गले में दर्द और खांसी से छुटकारा दिलाएंगे 5 घरेलू उपाय

Throat Pain And Cough Home Remedies: गले में दर्द और खांसी की समस्या में कुछ घरेलू उपायों की मदद से जल्द आराम मिल सकता है, जानें ऐसे 5 घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
गले में दर्द और खांसी से छुटकारा दिलाएंगे 5 घरेलू उपाय


Throat Pain And Cough Home Remedies: बदलते मौसम में खांसी होना सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। लगातार खांसी के चलते लोगों के गले में भी दर्द होने लगता है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है, उनका खांस-खांसकर बुरा हाल हो जाता है। साथ ही गले में दर्द के कारण खाना पीना तक बहुत मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर से दवा लेने पर काफी हद तक इससे राहत मिल जाती है, लेकिन गले में खराश, दर्द और खांसी जैसी समस्याएं तुरंत ठीक नहीं होती हैं। यह समस्या कई-कई दिनों तक लोगों को परेशान करती है। अब सवाल यह उठता है कि गले में दर्द और खांसी का इलाज (gale me dard aur khansi ka ilaj) क्या है? या इससे जल्द राहत कैसे पाएं?

क्या आप जानते हैं कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप गले की खराश, दर्द और खांसी से जल्द आराम पा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये घरेलू उपाय आपकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और वायरल संक्रमण, मौसमी एलर्जी से बचाव और उनसे राहत पाने में भी मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको गले में दर्द और खांसी से छुटकारा पाने के लिए 5 उपाय (gale me dard aur khansi ke upay) बता रहे हैं।

Throat Swelling And Pain Home Remedies

गले में दर्द और सूजन के घरेलू उपाय- Throat Swelling And Pain Home Remedies

1. शहद और काली मिर्च का सेवन करें

यह कॉम्बिनेशन खांसी की समस्या दूर करने के लिए बहुत प्रभावी उपाय है। यह सूजन को दूर कर गले के दर्द और खराश से भी राहत प्रदान करता है। बस 1-2 चम्मच शहद में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें, आप चाहें तो 1-2 काली मिर्च चबा-चबा कर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढें: गले में दर्द और सूजन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

2. भाप लेने से मिलता है आराम

अगर आप गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर भाप लेते हैं, तो यह नाक के बलगम को साफ करता है, गले की सिकाई करता है और छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। आप गर्म पानी में पुदीने के तेल की 2-3 बूंदें डालकर भी भाप ले सकते हैं। दिन में 2-3 बार भाप लें।

3. गरारे करना है बहुत लाभकारी

अगर आप डॉक्टर की दवा के साथ दिन में 2-3 बार गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर गरारे करते हैं, तो यह गले की खराश और सूजन दूर करने में बहुत प्रभावी है। यह बलगम बाहर निकालने और खांसी से जल्द छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

4. हर्बल काढ़ा बनाएं

गले के दर्द और खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का काढ़ा बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। तुलसी, मुलेठी, अदरक, लौंग, पुदीना, काली मिर्च आदि ऐसी हर्ब्स और मसाले हैं, जो खांसी की समस्या का रामबाण उपाय हैं। आप गर्म पानी में इन्हें उबालकर, छानकर और शहद मिलाकर इस पानी का सेवन कर सकते हैं। दिन में 2-3 बार जरूर पिएं। जैसी को पानी में साथ में पानी में उबालकर, इनका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: गले की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

5. पूरा दिन गर्म पानी पिएं

यह सूजन कम करने में बहुत प्रभावी है और आपको दर्द से राहत प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही गले की खराश और खांसी दूर करने में भी मददगार है।

इसके अलावा आपको कुछ भी ठंडी चीज, ड्रिंक या फूड खाने से बचना है। क्योंकि इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है और उपचार में देरी हो सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

बालों में लगाएं बेसन और अंडे का हेयर पैक, बाल बनेंगे बाउंसी और शाइनी

Disclaimer