Face Redness After Eating: कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ खा लेते हैं और चेहरे पर रेडनेस नजर आने लगती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों के चेहरे की त्वचा, खाने के बाद पहले के मुकाबले ज्यादा लाल नजर आने लगती है। खाने के बाद गाल, नाक या माथा लाल हो जाता है। कुछ लोग इसे नजरअंदाज भी कर देते हैं। लेकिन बार-बार ऐसा होना सामान्य नहीं है। हमारे शरीर में होने वाले हर छोटे से छोटे बदलाव के पीछे कारण छुपा होता है। अगर आपका चेहरा भी खाने के बाद लाल हो जाता है, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर खाने के रिस्पांस में त्वचा में बदलाव क्यों आता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
खाने के बाद चेहरा लाल होने का कारण- Cause of Face Redness After Eating
अगर आपने कुछ ऐसा खा लिया है जिसमें बहुत मिर्च है, तो इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और चेहरा लाल नजर आ सकता है। कई बार, ज्यादा मिर्च वाले खाने का बुरा असर त्वचा पर पड़ता है। इससे त्वचा लाल हो सकती है। कुछ गंभीर मामलों में चेहरे पर दाने भी हो सकते हैं। जो लोग ज्यादा तीखा खाना नहीं खा सकते या तीखे खाने से एलर्जी है, तो उनके चेहरे पर तीखा खाकर रेडनेस नजर आ सकती है। इम्यून सिस्टम के रिस्पांस में भी चेहरे पर रेडनेस नजर आ सकती है। कई बार हमारी इम्यूनिटी, ऐसे खाने को बाहरी ऑब्जेक्ट समझकर रिस्पांड करती है और हमारे चेहरे पर रेडनेस नजर आती है। इसके अलावा जिन लोगों को किसी खास खाद्य पदार्थ से एलर्जी होती है, उनके चेहरे पर भी खाने के बाद रेडनेस नजर आ सकती है।
हिस्टामाइन युक्त पदार्थ खाने से चेहरे पर रेडनेस होती है- Histamine Rich Foods Trigger Redness on Face
कुछ खाद्य पदार्थों में हिस्टामाइन होता है जिससे फेस रेडनेस हो सकती है। हिस्टामाइन एक केमिकल है जो रिस्पॉन्स के रूप में रिलीज होता है। यह तब होता है जब शरीर में कुछ अनचाही चीज प्रवेश करती है। कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें हिस्टामाइन की मात्रा ज्यादा होती है। जैसे- टमाटर, कीवी फल, डेयरी के उत्पाद, कॉफी और एल्कोहल आदि। ऐसी चीजों को खाकर नेजल कंजेशन होता है और होंठ व मुंह के हिस्से में रेडनेस नजर आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने से स्किन पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें
फेस रेडनेस को कम कैसे करें?- How to Reduce Face Redness
फेस रेडनेस कम करने के लिए ये उपाय आजमां सकते हैं-
- फेस रेडनेस नजर आने पर ऑयली या तला-भुना खाना कम कर दें।
- हॉट फ्लशिंग की समस्या को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
- चेहरे पर बर्फ की सिंकाई करने से भी जल्दी रेडनेस दूर होती है।
- चेहरे पर रेडनेस नजर आए, तो एलोवेरा जेल अप्लाई करें।
- कॉटन पर गुलाब जल डालकर चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इस उपाय से राहत मिलेगी।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।