Coconut for Weight Loss in Hindi: नारियल का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कोई नारियल का पानी पीता है, तो कोई नारियल के तेल का इस्तेमाल कूकिंग के लिए करता है। इसके अलावा, नारियल को सूखा भी खाया जाता है। खास बात है कि नारियल को सभी तरह से खाना फायदेमंद होता है। नारियल में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। नियमित रूप से नारियल खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही, यह खाना खाने की क्रेविंग यानी भूख को भी कंट्रोल करता है। इसलिए नारियल को वेट लॉस के लिए प्रभावी माना जाता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में नारियल को शामिल कर सकते हैं। नारियल खाने से भूख नियंत्रित होती है और ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। लेकिन वजन कम करने के लिए नारियल कैसे खाएं? आइए, जानते हैं इसके बारे में-
वजन कम करने के लिए नारियल कैसे खाएं?- How to Eat Coconut for Weight Loss in Hindi
1. नारियल पानी- Coconut Water for Weight Loss in Hindi
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट नारियल का पानी पी सकते हैं। अगर नारियल के पानी में नींबू का रस मिलाकर पिया जाए, तो ज्यादा फायदा मिल सकता है। रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से आपको एनर्जी मिलेगी। आप पूरे दिन फ्रेश रहेंगे। नारियल पानी पीने से पेट भी आसानी से साफ होता है। आप चाहें तो खाना खाने के बाद भी नारियल पानी पी सकते है। इससे आपका वेट लॉस होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। नारियल का पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट बनी रहती है। इसलिए गर्मियों में नारियल का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- Coconut Oil For Weight Loss: बॉडी फैट कम कर आपको स्लिम-ट्रिम बना सकता है नारियल तेल, 3 तरीकों से करें इस्तेमाल
2. नारियल का तेल- Coconut Oil for Weight Loss in Hindi
नारियल के तेल का उपयोग भी वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो कूकिंग के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल में खाना पकाना काफी हेल्दी होता है। इससे आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। नारियल का तेल लिवर और आंतों के लिए भी फायदेमंद होता है। वेट लॉस में भी नारियल का तेल मदद कर सकता है। दरअसल, नारियल के तेल में फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर में फैट को बर्न करते हैं। नारियल का तेल मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करता है और भूख को कंट्रोल करता है। नारियल का तेल कार्ब्स वाली चीजों को खाने की क्रेविंग कम करता है। आप नारियल के तेल में खाना पकाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, नारियल के तेल को सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ पिया भी जा सकता है। रोज सुबह खाली पेट नारियल का तेल पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या नारियल पानी पीकर वजन कम किया जा सकता है? जानें Weight Loss के लिए इसे पीने का सही तरीका
3. नारियल के चंक्स- Coconut Chunks for Weight Loss in Hindi
नारियल के चंक्स का सेवन आप स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो नारियल के चंक्स को स्मूदी या कोकोनट वॉटर में डालकर भी ले सकते हैं। कोकोनट चंक्स को डेजर्ट के रूप में खाया जा सकता है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो नारियल के चंक्स को स्नैक्स में भी खा सकते हैं। नारियल के चंक्स खाने से भूख कंट्रोल होती है और खाने की इच्छा कम होती है। नारियल के चंक्स में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। नियमित रूप से नारियल के चंक्स खाने से वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो भी नारियल का सेवन कर सकते हैं।