Home Remedies For Winter Sinusitis In Hindi: साइनसाइटिस (Sinusitis) या साइनस (Sinus) इंफेक्शन नाक से जुड़ी एक बीमारी है। जब नाक के मार्ग के आसपास की गुहाओं में सूजन आ जाती है, तो इसे साइनसाइटिस कहते हैं। साइनस की समस्या होने पर नाक बंद होना, सिर दर्द, बलगम जकड़ जाना और नाक से पानी गिरना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। साइनस की वजह से कुछ लोगों के चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। साइनस के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन, जुकाम या एलर्जी। साइनस कोई गंभीर बीमारी नहीं है। लेकिन अगर इसका सही इलाज न किया जाए, तो यह आगे चलकर अस्थमा और दमा जैसी गंभीर बीमारियों में भी बदल सकता है। सर्दी के मौसम में साइनस की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग इससे राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन रोजाना दवा खाना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको साइनस से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय (Sinus Ke Gharelu Upay) बता रहे हैं -
सर्दियों में साइनस से राहत पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Sinus In Winters
लहसुन
लहसुन का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो साइनस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप साइनस और सिरदर्द से परेशान हैं तो लहसुन की 2-3 कलियों को भूनकर खाएं। लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से सीने में जमा हुआ कफ बाहर निकलता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका साइनस की समस्या से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है। सेब का सिरका एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके लिए भाप के पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर 3-5 मिनट गर्म करें। फिर इसमें नीलगिरि के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब अपने चेहरे को तौलिए से ढंककर भाप लें। ऐसा करने से आपको दर्द और कंजेस्शन से काफी राहत मिलेगी।
दालचीनी
दालचीनी का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उबाल लें। थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे पी लें। इसका सेवन करने से आपको बंद नाक और दर्द से काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बलगम और कफ से हैं परेशान? ये आसान उपाय दिलाएंगे तुरंत आराम
तुलसी और अदरक का काढ़ा
तुलसी और अदरक का काढ़ा साइनस की समस्या का प्रभावी घरेलू उपाय है। तुलसी में एंटिसेप्टिक, एंटिऑक्सिडेंट्स और एंटिबैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं, अदरक भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। तुलसी और अदरक का काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम और बलगम से जल्द राहत मिलती है। काढ़ा बनाने के लिए
पैन में एक गिलास पानी लें। इसमें 6-7 तुलसी के पत्ते, 6-7 पुदीने के पत्ते, दो लौंग और आधा इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबालें। पानी को कुछ देर तक पकाएं और फिर इसे छानकर ठंडा होने दें। इस काढ़े को दिन में 2-3 बार पिएं।
गर्म सिंकाई
साइनस के दर्द से राहत पाने के लिए गर्म सिंकाई काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोएं। अब इसे निचोड़कर अपने नाक व गालों के उपर रखें। इससे आपको तुरंत राहत महसूस होगी।
इसे भी पढ़ें: बंद नाक को खोलने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी राहत
इन घरेलू उपायों की मदद से आप साइनस की समस्या से राहत पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version