स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम एक कंप्लीट डाइट का सेवन करें। वहीं एक कंप्लीट डाइट फलों के बिना पूरी नहीं हो सकती। दरअसल फल वास्तव में हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी काम करते हैं। जैसे कि जहां ये हमारे शरीर को बड़ी मात्रा में फाइबर और विटामिन प्रदान करते हैं, तो वहीं ये पाचनतंत्र को ठीक रखने में भी हमारी मदद करते हैं। पर बहुत से लोग नाश्ते में फलों को खाने से कतराते हैं, जब कि ये बेहद जरूरी है। नाश्ते में फलों को खाना आपको सर्दी-खासी से लड़ने, सूजन को दूर करने से लेकर आपकी त्वचा और आपके बालों को चमकदार बनाने में भी मदद कर सकते हैं। इसलिए आज, हम आपको फलों के ऐसे कुछ खास कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिसे आपको अपने नाश्ते जरूर शामिल करना चाहिए।
नाश्ते में शामिल करें फलों के ये 5 कॉम्बिनेशन
1. इम्यूनिटी-बूस्टिंग कॉम्बिनेशन : अंगूर, कीवी, स्ट्रॉबेरी
कीवी, अंगूर, और स्ट्रॉबेरी आपकी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा दे सकते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। कीवी विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने में मदद करता है और मुक्त कण क्षति को रोकता है जो शरीर में सूजन पैदा कर सकता है। वहीं अंगूर और स्ट्रॉबेरी भी हमारे हमारी इम्यूनिटी को बिल्डअप करने में हमारी मदद करते हैं। ये दोनों विटामिन ए और सी से भरपूर हैं, जो शरीर को विभिन्न संक्रमणों से बचाए रखते हैं। वहीं स्ट्रॉबेरी के बीज में भी खनिज होते हैं जो प्रतिरक्षा कार्य का समर्थन करते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. एंटीऑक्सीडेंट कॉम्बिनेशन : अंजीर, लाल अंगूर, अनार
ये तीन फल एंटीऑक्सिडेंट और रोग से लड़ने वाले यौगिकों में उच्च हैं, जो हमारे शरीर को फाइन रेडिक्लस की क्षति से बचाते हैं और युवा दिखने में हमारी मदद करते हैं। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-एजिंग गुण प्रदान करता है जो बीमारी और उम्र बढ़ने के संकेतों का सामना करने में मदद करता है। वहीं इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन भी होता है, जो हमारी दृष्टि को मजबूत रखते हैं और पराबैंगनी किरणों के हानिकारक प्रभावों को कम कर सकते हैं। अनार में अधिकांश फलों की तुलना में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कि फ्री रेडिक्लस को कम करते हैं। वहीं अंजीर पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, और जिंक सहित विटामिन ए, ई, और के का एक बड़ा स्रोत हैं।
इसे भी पढ़ें : जानें क्या है ब्रेडफ्रूट और क्यों शोधकर्ता चाहते हैं इसे सुपरफूड की सूची में शामिल करना
3. एंटी इंफ्लेमेटरी कॉम्बिनेशन - चेरी, अनानास और ब्लूबेरी
अनानास विटामिन सी से भरा होता है और इसमें ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है जो आंत की सूजन को कम करता है, प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और प्रोटीन पाचन को उत्तेजित करता है। इसे ब्लूबेरी के साथ संयोजित करने का प्रयास करें, जो एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए, सी, और ई के साथ भरी हुई हैं। एंथोसायनिन ब्लूबेरी और चेरी दोनों में मुख्य एंटीऑक्सीडेंट है, जो कि इन्हें गहरे नीले और लाल रंग देता है। वहीं चेरी में फेनोलिक यौगिकों की उच्च मात्रा भी होती है, जो कि शरीर के सूजन को कम करता है।
4. डिटॉक्सीफाई कॉम्बिनेशन : गोजीबेरी, तरबूज, नींबू
शरीर को समय-समय पर डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपने नाश्ते में कुछ उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो कि आपके हाइड्रेट रखे और सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को फ्लश कर दे। जैसे कि तरबूज, जिसमें 92 प्रतिशत पानी है और इसमें ग्लूटाथियोन नामक एक प्रमुख विषहरण एजेंट भी है। यह लाइकोपीन और विटामिन ए और सी का भी स्रोत है, जो मुक्त कणों को डिटॉक्स करने और लड़ने में सहायता करता है। वहीं नींबू एक बेसिक नेचर का मजबूत डिटॉक्सीफाइर है और इसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण हैं, तो गोजी बेरी एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन (ए, बी, सी, और ई), आयरन और कोलीन का एक बड़ा स्रोत हैं, जिन्हें लिवर डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : दुनिया की सबसे हेल्दी रेसिपीज में गिने जाते हैं ये 5 भारतीय व्यंजन, पोषक तत्वों और फायदों से होते हैं भरपूर
5. ब्यूटी कॉम्बिनेशन: ब्लैकबेरी और पपीता
हर कोई अपनी खूबसूरती बरकरार रखना चाहता है। बात चाहे चेहरे की हो या बालों की फल इन दोनों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे कि पपीता एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरा होता है, जो कोलेजन के उत्पादन में सहायता करता है। वहीं इसमें पपैन नामक एक एंजाइम भी होता है जो त्वचा के नुकसान का मुकाबला करने में मदद करता है। ब्लैकबेरी स्वादिष्ट कम चीनी वाले फल हैं जो एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ए और सी से भरे होते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित होता है और हमारी त्वचा की चमक और हमारे बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है।
इस तरह ये पांचों फ्रूट कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर खूबसूरती बढ़ाने तक में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए अपने नाश्ते को थोड़ा क्रिएटिव बनाइए और इन अलग-अलग फलों के कॉम्बिनेशन, अलग-अलग दिन अपने नाश्ते में शामिल करें।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi