दही के साथ इन 4 चीजों का सेवन आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक, पेट संबंधित समस्याओं का होता है खतरा

हमेशा से ऐसा कहा जाता है कि दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इन चीजों के साथ कभी इन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दही के साथ इन 4 चीजों का सेवन आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक, पेट संबंधित समस्याओं का होता है खतरा


दही भोजन का एक ऐसा विकल्प है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। कई लोग दही के साथ अलग-अलग आहार खाने के भी शौकीन होते हैं, जिन्हें दही के साथ हमेशा कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सभी चीजों को दही के साथ नहीं खाया जा सकता है। जी हां, कई ऐसे आहार और विकल्प है जिनका सेवन आप दही के साथ बिलकुल भी नहीं कर सकते हैं, अगर आप ऐसी चीजों का सेवन दही के साथ करते हैं तो इससे आप कई गंभीर स्थितियों के खतरे में आ सकते हैं। हम आपको इस लेख में यही बताने जा रहे हैं कि आप किन चीजों का सेवन दही के साथ नहीं कर सकते हैं जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं।

healthy diet

दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?

केला

केला हम सभी को पसंद आता है, इसको लोग अक्सर कभी दूध तो कभी दही के साथ खाते हैं। कई लोग हैं जिन्हें केला का सेवन दही के साथ करने की आदत होती है। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप केले और दही का सेवन एक साथ करते हैं तो इससे आपको डायरिया और पेट के दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। आप इन दोनों का सेवन करने के लिए इन दोनों को अलग-अलग समय पर खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन 10 चीजों को एक साथ खाने से मिलता है दोगुना पोषण, युवाओं के लिए है बेस्‍ट

दवाओं के साथ दही का सेवन

अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं जो किसी गंभीर रोग से संबंधित है, तो आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप कुछ दवाओं के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे आपको नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके द्वारा ली जाने वाली दवाओं का असर काफी हद तक कम हो सकता है। वहीं, अगर आप दवा के साथ दही का सेवन करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लें, बिना सलाह अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट के साथ दही का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप प्रोसेस्ड मीट के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे भी आपके पेट में दर्द और पाचन तंत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको मीट और दही का सेवन अलग-अलग समय पर करना चाहिए। आपको बता दें कि प्रोसेस्ड मीट में मौजूद तत्व दही के साथ मिलकर खतरनाक प्रभाव डाल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: बॉडी बनाने के लिए ढूंढ रहे प्रोटीन तो भटके नहीं ये 5 चीजें हैं प्रोटीन से भरी और बेहद सस्ती

मछली का सेवन

मछली के साथ अगर आप दही का स्वाद लेना चाहते हैं तो ये गलत तरीका है, मछली और दही का मिश्रण आपको बीमार बना सकता है। ऐसा करने से  न सिर्फ आपको पेट से संबंधित समस्याएं होगी बल्कि आप अपनी त्वचा में भी इसका बुरा असर देखेंगे। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि मछली के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए, आप इसे मीट की तरह अलग-अलग समय पर खा सकते हैं। 

 

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

 

Read Next

अस्थमा के रोगी दूध का सेवन न करें? दूध को लेकर इस तरह की 6 धारणाएं कितनी सही कितनी गलत, बता रही हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version