हाथ कांपने की समस्या क्यों होती है? राहत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

How To Stop Shaking Hands Immediately: हाथ कांपने की समस्या कई कारणों से होती है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रेस्ट करें, ब्रीदिंग टेक्निक अपनाएं। इससे माइंड डाइवर्ट होता है और हाथ कांपने की समस्या कम होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथ कांपने की समस्या क्यों होती है? राहत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

हाथ कांपने की समस्या कॉमन नहीं है। इसलिए, अगर किसी को यह समस्या हो, तो इसके कारणों के बारे में हमें पता होना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो हाथ कांपने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं। इनमें तनाव, एंग्जाइटी, नींद की कमी, कैफीन का अतिरिक्त मात्रा में सेवन करना और थकान शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ मेडिकल कंडीशन भी हाथ कांपने के लिए जिम्मेदार होती हैं, ओवरएक्टिव थायराइड, लो ब्लड शुगर और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर। वहीं, अगर कोई बहुत ज्यादा शराब का सेवन करता है और शरीर में विटामिन की कमी है, तो ऐसी स्थिति में भी हाथ कांप सकता है। सवाल है, हाथ कांपने की समस्या से कैसे राहत पा सकते हैं? इसके लिए आप यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। इस बारे में हमने मुंबई स्थित Apollo Spectra में Internal Medicine Expert डॉ. छाया वाजा से बात की।


इस पेज पर:-


हाथ कांपने की समस्या होने पर तुरंत रिलीफ के लिए क्या करें?

immediate self care tips if your hands are shaking in hindi 01 (9)

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

जैसे ही आपके हाथ कांपने लगे, तो घबराए नहीं। कुछ समय के लिए अपनी ब्रीदिंग प्रैक्टिस पर ध्यान दें। इस दौरान गहरी सांस लें और छोड़ें। अगर स्ट्रेस की वजह से हाथ-पांव में कंपकंपी छूट रही है, तो इससे समस्या में कमी आएगी। असल में स्ट्रेस की वजह से बॉडी ‘फाइट एंड फ्लाइट’ मोड में चली जाती है, जिससे एड्रेलिन हार्मोन रिलीज होता है और मसल्स में तनाव बढ़ने लगता है। यही कारण है कि स्ट्रेस में बॉडी कांपने लगती है।

इसे भी पढ़ें: हाथ कांपने की समस्या दूर करने के लिए इन 5 एक्सरसाइज का अभ्यास, मिलेगा फायदा

ध्यान भटकाएं

डॉ. छाया वाजा कहती हैं, "जब आपको लगे कि बॉडी कांप रही है, तो ऐसी स्थिति में ध्यान भटकाने की जरूरत है। इसके लिए, जरूरी नहीं कि आप कोई फिजिकल एक्टिविटी करें। असल में हाथ कांपने के दौरान किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करना संभव नहीं होता है। इससे बचने के लिए आप अपनी उंगलियों को दबाएं, अपने दोनों हाथों को आपस में प्रेस करें, हथेलियों के बीच बर्फ रखें। इस तरह की एक्टिविटी से हाथ की कंपकंपी कम हो सकती है।"

इसे भी पढ़ें : कंप्यूटर पर देर तक काम करने से उंगलियों और कलाई में होता है दर्द, तो करें ये 6 एक्सरसाइज

स्ट्रेस बॉल की मदद लें

हाथ कांपने पर आप स्ट्रेस बॉल की मदद ले सकते हैं। इस बॉल को निरंतर प्रेस करने से तनाव कम होता है और स्ट्रेस के स्तर में भी कमी आती है। इस एक्टिविटी की मदद से आप मसल्स कंट्रोल पर फोकस कर सकेंगे, जिससे हाथों की कंपकंपाहट में भी कमी आने लगेगी।"

स्नैक्स खाएं

डॉ. छाया वाजा के मुताबिक, "आपको पता होगा कि कई बार ब्लड शुगर के स्तर में गिरावट आने की वजह से भी हाथ में कंपकंपी होने लगती है। इस स्थिति में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आप स्नैक्स खाएं। स्नैक्स के तौर पर फल, क्रैकर्स, जूस पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित होने लगेगा और हाथ-पांव कांपने की समस्या में कमी आएगी।"

पर्याप्त रेस्ट करें

NCBI के अनुसार, "हाथ कांपे, तो बेहतर होगा कि इस समस्या को कम करने के लिए पर्याप्त रेस्ट करें। कभी-कभी हाथ में कंपकंपी थकान और नींद की कमी की वजह से भी होती है। ऐसे में आपको क्या करना है? ऐसे में अगर आप नींद ले सकते हैं, तो कुछ देर के लिए सो जाएं। वैसे बेहतर होगा कि आप रात को 8-9 घंटे की नींद जरूर लें। इससे बॉडी रिलैक्स होती है और कंपकंपी की समस्या कम होने लगती है।"

इसे भी पढ़ें: हाथ कांपने की समस्या किन बीमारियों से जुड़ी होती है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

हाथ कांपने की समस्या को हल्के में लेना सही नहीं है। आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, यह जानना बहुत जरूरी है। अगर आपको कारणों का पता नहीं चल पा रहा है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें और अपना इलाज करवाएं। कारण जानकर सही मेडिसिन की मदद से आप अपनी समस्या से निदान पा सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

सफर के दौरान फूड पॉइजनिंग की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 14, 2025 18:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 14, 2025 18:10 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 14, 2025 18:10 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS