साल 2024 में सेहतमंद रहने के लिए लें ये 5 संकल्प, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें इनके बारे में

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने साल 2024 में सेहतमंद रहने के लिए कुछ संकल्पों को स्वीकारने की सलाह दी है। आइये विस्तार से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
साल 2024 में सेहतमंद रहने के लिए लें ये 5 संकल्प, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें इनके बारे में


साल 2024 में लोग नए-नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोग फिटनेस से जुड़े भी तरह-तरह के गोल्स बना रहे हैं। कई बड़े सेलिब्रिटी से लेकर आम इंसान तक फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने साल 2024 में सेहतमंद रहने के लिए कुछ संकल्पों को स्वीकारने की सलाह दी है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

कैलोरी के बजाय कार्बन गिनें 

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता के मुताबिक सेहतमंद रहने के लिए आपको कैलोरी नहीं गिननी चाहिए। इसके लिए आपको कार्बन पर ध्यान देना चाहिए। कई बार हम सीजनल या फिर लोकल खाद्य पदार्थों को खाने के दौरान कैलोरी और कार्बन को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। उन्होंने बताया कि कैलोरी काउंट करने के बजाय आपको हेल्दी आहार खाकर कार्बन पर फोकस करना चाहिए। 

एक्सरसाइज पर दें ध्यान 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

  • सेहतमंद रहने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी होता है। बहुत से लोग आलस के चलते एक्सरसाइज करने में देरी करते हैं, जिससे वे फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। 
  • इसके लिए आपको समय निकालकर सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए आपको नियमित तौर पर सूर्य नमस्कार, योग, एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग आदि करनी चाहिए। 
  • इसके लिए आप स्विमिंग, एरोबिक्स, साइकिलिंग और वॉकिंग जैसी अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी नियमित दिनचर्या में भी सुधार करना चाहिए जैसे नींद पूरी करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आदि। 

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में डाइट में जरूर शामिल करें न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के बताए गए ये 3 फूड्स, जानें इसके फायदे

अपनी आदतें बदलें 

रुजुता के मुताबिक केवल साल बदला है, लेकिन ऐसे में आपको अपनी आदतों को बदलना चाहिए। इससे सेहतमंद रहने में काफी मदद मिलती है। खुद को शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रखने के अलावां आपको अपनी बॉडी फैट पर भी ध्यान देना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए आपको डाइट पर भी विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट जैसे फल, हरी सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज, केल, ब्रोकली, शकरकंद, दूध, दही और अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

बथुआ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें बनाने के तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version