Expert

वजन कम करने के लिए बॉल से करें ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से बर्न होगी शरीर का फैट

Ball exercise to loose weight : अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, ताे बॉल एक्सरसाइज ट्राई कर सकते हैं। राेजाना इस एक्सरसाइज से आपका फैट धीरे-धीरे बर्न हाेने लगेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम करने के लिए बॉल से करें ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से बर्न होगी शरीर का फैट

वजन कम करने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज बेस्ट है? आजकल महिला हाे या पुरुष हर काेई अपने बढ़ते वजन से परेशान है। काेई अपने पेट की चर्बी, काेई जांघाें की चर्बी, ताे काेई कूल्हाें और हाथाें की चर्बी से परेशान हैं। ऐसे में अपनी शरीर की चर्बी काे कम करने के लिए लाेग कई उपाय आजमाते हैं, तरह-तरह की एक्सरसाइज और कुछ लाेग ताे वजन घटाने के लिए जिम का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें ताे सिर्फ एक बॉल की मदद से भी अपना वजन घटा सकते हैं। इसके लिए आपकाे न ही किसी इक्विपमेंट की जरूरत है और न ही जिम जाने की। बॉल की मदद से आप घर पर ही आसानी से एक्सरसाइज कर सकते हैं और अपना वजन घटा या कम कर सकते हैं। 

बॉल की मदद से की जाने वाली एक्सरसाइज काे बॉल एक्सरसाइज कहा जाता है। यह वेट लॉस करने में बेहद कारगर हाेता है। फिटनेस एक्सपर्ट और ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानें बॉल एक्सरसाइज करने के फायदे और इसे करने के तरीके-

ball exercise

(Image : Verywellhealth)

वेट लॉस के लिए बॉल एक्सरसाइज (Ball Exercise for Weight Loose)

वजन कम करने के लिए बॉल एक्सरसाइज काफी असरदार है। इस एक्सरसाइज काे आसानी से घर पर किया जा सकता है। बॉल एक्सरसाइज हाथ, पैराें और कमर की मांसपेशियाें काे मजबूत बनाने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है और पाेश्चर में सुधार हाेता है। बॉल एक्सरसाइज काे कई तरह से किया जा सकता है। अलग-अलग तरह से करने पर इसके अलग-अलग फायदे या लाभ मिलते हैं। आप बॉल स्क्वाट्स, बॉल ब्रिज आदि एक्सरसाइज कर सकते हैं। जानें बॉल एक्सरसाइज करने के तरीके (Ways to do Ball Exercise)

1. बॉल स्क्वाट्स (Ball Squats)

बॉल स्क्वाट्स एक्सरसाइज काे करना बेहद आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले घुटनाें काे माेड़कर तलवाें काे नीचे रखें और दीवार के पास बैठ जाएं। इसके बाद बॉल काे पीठ से दीवार के सहारे लगाएं और संतुलन बनाएं। इस पाेजीशन में थाेड़ी देर रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस बॉल एक्सरसाइज काे नियमित रूप से करने से कैलाेरी बर्न हाेगी और पैराें की मांसपेशियां मजबूत बनेगी। साथ ही यह हार्ट रेट काे भी बढ़ाता है। बॉल स्क्वाट एक्सरसाइज कार्डियाेरेस्पिरेटरी में सुधार करता है।

2. बॉल सीजर्स (Ball Caesars)

बॉल सीजर्स एक्सरसाइज करके भी आप अपने पेट की चर्बी काे घटा सकते हैं। इसे करने से आपकी काेर मसल्स मजबूत हाेती है, साथ ही हैमस्ट्रिंग भी मजबूत बनती है। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए आप मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने एक पैर काे दीवार पर लगाएं और दूसरे पैर काे शरीर की तरफ माेड़ लें। इसके बाद किसी की मदद से दीवार पर बॉल लगवा लें। इस पाेजिशन में थाेड़ी देर रहने के बाद आप सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - रस्सी कूदना या दौड़ना, वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

3. बॉल ब्रिज (Ball Bridge)

