
Stomach Nerve Pain Home Remedies: पेट में दर्द होने की समस्या का सामना तो हम में से ज्यादातर लोग करते हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पेट दर्द की समस्या का सामना करते हैं। पेट में दर्द होने के पीछे आमतौर पर कई कारण होते हैं। खराब पाचन, पेट में गैस, अपच, कब्ज, आंत में सूजन, पेट की मांसपेशियों में सूजन जैसी कई अन्य समस्याएं पेट में दर्द का कारण बन सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कई बार पेट में दर्द की समस्या पेट की नसों में दर्द और सूजन के कारण भी हो सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नसों में दर्द की समस्या क्यों होती है? और इसका इलाज क्या है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए वॉकहार्ट हॉस्पिटल, नासिक के डॉ. विशाल सावले- सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट और स्ट्रोक स्पेशलिस्ट से बात की। इस लेख में हम आपको नसों में दर्द क्यों होता है और पेट की नसों में दर्द का घरेलू इलाज (pet ki naso me dard ka ilaj) बता रहे हैं।
पेट की नसों में दर्द क्यों होता है?
नसों में दर्द की समस्या का एक बड़ा कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न होना है। जब आपकी नसों में ब्लड फ्लो या सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है, तो इससे ब्लड आगे नहीं बढ़ पाता है और एक जगह ठहरने लगता है। धीरे-धीरे यह जमने लगता है और इसके कारण नसों में ब्लॉकेज की समस्या होने लगती है। जब नसें ब्लॉक हो जाती हैं, तो रक्त आगे नहीं बढ़ पाता और रूकने लगता है, जब रक्त को निकलने का रास्ता नहीं मिलता है तो इससे नसों में सूजन होने लगती है और नसें डैमेज हो जाती हैं। इसकी वजह से मांसपेशियों में भी गंभीर दर्द होता है। यह समस्या शरीर के किसी भी अंग में देखने को मिल सकती है। यह समस्या हाथ-पैर, टांगें, सिर, गला, गर्दन, रीढ़, कंधे, कमर, पेट के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढें: गले में दर्द और सूजन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
पेट की नसों में दर्द का इलाज- pet ki naso me dard ka ilaj
डॉ. विशाल के अनुसार नसों में दर्द के इलाज के लिए डॉक्टर सर्जिकल और नॉन सर्जिकल दोनों ही तरीकों की मदद से ले सकते हैं। जिसमें दवाएं, सर्जरी और फिजियोथेरेपी चिकित्सा को शामिल किया जा सकता है। हालांकि अगर दर्द गंभीर नहीं है, या नसों में दर्द की सिर्फ शुरुआत है, तो डॉक्टर आपको कुछ घरेलू उपायों का सुझाव भी दे सकते हैं। जिनकी मदद से आप पेट की नसों में दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
पेट की नसों में दर्द के उपाय- pet ki naso me dard ke upay
1. सांस संबंधी व्यायाम करें
सांस संबंधी व्यायाम जैसे अनुलोम-विलोम और योग का अभ्यास करने से रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
2. आयरन बढ़ाने वाले फूड्स खाएं
आयरन रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ावा देने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और ब्लड फ्लो को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह नसों में ब्लॉकेज को खोलने में भी मदद करता है। हरी-पत्तेदार सब्जियों, मौसमी फल आदि को डाइट का हिस्सा बनाएं।
3. दर्द वाले हिस्से की गर्म सिकाई करें
आप पेट के जिस हिस्से में अधिक दर्द का अनुभव कर रहे हैं, उस हिस्से की हॉट बोटल, बैग, या तवा गर्म करके किसी सूती कपड़े की मदद से 10-12 मिनट अच्छी तरह सिकाई कर सकते हैं।
इसे भी पढें: गले में दर्द और खांसी से छुटकारा दिलाएंगे 5 घरेलू उपाय
4. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज होती हैं फायदेमंद
आप ऐसी सिंपल एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे पेट की नसों में और मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही सूजन मांसपेशियों में सूजन भी कम होती है।
5. हल्दी वाला दूध पिएं
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध एक बेहतरीन उपाय है। हल्दी एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है, जिससे यह सूजन से लड़ने और दर्द से छुटकारा दिलाने में बहुत प्रभावी है। यह नसों के ब्लॉकेज खोलने में भी प्रभावी है।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version