घर पर बनाएं नैचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू से मिलेगा छुटकारा

CDC के अनुसार 80% से ज्यादा लोगों को महज 34 साल की उम्र में दांतों में सड़न, मुंह की बदबू और जीभ की गंदगी का सामना करना पड़ता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर बनाएं नैचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू से मिलेगा छुटकारा

Oral care tips: शारीरिक सफाई के साथ मुंह की सफाई करना भी बहुत जरूरी है। जब बात मुंह की सफाई की आती है, तो ज्यादातर लोग दांतों को ब्रश करना काफी समझते हैं। लेकिन यह गलत धारणा है। मुंह को साफ करने का सही मतलब है कि दांतों के साथ जीभ और बाकी हिस्सों की भी सफाई हो। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(CDC) के अनुसार 80% से ज्यादा लोगों को महज 34 साल की उम्र में दांतों में सड़न, मुंह की बदबू और जीभ की गंदगी का सामना करना पड़ता है। मुंह के अंदर होने वाली इन समस्याओं का इलाज करवाने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी ओरल केयर को आप ब्रश, पेस्ट के अलावा माउथवॉश से मेनटेन रख सकते हैं। आजकल की लाइफस्टाइल में माउथवॉश का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। बाजार में कई कंपनियों के माउथवॉश आज धड़ल्ले से बिक रहे हैं। माउथवॉश को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं, कि क्या ये सही है? ज्यादा हाई केमिकल से तो नहीं बना है? अगर आप भी इन्हीं सवालों की वजह से अब तक माउथवॉश का इस्तेमाल नहीं कर पाएं हैं तो आप इसे 100% नैचुरल तरीके से घर पर बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पिज्जा-बर्गर जैसे जंक फूड्स खराब करते हैं बच्चों के दांत, डॉक्टर से जानें बच्चों के लिए ओरल हेल्थ टिप्स

घर पर कैसे बनाएं 100% नैचुरल माउथवॉश (How to Make 100% Natural Mouthwash at Home)

घर पर माउथवॉश बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों की जरूरत होगी।

माउथवॉश बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप एलोवेरा जूस
  • 1/2 पानी
  • 2-3 लौंग के दाने

Home made Mouth wash

माउथवॉश बनाने का तरीका (How to make mouthwash)

  • एलोवेरा जूस में पानी को मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
  • आधा घंटा इसको रखने के बाद इसमें लौंग के दानों को डालें।
  • इस मिश्रण को किसी भी कांच के बर्तन में स्टोर कर लें।
  • रोजाना ब्रश करने के बाद एलोवेरा, लौंग और पानी से बने इस घोल से मुंह को साफ करें।

क्या है माउथवॉश के फायदे? (What are the benefits of mouthwash?)

  • अमेरिकी हेल्थ वेबसाइट के अनुसार प्रतिदिन माउथवॉश का इस्तेमाल करने से दांतों की सड़न की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • मुंह के कई हिस्सों में ब्रश नहीं पहुंच पाता है, ऐसे में प्लाक क्लीन नहीं पाते हैं। अगर आप माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो ये प्लाक को खत्म करने में मदद कर सकता है।
  • अगर आप जल्दबाजी में ब्रश कर रहे हैं तो माउथवॉश की मदद से सांस की बदबू, जीभ की गंदगी को खत्म करने में मदद मिल सकती है।
  • ऐलोवेरा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन, बी1, बी2 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह दांतों को सड़न से बचाने में मदद करते हैं।
  • ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि ऐलोवेरा में एमिनो एसिड्स पाया जाता है, जो मुंह की सफाई के लिए अच्छा माना जाता है।

Read Next

क्या है लौंग सिगरेट? जानें सेहत के लिए क्यों है हानिकारक

Disclaimer