
Does Brushing Teeth Help a Sore Throat: अक्सर कुछ ज्यादा ठंडा या खट्टा खाने से गले में खराश हो जाती है। कई बार यह खराब मौसम में बदलाव आने के कारण भी हो जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए हम कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। नमक के पानी के गरारे करने से लेकर काढ़े तक हर चीज ट्राई करते हैं। जिससे गले की खराश से राहत मिल पाए। कई लोग मानते हैं कि रात में ब्रश करके सोने से भी गले की खराश ठीक होती है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट आन्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

क्या रात में ब्रश करके सोने से गले की खराश ठीक होती है? Does Brushing Teeth Help To Heal Sore Throat
एक्सपर्ट के मुताबिक रात में ब्रश करके सोने से गले को आराम मिलता है। हमारे मुंह में बनने वाली लार में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हमें कीटाणुओं से बचाते हैं। लेकिन सोने के दौरान लार कम बनता है। ऐसे में ब्रश करने से हमें फायदा मिलता है। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और गले को आराम मिलता है। यह गले के इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। इससे गले की खराश से काफी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- गले में खराश होने पर अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, तो आपको काफी राहत मिल सकती है।
गले की खराश से राहत पाने के कुछ आसान तरीके- Home Remedies For Sore Throat
शहद और अदरक
शहद और अदरक दोनों ही गले को आराम देने में मदद करते हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे गले में खराश और कफ से जल्द राहत मिलती है।
मुलेठी और मिश्री
गले की खराश खत्म करने के लिए आप मुलेठी और मिश्री खा सकते हैं। मुलेठी का रस गले में जाने से दर्द कम होता है। साथ ही, इससे खराश और इंफेक्शन से भी राहत मिलती है।
नमक के पानी के गरारे
नमक के पानी के गरारे करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है। नमक में मौजूद बारीक कण गले में मौजूद कफ को कम करने में मदद करते हैं। जल्द राहत पाने के लिए दिन में दो से तीन बार नमक के पानी के गरारे करें।
लौंग का पानी
लौंग का पानी गले की खराश को जल्द खत्म कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले के दर्द और कफ से राहत देते हैं। लौंग की तासीर भी गर्म होती है, जिससे गले की खराश से जल्द राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही गले में खराश और खिचखिच हो तो अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत
गुनगुने पानी का सेवन करें
गले की खराश और इंफेक्शन के लिए गुनगुना पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे गले में इंफेक्शन कम होता है। साथ ही, गले में जलन और दर्द से भी राहत मिलती है।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
Read Next
खाना खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या से रहते हैं परेशान, तो एक्सपर्ट के इन टिप्स को करें फॉलो
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version