Expert

सुबह का नाश्ता क्यों है दिन का सबसे जरूरी आहार? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 फायदे

Kya Nashta Bahut Important Hai: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी आहार है, क्योंकि यह आपको एनर्जेटिक बनाता है और मेंटल हेल्थ में सुधार करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह का नाश्ता क्यों है दिन का सबसे जरूरी आहार? एक्सपर्ट से जानें इसके 5 फायदे


Is Breakfast Really The Most Important Meal Of The Day In Hindi: कामकाज से दौड़-भाग भरी जिंदगी में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो सुबह का नाश्ता मिस कर बैठते हैं। इसके पीछे कई कारण देते हैं। जैसे, सुबह नाश्ता बनाने का समय नहीं था या नाश्ता खाने का समय नहीं होता है इसलिए बनाते भी नहीं है। कुछ लोग वेट लॉस के कारण नाश्ता करना पसंद नहीं करते हैं। वहीं, ऐसे लोग भी बहुत हैं, जो लेट नाइट सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। इसलिए वे नाश्ता करने के बजाय सीधा लंच करते हैं। हालांकि, कई नाश्ता सही से नहीं करते हैं या नाश्ता स्किप कर देते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है। नाश्ते कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। कई एक्सपर्ट्स भी ऐसा कहते सुने जाते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी आहार होता है? आइए, जानते हैं कि एक्सपर्ट की क्या राय है?

सुबह का नाश्ता क्यों है दिन का सबसे जरूरी आहार?- Why Is Breakfast The Most Important Meal In Hindi

Why Is Breakfast The Most Important Meal In Hindi

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का कहना है, "यह कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे अहम यानी जरूरी आहार होता है। ऐसा यूं नहीं कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। जैसे, आप रात को डिनर करने के बाद लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं। ऐसे में सुबह उठते हैं कि बॉडी लो और डील फील करती है। ऐसे में अगर आप हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते का सेवन करते हैं, तो शरीर को आवश्यक पोषक मिल जाते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और दिन भर एक्टिव रहने के लिए तैयार हो जाता है। इसके अलावा, सुबह नाश्ता करने से बॉडी में ग्लूकोज का स्तर बैलेंस होने  लगता है, जिससे आपको एलर्ट रहने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों की मानें, सुबह के समय हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता करने से किसी भी काम में फोकस करने में मदद मिलती है। यह कई बीमारियों में भी लाभकारी है, जैसे टाइप-2 डायबिटीज, वेट मैनेजमें और हार्ट डिजीज में।"

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में हाई प्रोटीन लेना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें कारण

सुबह हेल्दी नाश्ता करने के फायदे- Nashta Karne Ke Fayde

why breakfast in really important meal of the day

एनर्जी बूस्ट होती है

सुबह का नाश्ता खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है, जिससे पूरा दिन एक्टिव रहने में मदद मिलती है। दिव्या गांधी बताती हैं, "दरअसल, जब आप रात भर कुछ खाते नहीं हैं, तो इससे शरीर में डलनेस और लेजीनेस छा जाता है। वहीं, अगर आप नाश्ता भी स्किप कर बैठते हैं, तो इससे पेट में दर्द और गैस बनने जैसी शिकायत हो सकती है। अगर आप समय पर सुबह नाश्ता कर लेते हैं, तो सेहत में सुधार होता और हेल्दी रहने में मदद मिलती है।"

पोषक तत्वों की कमी दूर होती है

दिव्या गांधी सलाह देती हैं, "नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल्स होते हैं। अगर आप इस तरह का नाश्ता करते हैं, तो शरीर में किसी भी तरह की पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। यहां तक कि अगर कोई मेडिकल कंडीशन है, तो उसे मैनेज करने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद क्यों देता है नाश्ते में कुछ गर्म खाने की सलाह? एक्सपर्ट से जानें नाश्ते में ठंडी चीज खाने के नुकसान

वजन कंट्रोल में रहता है

जो लोग नियमित रूप से सुबह का नाश्ता करते हैं, उनका वजन भी नियंत्रण में रहता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? दरअसल, जब आप हेल्दी नाश्ता करते हैं, तो लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। इससे आप बेवक्त मंचिंग नहीं करते हैं। इस तरह, वजन बढ़ने की आशंका कम हो जाती है।

बीमार होने का जोखिम कम होता है

Is-breakfast-really-the-most-important

दिव्या गांधी की मानें, जब आप नियमित रूप से हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करते हैं, तो इससे बीमार होने का जोखिम भी कम हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्यांकि पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

मेंटल हेल्थ में सुधार होता है

दिव्या गांधी के अनुसार, "मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए भी नियमित रूप से हेल्दी नाश्ता किया जाना जरूरी है। कैसे? असल में, जब आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो एनर्जी का स्तर कम रहता है। ऐसे में किसी भी तरह के काम करने में मन नहीं लगता है और इसका बुरा असर याददाश्त पर भी पड़ता हैं। वहीं, अगर आप नाश्ता कर लेते हैं, तो काम में फोकस करना आसान हो जाता है। फोकस होकर काम करने से काम बेहतर होता है और समय पर काम खत्म भी हो जाता है। इस तरह, यह आपकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर भी डालता है।"

All Image Credit: Freepik

Read Next

डाइट में जरूर शामिल करें एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये 5 चीजें, स्किन में नजर आएगा निखार

Disclaimer