Doctor Verified

क्या सिगरेट छोड़ने के बाद सच में बढ़ जाती है भूख? डॉक्टर से जानें

सिगरेट पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है और ये जानने के बाद भी कई लोग रोजाना 3-4 सिगरेट पीते हैं। सिगरेट की लत बुरी होती है और इसे छोड़ना मुश्किल होता है, कुछ लोगों में सिगरेट छोड़ने का असर उनकी भूख पर होता है। यहां जानिए, क्या सिगरेट छोड़ने से भूख बढ़ती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सिगरेट छोड़ने के बाद सच में बढ़ जाती है भूख? डॉक्टर से जानें


सिगरेट हानिकारक होती है लेकिन फिर भी कई लोग सिर्फ इसलिए सिगरेट पीना शुरू करते हैं ताकि वह स्टाइलिश दिखें और अन्य लोगों के साथ सोशल हो सकें। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कुछ समय के बाद सिगरेट छोड़ देते हैं। धूम्रपान छोड़ना हर व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से एक बड़ा कदम होता है। यह फेफड़ों, हार्ट और पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है और कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करता है। लेकिन अक्सर लोग सिगरेट छोड़ने के बाद एक अनोखा अनुभव करते हैं कि उनकी भूख अचानक बढ़ जाती है और खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। कई लोग इसे देखकर चिंतित हो जाते हैं और सोचते हैं कि क्या सिगरेट छोड़ने से भूख बढ़ना सामान्य है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, मेट्रो अस्पताल, नोएडा, अध्यक्ष - मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी, डॉ. हर्ष कपूर (Dr. Harsh Kapoor, Chairman - Metro Institute of Gastroenterology, Hepatology, Metro Hospital, Noida) से बात की-

क्या सिगरेट छोड़ने से भूख बढ़ती है? - Does Quitting Smoking Increase Appetite

डॉ. हर्ष कपूर बताते हैं कि सिगरेट में मौजूद निकोटीन शरीर और मस्तिष्क दोनों पर प्रभाव डालता है। निकोटीन खाने की इच्छा को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यही वजह है कि धूम्रपान करने वाले लोगों को अक्सर भूख कम लगती है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति सिगरेट छोड़ देता है, तो निकोटीन का प्रभाव खत्म हो जाता है। मस्तिष्क और शरीर सामान्य भूख सिग्नल को महसूस करने लगते हैं, जिससे व्यक्ति को पहले से ज्यादा भूख लगती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सिगरेट पीने से वाकई कम होता है स्ट्रेस? जानिए क्यों बार-बार होती है सिगरेट पीने की इच्छा

सिगरेट छोड़ने के बाद भूख बढ़ना सामान्य है। कई लोग इस वजह से वजन बढ़ने की चिंता करते हैं। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि सही डाइट, हल्की एक्सरसाइज और नियमित फिजिकल एक्टिविटी से इस वजन बढ़ने को कंट्रोल किया जा सकता है। सिगरेट छोड़ना जितना फायदेमंद है, वजन बढ़ना उतना बड़ा मुद्दा नहीं है और यह सामान्य रूप से समय के साथ कंट्रोल हो जाता है।

1. मेटाबॉलिज्म में बदलाव

निकोटीन मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है, इसका मतलब है कि धूम्रपान करने वाले लोग कैलोरी जल्दी बर्न कर देते हैं। सिगरेट छोड़ने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न कम होती है और शरीर वजन बढ़ाने की ओर बढ़ता है। यह भी भूख बढ़ने की एक वजह हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ई-सिगरेट और वेपिंग से भी हो सकता है लंग कैंसर? डॉक्टर से जानें इसका जवाब

does quitting smoking increase appetite

2. दिमाग और मूड का असर

सिगरेट के जरिए निकोटीन का सेवन मस्तिष्क में डोपामाइन रिलीज को बढ़ाता है। डोपामाइन मूड और खुशी से जुड़ा न्यूरोट्रांसमीटर है। जब कोई सिगरेट छोड़ता है, डोपामाइन का लेवल अचानक कम हो जाता है। इससे शरीर संतुलन पाने के लिए खाने के माध्यम से एनर्जी की तलाश करता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति को ज्यादा खाने की इच्छा होती है।

निष्कर्ष

सिगरेट छोड़ना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। भूख बढ़ना और वजन में थोड़ी बढ़ोतरी सामान्य है क्योंकि निकोटीन का असर खत्म हो जाता है। सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाकर इस बदलाव को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। धूम्रपान छोड़ने वाले लोग इसे अपने स्वास्थ्य सुधार की जर्नी का हिस्सा मानें और वजन या भूख की चिंता को कभी भी बाधा न बनने दें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • भूख को कम करने के उपाय

    दिन में 5-6 बार कुछ न कुछ हेल्दी खाएं, इससे भूख कम लगेगी और शरीर को पोषण भी मिलेगा। इसके अलावा फल और सब्जियां डाइट में शामिल करें, क्योंकि फाइबर पेट को भरा रखता है और कैलोरी कम देता है। भूख कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त पानी भी पिएं और रोजाना हल्की एक्सरसाइज भी करें।
  • अचानक सिगरेट छोड़ने से क्या होता है?

    अचानक सिगरेट छोड़ने से शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस हो सकते हैं और यह बदलाव हर व्यक्ति को अलग-अलग भी महसूस हो सकते हैं। कुछ लोगों की भूख बढ़ जाती है तो कुछ लोगों को गुस्सा बहुत आता है।
  • अगर कोई आदमी सिगरेट पीता है तो क्या होता है?

    सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है और कई बार जानलेवा भी होता है। सिगरेट के कारण कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, इसके अलावा फेफड़े भी कमजोर हो जाते हैं।

 

 

 

Read Next

बार-बार होने वाले फंगल इन्फेक्शन का क्या कारण है? खुद एक्सपर्ट ने बताया

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 30, 2025 14:05 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS