
How Do I Know If My Uterus Is OK: महिलाओं के लिए यूट्रस का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। यह एक तरह पियर शेप ऑर्गन है, जो कि रिप्रोडक्टिव सिस्टम का हिस्सा है। यूट्रस का मुख्य काम भ्रूण का विकास करना होता है। इसी जगह शिशु 9 महीने तक रहता है, उसके शारीरिक ऑर्गन बनते हैं और वह मेंटली डेवेलप होता है। अगर किसी वजह से महिला की यूट्रस में प्रॉब्लम आ जाए, तो महिला के लिए कंसीव करना चैलेंजिंग हो सकता है। बहरहाल, यूट्रस महिलाओं में पीरियड्स होने का भी मुख्य कारण है। जाहिर है, आपके लिए यह समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं होगा कि अगर इस ऑर्गन में महिलाओं को किसी तरह की समस्या हुई, तो उन्हें प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना पड़ सकता है। अक्सर हम यूट्रस से जुड़ी बीमारियों या समस्याओं की बात करते हैं। हमारे लिए यह भी जानना बहुत जरूरी होता है कि आखिर हेल्दी यूट्रस कैसा होता है? आपका यूट्रस हेल्दी है या नहीं, यह कैसे जाना जा सकता है। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे बता रहे हैं, जिन्हें जाकर आप भी कह सकेंगी कि आपका यूट्रस स्वस्थ है। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
हेल्दी यूट्रस के संकेत- Signs Of Healthy Uterus In Hindi
मेंस्ट्रुअल साइकिल में दिक्कत न होना
अगर आपको नियमित रूप से और हर महीने सही समय पर पीरियड्स होते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको यूट्रस से संबंधित कोई समस्या नहीं है। ध्यान रखें कि जब आपको नियमित रूप से पीरियड्स होते हैं, तो सही समय पर ओव्यूलेशन होता है, जिससे कंसीव करना आसान हो जाता है। सही समय पर पीरियड्स होने का मतलब है कि आप फिजिकली पूरी तरह फिट हैं।
इसे भी पढ़ें: हार्मोन किस तरह आपकी हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं? जानें इस बारे में
पीरियड्स फ्लो नॉर्मल होना
कई बार, ऐसा होता है कि मेंस्ट्रुअल साइकिल सामान्य होता है। लेकिन, ब्लीडिंग फ्लो इफेक्टेड होता है। कई बार ओवरी या यूट्रस में प्रॉब्लम होने की वजह से ऐसा हो सकता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो होने लगते हैं, तो महिलाओं को महज स्पॉटिंग होती है। दोनों ही तरह की कंडीशन नहीं है। वहीं, अगर ब्लीडिंग के दौरान नॉर्मल फ्लो बना हुआ है, तो समझें कि आपका यूट्रस बिल्कुल हेल्दी है।
इसे भी पढ़ें: क्या बच्चे के जन्म के बाद बच्चादानी खिसकना सामान्य है? जानें सच्चाई
पेल्विक पेन न होना
यूट्रस में दिक्कत होने की वजह से अक्सर पेल्विक एरिया में दर्द होने लगता है। जैसे अगर किसी को यूट्रस में फाइब्रोएड है, तो ऐसे में पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया में दर्द का अहसास हो सकता है। अगर आपके साथ इस तरह की समस्या नहीं होती है, तो इसे आप हेल्दी यूट्रस का संकेत समझ सकते हैं। इसके अलावा, यूट्रस में फाइब्रॉयड होने पर महिला को बार-बार यूरिन आने की दिक्कत भी रहती है। यही नहीं, यूरिन पास करने के दौरान जलन और दर्द का अहसास भी हो सकता है। इस तरह की प्रॉब्लम न होना भी हेल्दी यूट्रस की ओर इशारा करता है।
आसानी से कंसीव कर लेना
अगर आपने प्रेग्नेंसी प्लान की है और बिना किसी परेशानी के आपने कंसीव कर लिया है, तो यह भी हेल्दी यूट्रस होने का लक्षण कहलाया जाता है। दरअसल, जब यूट्रस हेल्दी होता है और पीरियड्स रेगुलर रहते हैं, तो महिला के लिए कंसीव करना बहुत आसान हो जाता है। यहां तक कि प्रेग्नेंसी जर्नी भी सहज बनी रहती है। हां, इस दौरान वही परेशानी होती है, जो कि हार्मोन में हो रहे उतार-चढ़ाव और शिशु के विकास के कारण हो सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
Read Next
गर्भवती महिलाओं में रहता है पेरिपार्टम कार्डियोमायोपैथी का खतरा, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version