने वाला नुकसान। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में नमक डालना क्यों बन जाता है धीमा जहर? जानें घर पर हेल्दी, गाढ़ा, पौष्टिकता से भरपूर दही जमाने का तरीका


गर्मियों में दही का सेवन हर किसी को बहुत ज्यादा पसंद होता है क्योंकि दही न केवल आपको रिफ्रेश करता है बल्कि ये आपको हाइड्रेट भी रखता है। दही का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है फिर चाहे लस्सी के रूप में हो या फिर साधा दही खाना। दही में हमेशा चीनी डालकर खाई जाती लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दही में कभी क्यों नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। आखिर क्यों दही में नमक डालकर खाना धीमा जहर बन जाता है। अगर आप दही में नमक डालकर खाने के शौकीन हैं तो जरा अपनी इस आदत को बदलिए क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि क्यों आपके लिए दही में नमक डालकर खाना हानिकारक है।                 

curd

दही में नमक क्यों है धीमा जहर   

शायद आप इस बात को भलीभांति जानते हों कि दही में करोड़ों की संख्या मे बैकटीरिया होते हैं, जिनका जीवित अवस्था में हमारे शरीर में प्रवेश करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। दही में मौजूद ये बैकटीरिया हमारे शरीर के एंजाइम क्रिएशन में बहुत मदद करते हैं। दही का सेवन करने पर ये बैकटीरीया हमारे पेट में जाकर अपना काम करना शुरू कर देते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, दही को जीवाणुओं का घर भी कहा जाता है और अगर इन जीवाणुओं को जीवित अवस्था मे खाया् तो शरीर के लिए बेहतक साबित होता है लेकिन एक कप दही में एक चुटकी नमक डालने से ये सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं। इन बैक्टीरिया को मरने में 60 सेकेण्ड से भी कम समय लगता है। इसलिए नमक डालकर दही खाने से उसका शरीर पर कोई सकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। अगली बार दही का सेवन करते वक्त नमक डालने की गलती न करें।   

इसे भी पढ़ेंः गर्मी में रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे, इम्यूनिटी से लेकर हड्डियां होंगी मजबूत

curdwith namak     

हेल्दी, गाढ़ा, पौष्टिकता से भरपूर दही जमाने का तरीका  

घर में जमाई हुई दही हमेशा से पौष्टिक मानी जाती है लेकिन सभी लोग घर में आसानी से दही  नहीं जमा पाते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। अगर आप भी उन लोगों में  शामिल हैं, जिनसे घर पर दही नहीं जमाई पाती है तो ये तरीका आपके बहुत काम आने वाला है।   

  • एक पतीले में दूध लें और उबाल आने तक गरम करें। 
  • दूध के उबलने पर पतीले की सतह पर थोड़ी सूखी सी दिखने वाली परत जमी दिखाई देगी।       
  • जब ऐसा दिखाई दे तो समझें कि दूध जमाने के लिए तैयार है। 
  • चूल्हा बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें। 
  • दूध को दही जमाने वाले बर्तन में डालें ताकि दूध जल्दी ठंडा हो जाए। 
  • दूध के हल्का गुनगुना होने पर एक चम्मच पहले से बनी दही गुनगुने दूध में डाल लें। 
  • दूध को अच्छी तरह से उछालें ताकि दही अच्छी तरह से मिल जाए। 
  • जब ये अच्छी तरह से मिल जाएगा तो उसमें झाग आ जाएगा। झाग आने पर दही बहुत बढ़िया जमती है। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप दही को एक अलग बर्तन में जमाएं। दूध उबालने वाले बर्तन में दही न जमाएं। 
  • जिसमें आपने दही जमाया है उस बर्तन को ऐसी जगह पर रखें, जहाँ कोई उसे हाथ ना लगाए।     
  • गरमियों में बर्तन को बाहर रखें । 4 से 5 घंटों में आपका दही जमकर तैयार है।  

इसे भी पढ़ेंः  दही खाने से भी बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, पेट को हेल्‍दी रखते हैं इनमें मौजूद 'गुड बैक्‍टीरिया'

पौष्टिक और स्वादिष्ट दही बनाते वक्त बरती जाने वाली सावधानियां 

  • दही जमाने में प्रयोग होने वाला जामन खट्टा नहीं होना चाहिए। अगर जामन खट्टा होगा तो दही भी खट्टा हो जाएगा। 
  • गाढ़ा दही बनाने के लिए आप फुल क्रीम मिल्क का इस्तेमाल करें, टोंड मिल्क का नहीं। हालांकि फुल क्रीम मिल्क से बना दही वजन कम करने वालों के लिए हानिकारक हो सकता है।    
  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो फिर टोन्ड मिल्क का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • जिस बर्तन में दूध उबालें उसमें दही ना जमाएं।
  • ध्यान रखें कि दूध ज्यादा गर्म न हो नहीं तो दही खट्टा हो सकता है। 
  • दूध अगर ज्यादा ठंड़ा होगा तो दही जमने में दिक्कत आएगी और वो पानी-पानी हो जाएगा।
  • दही जम जाए तो उसे तभी हाथ के हाथ फ़्रिज में रखें।                
  • ज्यादा देर तक बाहर रखी दही खट्टी हो सकती है।                        

Read More Article On Miscellaneous In Hindi

Read Next

Covid-19: किसी भी कारण जाना पड़ रहा है हॉस्पिटल? तो कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version