हाथ कांपने की समस्या दूर करने के लिए इन 5 एक्सरसाइज का अभ्यास, मिलेगा फायदा

हाथ कांपने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, जानें हाथ कांपने की समस्या में फायदेमंद एक्सरसाइज के अभ्यास के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथ कांपने की समस्या दूर करने के लिए इन 5 एक्सरसाइज का अभ्यास, मिलेगा फायदा


हाथ कांपने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। आमतौर पर इसे बुढ़ापे में होने वाली समस्या माना जाता है लेकिन कई कारणों से यह समस्या किसी भी उम्र में भी हो सकती है। हाथ कांपने की समस्या पार्किंसन रोग में भी हो सकती है। कम उम्र में हाथ कांपने की समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको अचानक हाथ कांपने की समस्या का अनुभव होता है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। हाथ कांपने की समस्या (Hand Tremors in Hindi) पार्किंसंस रोग, हाइपोग्लाइसीमिया, मल्टीपल स्केलेरोसिस, हाइपरथायरायडिज्म, थकान और तनाव आदि के कारण हो सकती है। वैसे तो हाथ कांपने की समस्या में सबसे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। लेकिन अगर आप इस समस्या में आराम पाना चाहते हैं तो इन एक्सरसाइज का अभ्यास आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 

हाथ कांपने की समस्या में एक्सरसाइज (Exercise For Hand Tremors)

हाथ कांपने की समस्या ज्यादातर बुढ़ापे में देखी जाती है, लेकिन कई लोगों में यह समस्या कम उम्र में भी हो जाती है। हाथ कांपने की समस्या में इन एक्सरसाइज का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। 

Hand-Tremors-Exercise

1. डंबल की सहायता से एक्सरसाइज 

डंबल की सहायता से एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको हाथ कांपने की समस्या में फायदा मिलता है। आप सही फायदे के लिए इसका नियमित रूप से अभ्यास जरूर करें। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आप हाथों को कंधे-चौड़ाई के अलावा कंधों को सीधे आपकी कलाई के ऊपर, पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग बढ़ाएं। इसके बाद आप एक हाथ से आप डंबल को अपनी छाती की तरफ उठाएं और अपनी कोहनी को अपने धड़ के पास रखें और फिर डंबल सहित हाथ को नीचे ले आएं और फिर एक पुशअप करें। ध्यान रहें इस स्थिति में आपको बिलकुल सीधी स्थिति में रहना होगा। ऐसा ही आप दूसरे हाथ से करें।

इसे भी पढ़ें : कंप्यूटर पर देर तक काम करने से उंगलियों और कलाई में होता है दर्द, तो करें ये 6 एक्सरसाइज

2. बॉल प्रेस एक्सरसाइज

हाथ की कलाई और उंगलियों को मजबूत करने के लिए आप बॉल प्रेस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। इसका नियमित अभ्यास करने से आपके हाथ मजबूत होंगे और हाथ कांपने की समस्या में फायदा मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले आप एक बॉल ले लीजिये और बैठकर इसे हाथ की उंगलियों से कुछ देर तक प्रेस करते रहें।

Hand-Tremors-Exercise

3. हैंड ग्रिप एक्सरसाइज 

हैंड ग्रिप एक्सरसाइज का अभ्यास हाथ कांपने की समस्या में बहुत उपयोगी होता है। ग्रिप स्ट्रेंथ में सुधार करने से आपको इस समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए आप हैंड ग्रिप की सहायता से एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। सबसे पहले एक हैंड ग्रिप लेकर अपने हाथ में पकड़ें और इसे दो से तीन सेकंड तक प्रेशर के साथ दबाएं और यही प्रक्रिया कुछ देर तक करते रहें।

इसे भी पढ़ें : सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हैं ये 4 मेडिटेशन तकनीक, जानें कैसे करना है इन्हें

4. माइंडफुलनेस मेडिटेशन 

हाथ कांपने की समस्या में माइंडफुलनेस मेडिटेशन तकनीक का सहारा ले सकते हैं। माइंडफुलनेस मेडिटेशन इस समस्या में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इस तरह के मेडिटेशन में सांसों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस मेडिटेशन में जैसे ही आप सांस लेते हैं, उसके बाद आपको अपनी सांसों पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना होता है। इस दौरान आपके दिमाग में तरह-तरह के विचार नहीं आएंगे। आपके तन-मन और आत्मा का पूरी तरह से सांसों पर ही फोकस रहेगा। इस मेडिटेशन का अभ्यास करने से आपके तनाव, चिंता को कम करने और डिप्रेशन में फायदा मिलता है। जिसकी वजह से हाथ कांपने की समस्या में भी फायदा होता है।

5. कलाई एक्सटेंशन

कलाई एक्सटेंशन एक्सरसाइज करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपकी बांह के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के लिए है। यह एक बहुत आसान व्यायाम है, आप इसे तब कर सकते हैं जब आपको लगे कि आपकी कलाई लंबे समय से एक ही स्थिति में है। इसे करने के लिए अपने एक हाथ को अपने शरीर के सामने सीधे अपने कंधे के स्तर पर पकड़ें। अपने हाथ को फर्श के समानांतर रखें। अब अपनी कलाई को धीरे-धीरे पीछे की तरफ मोड़ें। इस दौरान झटका देने से बचें। इस स्थिति में आप 10-15 सेकेंड तक रुकें। फिर हाथों को आराम दें। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको हाथ कांपने की समस्या में फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : ये 3 डंबल एक्सरसाइज महिलाओं की 'कोर फिटनेस' के लिए है फायदेमंद, बढ़ते फैट से भी मिलेगा छुटकारा

इन एक्सरसाइज का अभ्यास हाथ कांपने की समस्या में फायदेमंद होता है। हाथ कांपने की समस्या में इन एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

बेली फैट बर्न करने के लिए 4 आसान एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला से जानें करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version