Expert

मॉनसून में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें रुजुता दिवेकर से

मानसून के मौसम में कभी बारिश, तो कभी उमस का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। इसलिए इस मौसम में घर के बड़े-बुजुर्ग अच्छा खाना खाने की सलाह देते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें रुजुता दिवेकर से


मानसून का मौसम कई लोगों को काफी पसंद आता है लेकिन सेहत के लिहाज से ये मौसम काफी नाजुक माना जाता है। मानसून में बारिश के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिसके कारण इंफेक्शन और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अब सवाल उठता है कि मानसून के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या खाने से परहेज करना चाहिए।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने मानसून फूड्स के बारे में जानकारी दी है। रुजुता दिवेकर का मानना है कि मानसून के मौसम में डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो इम्यूनिटी बढ़ाए और आपको हेल्दी रखे।

मानसून में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए - What should be avoided in monsoon

घर पर बना खाना ही खाएं

डाइटिशियन रुजुता दिवेकर  के मुताबिक मानसून के मौसम में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए इस मौसम में 90 प्रतिशत से ज्यादा खाना घर पर बना ही खाएं। इस मौसम में बाजार का चटपटा, तला हुआ, मसालेदार खाने से शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया जा सकते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं।

मछली और अंडा से बनाएं दूरी

मानसून मछली के प्रजनन का समय होता है, इसलिए इस मौसम में किसी भी तरह के सी-फूड का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। रुजुता दिवेकर का कहना है कि मानसून में मछली, अंडा और अन्य तरह के नॉनवेज फूड्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि मानसून के मौसम में संभव हो तो अपने खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल भी कम करें।

इसे भी पढ़ेंः Gut Health: पाचन संबंधी सभी परेशानियों का हल हैं डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के ये 4 नुस्खे

दूध पीने से बचें

दूध पोषक तत्वों का खजाना है लेकिन मानसून में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में पशुओं को दिए जाने वाला हरा चारा बैक्टीरिया और कीटाणुओं का घर बन जाता है। पशु द्वारा खाए जाने वाले गंदे चारे की वजह से दूध की गुणवत्ता प्रभावित होती है। यही कारण है मानसून में दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। डाइटिशियन के मुताबिक अगर आप मानसून में दूध पीना चाहते हैं, तो इसे अच्छे से उबालें और उसमें हल्दी डालकर इसका सेवन करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

मानसून में क्या खाना है सही- What to eat right in monsoon

मानसून के मौसम में कुट्टू, राजगिरा और केले का आटा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप मानसून में रतालू, शकरकंद और अरबी जैसी सब्जियों का सेवन भी कर सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इस मौसम में जंगली सब्जियां भी काफी आती  हैं। ये ऐसी सब्जियां होती हैं, जो बारिश के कारण अपने आप ही उग जाती हैं। इन सब्जियों का खाना गट हेल्थ के लिए अच्छा है।

इसे भी पढ़ेंः घर पर बनाएं नैचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू से मिलेगा छुटकारा

सूरन और अम्बाडी की सब्जी

रुजुता दिवेकर का कहना है कि मानसून के मौसम में सब्जियों में कई तरह के कीड़े लगने की संभावना रहती है। इसलिए आप सूरन और अम्बाडी को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।  सूरन और अम्बाडी में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो मानसून में पेट की सेहत को अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं।

Read Next

रात में खजूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS