गर्मियां आते ही हमारे शरीर को ठंडी चीजों की तलब लगने लगती है, जिसमें लस्सी और दही का सेवन सबसे सरल और सस्ता उपाय माना जाता है। गर्मियों में रोजाना दही के सेवन से न सिर्फ आपका शरीर ठंडा रहता है बल्कि आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि मामूली सा दिखने वाला दही कैसे हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है तो हम आपके इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। आप नियमित रूप से यानी की रोजाना दही के सेवन के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे। गर्मियों में लस्सी के रूप में दही का सेवन हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। दही आपके शरीर में पैदा होने वाली अत्यधिक गर्मी को कम करने में मदद करता है और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। कैल्शियम, विटामिन बी -2, विटामिन बी -12, पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध दही अद्भुत स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है। आप गर्मियों में महज रोजाना एक कटोरी दही को अपनी डाइट में शामिल कर ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
गर्मी में रोजाना एक कटोरी दही देगी ये फायदे
हेल्दी डाइजेशन के लिए फायदेमंद दही
पाचन तंत्र को साफ करने के लिए दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की बहुत बड़ी भूमिका होती है। रोजाना भोजन के साथ एक कटोरी दही का सेवन आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है और हमारे पेट की गतिविधि में सुधार करता है और पेट की खराबी के इलाज के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपको उस भोजन को पचाने में मदद करते हैं जो आप खा रहे हैं। यह पेट से संबंधित विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाने में आपकी मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः दही खाने से भी बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, पेट को हेल्दी रखते हैं इनमें मौजूद 'गुड बैक्टीरिया'
टॉप स्टोरीज़
इम्यूनिटी मजबूत बनाने का काम करता है दही
दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के कारण आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है और ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। गर्मियों में रोजाना दही का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा।
हड्डियों को मजबूत बनाता है दही
कैल्शियम और फास्फोरस में समृद्ध, दही मजबूत हड्डियों और दांतों के विकास में मदद करता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण दही हमारी हड्डियों के साथ-साथ हमारे दांतों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
वजन कम करने में फायदेमंद दही
दही प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें आवश्यक पोषक तत्वों के साथ हेल्दी फैट भी होता है, निश्चित रूप से इसका उपयोग अच्छे फैट वाले आहार के लिए किया जा सकता है। दही न केवल आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है। कम फैट वाले दही का सेवन उन लोगों के लिए बेहद अच्छा है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या से पीड़ित हैं।
इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए कौन सा मिल्क प्रोडक्ट है ज्यादा फायदेमंद, दूध या दही? जानें कारण और प्रयोग का तरीका
रोजाना दही खाने के अन्य फायदे
- अगर आप लैक्टोज इंटोलरेंट हैं तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश करने से पहले लैक्टोज को ब्रेक करने का काम करते हैं।
- कई अध्ययनों में इस बात का सुझाव दिया है कि अगर आप रात में दही खाते हैं तो यह आपमें हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
- जो लोग कब्ज और पेट के कैंसर से पीड़ित हैं उनके लिए भी दही को फायदेमंद माना जाता है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi