Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार मानसून में दूध कैसे पीना चाहिए? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा

How To Consume Milk In Monsoon: मानसून में दूध का ठीक से सेवन न करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार मानसून में दूध कैसे पीना चाहिए? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा


How To Drink Milk As Per Ayurveda: दूध को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयोडिन, हेल्दी फैट्स, मिनरल्स और विटामिन्स की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो सेहत के लिए जरूरी है। लेकिन अगर इसका ठीक प्रकार से सेवन न किया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। वहीं मानसून के दौरान तो इसका खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है। इस विषय पर गहनता से बात करते हुए आयुर्वेदाचार्य और एमडी आयुर्वेदा डॉ निकिता कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होनें मानसून के दौरान दूध पीने के सही तरीके पर बात की है। 

आयुर्वेद के अनुसार मानसून में दूध पीने का सही तरीका- How To Consume Milk In Monsoon

दूध को बिना उबालें न पिएं

कुछ लोग कच्चे दूध का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल, कच्चे दूध में प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन को खराब करने का कारण बन सकता है। इसलिए दूध को उबालने की सलाह दी जाती है जिससे हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो पाएं और शरीर को पूरा पोषण मिल पाए। 

दूध को ठीक प्रकार से उबालें 

एक्सपर्ट के अनुसार दूध के ठीक प्रकार के लिए इसे सही प्रकार से उबालना भी जरूरी है। अगर आपको शरीर में थकावट या कमजोरी ज्यादा रहती है, तो दूध को अधिक मात्रा में पानी डालकर उबालना चाहिए। इसके लिए दूध की मात्रा में 1/4 मात्रा पानी की रखें। दूध को मीडियम फ्लेम पर उबालें।

इसे भी पढ़े- मॉनसून के दौरान प‍िएं बादाम का दूध, म‍िलेंगे 5 फायदे

दूध में मिलाएं आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी

मानसून में अगर दूध में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां डालकर सेवन किया जाए, तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक मानसून के दौरान दूध में हल्दी, दालचीनी, इलायची या अदरक डालकर पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह दूध का स्वाद बढ़ाने और बदलते मौसम में इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद कर सकता है।

सही टाइम पर सेवन करें

एक्सपर्ट के मुताबिक मानसून में दूध का सेवन एक अलग मील की तरह करना चाहिए। इससे शरीर को दूध ठीक तरह से पचाने और इसके पोषण तत्वों को सोखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा दूध को सुबह के नाश्तें में लेना भी फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़े- मॉनसून सीजन में दूध वाली चाय के बजाय पिएं ये 4 हेल्दी टी, कई बीमारियां रहेंगी दूर

इन सावधानियों का रखें ध्यान- What Are The Precaution of Milk

  • बिना उबाले दूध का सेवन न करें, क्योंकि इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • दूध के साथ किसी नमकीन पदार्थ का सेवन न करें, इससे अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। 
  • मानसून के दौरान दूध के साथ फल न खाएं, अन्यथा यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। 
  • दूध को फर्मेंटिड लिक्विड के साथ लेना पेट में एसिड बढ़ाने का कारण कारण बन सकता है, इसलिए इस कॉम्बिनेशन से परहेज रखें।
  • अनाज के साथ दूध का सेवन करना भी पाचन की समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए  इस कॉम्बिनेशन से भी परहेज रखें।

Read Next

मेनोपॉज में हॉट फ्लैशेज से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स से मिल सकती है राहत

Disclaimer