How Tobacco Quitting Can Help Boost Fertility in Hindi: आज के समय में तंबाकू का सेवन युवाओं में काफी बढ़ गया है। इसका सेवन न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि फर्टिलिटी पर भी बुरा प्रभाव डालता है। तांबकू का सेवन महिला और पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होती है। प्रजनन क्षमता कमजोर होने के कारण कंसीव करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। स्मोकिंग, गुटखा, तंबाकू आदि चीजों में हानिकारक केमिकल होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इसलिए, बेबी प्लानिंग करने वाले कपल्स को अक्सर लोग स्मोकिंग या तंबाकू छोड़ने की सलाह देते हैं। तो आइए मुंबई के ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल्स की सीनियर कंसल्टेंट गयनेकोलॉजिस्ट एवं ऑब्स्टट्रिशन डॉ. अनघा छत्रपति से जानते हैं कि तंबाकू छोड़ने से फर्टिलिटी पर क्या प्रभाव पड़ता है?
तंबाकू का सेवन महिलाओं की फर्टिलिटी पर क्या प्रभाव डालता है? - How Tobacco Affects Female Fertility in Hindi?
तंबाकू का सेवन महिलाओं की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है।
1. अंडाणु की गुणवत्ता में कमी
तंबाकू का सेवन महिलाओं के अंडाणुओं के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकती हैं। दरअसल, तंबाकू में मौजूद हानिकारक केमिकल जैसे निकोटिन, सायनाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड अंडाणुओं की क्वालिटी को प्रभावित करते हैं। यह केमिकल अंडाणुओं के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। इसके कारण, महिलाओं में मिसकैरेज और जन्म दोषों का जोखिम बढ़ जाता है।
2. हार्मोनल असंतुलन
तंबाकू का सेवन महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स के संतुलन को प्रभावित करते हैं, जिससे महिलाओं के ओवुलेशन में रुकावट आ सकती है। यह महिलाओं के पीरियड साइकिल को अनियमित बनाता है, जिससे कंसीव करने की संभावना कम हो जाती है।
3. कंसीव करने में देरी
जो महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं, उन्हें आम महिलाओं की तुलना में कंसीव करने में 1 साल की देरी हो सकती है। यह देरी तंबाकू सेवन की मात्रा और समय पर निर्भर करता है।
पुरुषों में प्रजनन क्षमता पर तंबाकू क्या प्रभाव पड़ता है? - How Does Tobacco Affect Male Fertility in Hindi?
पुरुषों के प्रजनन क्षमता पर तंबाकू के सेवन का बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे उनकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है-
1. शुक्राणु की क्वाविटी में गिरावट
तंबाकू सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट, गति और आकार में कमी आ सकती है। इसके कारण, स्पर्म की क्वालिटी में गिरावट आती है, जिससे उनकी फर्टिलिटी प्रभावित होने की संभावना कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाइपोथायरायडिज्म का महिला की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
2. हार्मोनल असंतुलन
तंबाकू का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन के असंतुलन का कारण बनता है, जिससे पुरुषों के स्पर्म प्रोडक्शन में कमी आती है। यह उनके प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है।
3. फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के सफलता में कमी
जो पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं, उन्हें फर्टिलिटी ट्रीटमेंट जैसे IVF की सफलता दर में कमी का सामना करना पड़ सकता है। तंबाकू के सेवन से फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान स्पर्म की गुणवत्ता और संख्या पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
फर्टिलिटी के लिए तंबाकू छोड़ने के फायदे - Benefits Of Skipping Tobacco For Fertility in Hindi
तंबाकू का सेवन हर तरह से छोड़ने से महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जैसे-
1. अंडाणु और शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार
तंबाकू छोड़ने के बाद, महिलाओं के अंडाणु और पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी में सुधार होता है। महिलाओं में अंडाणु की गुणवत्ता में सुधार होता है और पुरुषों के स्पर्म काउंट और गति में बढ़ोत्तरी होती है।
2. हार्मोनल संतुलन का बेलैंस होना
तंबाकू छोड़ने से हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है, जिससे ओवुलेशन और पीरियड साइकिल नियमित होते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल सामान्य होता है, जो स्पर्म प्रोडक्शन के लिए जरूरी है।
3. कंसीव करने की संभावना बढ़ती है
तंबाकू छोड़ने से महिला और पुरुष दोनों में कंसीव करने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए, जो महिलाएं कंसीव करने से पहले तंबाकू का सेवन छोड़ देती हैं, उनके कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: ओमेगा 3 प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में कैसे मदद करता है? डॉक्टर से जानें
4. प्रजनन ट्रीटमेंट में सुधार
जो कपल्स तंबाकू का सेवन पूरी तरह छोड़ देते हैं, उनकी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सफलता दर में काफी सुधार पाया गया है। यह उनके अंडाणु और शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होने के कारण होता है।
निष्कर्ष
तंबाकू का सेवन महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और इसे समय पर छोड़ने से उनके कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, अगर आप बेबी प्लान कर रहे हैं तो स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन बंद करना सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
Image Credit: Freepik