Can Sinus Get Worse In Winter Doctor Tells In Hindi: सर्दियों में कई तरह के हेल्थ इश्यूज बढ़ जाते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वालों को तुरंत सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन हो जाते हैं। यह भी माना जाता है कि साइनस की समस्या भी ठंड के मौसम में बढ़ने लगती है। तो क्या वाकई ऐसा होता है? इस सवाल का जवाब जानने से पहले आइए जानते हैं कि साइनस है क्या? साइनस को हम साइनोसाइटिस के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि साइनस होने पर व्यक्ति की नाक की हड्डी बढ़ जाती है। यही कारण है कि व्यक्ति को हर समय जुकाम और सर्दी लगी रहती है। ऐसे लोगों को ठंडी चीजों को परहेज करने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों पर अगर गौर किया जाए, यह सवाल जरूरी हो जाता है कि क्या वाकई सर्दियों में साइनस की समस्या बढ़ जाती है। इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल के Professor, General Medicine डॉ. अनुराग प्रसाद से बात की।
सर्दियों में क्या वाकई साइनस की समस्या बढ़ जाती है?
एक्सपर्ट्स की मानें, तो यह सच है कि सर्दियों में साइनस की समस्या बढ़ जाती है। जिन लोगों को साइनस है, ठंड के दिनों में उसके लक्षण हावी होने लगते हैं। इसमें बहती नाक, चेहरे में दर्द, सिरदर्द, जुकाम होना या इंफेक्शन जैसी चीजें शामिल हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा जाता है कि साइनस की वजह से व्यक्ति के मुंह से बदबू आने लगती है। साइनस बढ़ने का कोई कारण भी हो सकता है, जैसे ट्यूमर, कोल्ड, इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर आदि।
इसे भी पढ़ें: Winter Sinusitis: सर्दियों में साइनस की समस्या से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
सर्दियों में साइनस क्यों बिगड़ जाता है?
- सर्दियों में हवा काफी ड्राई हो जाती है। इससे नाक में मौजूद बलगम की लेयर सूख जाती है, जिससे बलगम गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में साइनस के होने का रिस्क बढ़ जाता है।
- इस मौसम में लोगों को असानी से सर्दी-जुकाम हो जाता है। इस तरह की बीमारियां भी साइनस की प्रॉब्लम को बढ़ा सकते हैं।
- साइनस से प्रभावित कोई व्यक्ति अगर गंदी जगह में रहता है, तो उसकी कंडीशन बिगड़ सकती है। सर्दियों में अक्सर देखने में आता है कि लोग साफ-सफाई की ओर कम ध्यान देते हैं। ऐसे में व्यक्ति को एलर्जी हो सकती है और साइनस की कंडीशन खराब हो जाती है।
- ठंड के दिनों में फ्लू के वायरस भी अधिक फैलते हैं। ऐसे में साइनस के बिगड़ने की आशंका भी काफी ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़ें: Yoga For Sinusitis: क्या सर्दियों में आपको ज्यादा परेशान करता है साइनस? रोज करें ये 3 योगासन
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सर्दियों में मेरे साइनस खराब क्यों होते हैं?
सर्दियों में हवा ड्राई होती है। ठंड में साइनस के बिगड़ने का यह मुख्य कारण माना जा सकता है।
क्या सर्दी में साइनस की समस्या ज्यादा होती है?
हां, ऐसा कहा जा सकता है कि सर्दी में साइनस की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको साइनस से जुड़ी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
आप सर्दियों में साइनस के संक्रमण को कैसे रोकते हैं?
ठंड के मौसम में साइनस से बचाव करना है, तो खुद को ज्यादा गर्म रखें, ठंडे इलाकों में कम जाएं और ओवर द काउंटर मेडिसिन भी लें। जरूरी हो, तो नेजल स्प्रे का यूज कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version