बॉल ब्रिज एक्सरसाइज काे भी बॉल स्क्वाट्स की तरह की आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दाेनाें पैराें काे घुटनाें से माेड़ते हुए दीवार पर लगाएं। इस दौरान किसी की मदद से अपने पैराें के तलवाें के नीचे यानी दीवार पर एक बॉल रखवाएं और संतुलन बनाए रखें। इस एक्सरसाइज का अभ्यास राेजाना करने से काेर, स्थिरता और ग्लूट्स मजबूत बनते हैं। साथ ही यह आपकी कमर काे भी मजबूती देता है।

ball pushaps

(Image : blueprop.com.uy)

4. बॉल पुशअप्स (Ball Pushups)

पुशअप्स करने से स्वास्थ्य काे कई लाभ मिलते हैं। सामान्य पुशअप्स की तरह ही आप बॉल पुशअप्स भी कर सकते हैं। इसे करना थाेड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन नियमित अभ्यास से इसे किया जा सकता है। अगर आप अपने कंधाें, हाथाें और पेट की चर्बी काे कम करना चाहते हैं, ताे इसके लिए बॉल पुशअप्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह कंधाें, पैराें और पेट की मांसपेशियाें काे भी मजबूत बनाता है।

बॉल एक्सरसाइज के फायदे (Ball Exercise Benefits)

फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा बताती हैं कि वजन घटाने में असरदार या फैट बर्न करने में बॉल एक्सरसाइज काे फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी बॉल एक्सरसाइज के कई लाभ मिलते हैं। जानें-

1. हड्डियाें काे मजबूत बनाए (Ball Exercise make Bones strong)

हड्डियाें काे मजबूत बनाने के लिए आप बॉल एक्सरसाइज काे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं। इसे राेज करने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी और एकदम स्वस्थ रहेंगे। साथ ही अगर आपकाे जाेड़ाें में दर्द रहता है, ताे इससे आपकी यह समस्या भी दूर हाे जाएगी। बॉल एक्सरसाइज हड्डियाें काे मजबूत बनाता है और जाेड़ाें के दर्द काे दूर करने में मदद करता है।

2. मांसपेशियाें काे मजबूत बनाए (Ball exercise makes muscles strong)

मांसपेशियाें काे मजबूत बनाने के लिए भी बॉल एक्सरसाइज की जा सकती है। नियमित रूप से बॉल एक्सरसाइज करने से हाथाें, पैराें, पेट, पीठ, कमर और जांघाें की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही इस एक्सरसाइज के अभ्यास से आपका मसल्स स्ट्रेस कम हाेगा और अकड़न की समस्या भी नहीं हाेगी। मांसपेशियाें काे मजबूत बनाने के लिए याेगासन भी कारगर हाेते हैं।

3. पाेश्चर में करे सुधार

बॉल एक्सरसाइज काे पाेश्चर सुधार करने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप इस एक्सरसाइज काे राेजाना करेंगे, ताे इससे पाेश्चर में सुधार हाेगा। यह रीढ़ की हड्डी काे मजबूत बनाता है और पाेश्चर ठीक रखता है।

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने और एब्स बनाने के लिए रोज करें जापानी टॉवेल एक्सरसाइज, जानें सही तरीका

4. संतुलन बनाने में मददगार

बॉल एक्सरसाइज शरीर के संतुलन काे बनाने में बेहद मददगार हाेता है। दरअसल, इस एक्सरसाइज में आपकाे बॉल के साथ बैलेंस बनाना हाेता है, यह आसान नहीं हाेता है इसलिए धीरे-धीरे इसका अभ्यास करके संतुलन बनाया जा सकता है।

5. वजन कम करने में मददगार

बॉल एक्सरसाइज वजन कम करने के लिए जाना जाता है। इस एक्सरसाइज काे करके पेट, पीठ, हाथ और जांघाें के फैट काे आसानी से बर्न किया जा सकता है। बॉल एक्सरसाइज कैलाेरी बर्न करता है और वजन कम करने में मददगार हाेता है।

आप भी अपना वजन कम करने के लिए बॉल एक्सरसाइज काे अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं। इसके अभ्यास से स्वास्थ्य काे कई लाभ मिलते हैं। लेकिन शुरुआत में इस एक्सरसाइज काे किसी एक्सपर्ट की देखरेख या सलाह पर ही करना चाहिए। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, ताे इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह पर ही काेई भी एक्सरसाइज करें।

Read Next

फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज में क्या अंतर होता है? जानें शरीर के लिए क्या करना है ज्यादा बेहतर

Disclaimer