गले में खराश और बलगम से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Sore Throat And Cough Home Remedies: गले में खराश और बलगम की समस्या से कुछ घरेलू उपाय आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं, जानें 5 घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
गले में खराश और बलगम से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय


Sore Throat And Cough Home Remedies: मौसम में परिवर्तन हुआ नहीं कि लोग संक्रमणों की चपेट में आने लगते हैं, इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। जिसके कारण लोगों के गले में खराश और बलगम जमा होना शुरू हो जाती है। जिसके कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। इसके कारण लोग लोगों को कुछ भी खाने पीने में भी परेशानी होती है। लोग पूरा समय गले में खर-खर करते हैं, खांसते समय बलगम भी आता है। गले में खराश और बलगम की समस्या दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, साथ ही महंगे-महंगे कफ सिरप पीते हैं। लेकिन फिर भी कोई कोई आराम नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप गले में खराश और बलगम से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं? जी हां, ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनका समर्थन मेडिकल साइंस भी करता है। इस लेख में हम आपको गले में खराश और बलगम के 5 घरेलू उपाय (gale mein kharash aur balgam ke upay) बता रहे हैं।

गले में खराश और बलगम का घरेलू उपचार- Sore Throat And Cough Home Remedies

1. पुदीने के तेल का करें प्रयोग

अगर स्टीमर में पानी डालकर और इसमें 2-3 बूंद पुदीना का तेल मिलाकर भाप लेते हैं, तो इससे गले की सिकाई होगी और सूजन दूर होगी। साथ ही गले की खराश में आराम मिलेगा। यह गले या छाती में जमा बलगम को ढीला करने और बाहर निकालने में भी प्रभावी है। दिन में 2-3 बार भाप जरूर लें।

Sore Throat And Cough Home Remedies

इसे भी पढें: पेट की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

2. हर्बल चाय पिएं

गले की खराश और बलगम दूर करने में तुलसी और अदरक की चाय बहुत प्रभावी है। क्योंकि दोनों ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनकी चाय सर्दी-खांसी, जुकाम की समस्या में बहुत लाभकारी है। आप इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं, इससे बहुत लाभ मिलेगा।

3. काली मिर्च का करें सेवन

आप गुनगुने पानी में काली मिर्च पाउडर और शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह बलगम को बाहर निकालने में बहुत लाभकारी है। ऐसा दिन में 2-3 बार करने से गले की खराश दूर होगी और बलगम से भी छुटकारा मिलेगा।

4. 2-3 बार करें गरारे

गले की खराश और कफ के लिए यह सबसे प्रभावी नुस्खा है और सबसे आम नुस्खा भी। अगर आप गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर 2-3 बार गरारे करें तो इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

इसे भी पढें: गले में दर्द और खांसी से छुटकारा दिलाएंगे 5 घरेलू उपाय

5. काढ़ा बनाकर पिएं

आप कुछ मसाले और हर्ब्स जैसी काली मिर्च, दालचीनी, तुलसी, अदरक आदि को गर्म पानी में उबालकर, इसका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। काढ़े में शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें, इससे बहुत लाभ मिलेगा।

All Image Source: Freepik

 

Read Next

हाई ट्राइग्लिसराइड कैसे कम करें? एक्सपर्ट से जानें इसे कम करने के 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version