Doctor Verified

ओमेगा 3 प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में कैसे मदद करता है? डॉक्टर से जानें

लाइफस्टाइल और खानपान का असर आपकी सेहत और फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। पोषक तत्वों से फर्टिलिटी को बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसे में आगे जानते हैं कि ओमेगा 3 फैटी एसिड किस तरह से आपकी प्रजनन क्षमता को बेहतर करता है। साथ ही, इसके लिए आपको डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
ओमेगा 3 प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में कैसे मदद करता है? डॉक्टर से जानें

पुरुष हो या महिला आज हर किसी को प्रजनन क्षमता से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का जोखिम बढ़ गया है। डॉक्टर्स बताते हैं कि व्यक्ति की जीवनशैली और खानपान के अलावा, बढ़ता तनाव और प्रदूषण प्रजनन क्षमता को खराब करने का काम करता है। ऐसे में महिलाओं और पुरुषों को लाइफस्टाइल और डाइट में कई तरह के बदलाव करने की सलाह दी जाती है। प्रजनन क्षमता से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आप डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। अन्य पोषक तत्वों के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड भी आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गौरव जैन से जानते हैं कि ओमेगा 3 फैटी एसिड किस तरह से प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में कैसे मदद करता है? - How Does Omega 3 Help Fertility In Hindi

महिला हो या पुरुष दोनों को फर्टिलिटी को इंप्रूव करने के लिए विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है और यह पोषक तत्व उन्हें भोजन से प्राप्त होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में ओमेगा 3 फैटी एसिड को भी शामिल किया जाता है। ओमेगा-3 एक आवश्यक फैटी एसिड है, जिसे हमारा शरीर स्वयं नहीं बना सकता। इसे हमें अपने भोजन या सप्लीमेंट्स के माध्यम से प्राप्त करना होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के तीन प्रकार के होते हैं, जिसमें अल्फा लिनोलिनिक एसिड, ईपीए और डीएचए को शामिल किया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड का सीधा संबंध शरीर में हार्मोन के संतुलन, महिलाओं में एग्स की क्वालिटी, पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी और गर्भधारण की संभावनाओं से है। आगे जानते हैं प्रजनन क्षमता के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड के फायदों के बारे में।

how does omega 3 help fertility in

प्रजनन क्षमता के लिए ओमेगा-3 के फायदे - Benefits of Omega 3 Fatty Acid For Fertility In Hindi

एग्स की क्वालिटी के फायदेमंद

ओमेगा-3 डीएचए एग्स की झिल्ली को लचीला और मजबूत बनाता है, जिससे फर्टिलाइजेशन की संभावना बढ़ जाती है। हाई क्वालिटी वाले एग्स गर्भधारण की संभावना को कई गुना बढ़ा देते हैं।

महिलाओं को पीरियड साइकल को नॉर्मल बनाना

महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन पीरियड साइकिल से जुड़ी समस्या का कारण बन सकते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्मोन्स को संतुलित करता है, जिससे ओव्यूलेशन की प्रक्रिया सामान्य बनी रहती है।

एंडोमेट्रियोसिस और PCOS में राहत

आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं में पीसीओएस और एंडोमेट्रियोसिस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह दोनों ही स्थितियां फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। ऐसे में ओमेगा 3 फैटी एसिड इंफ्लेमेशन को रोकने में मदद करते हैं, जिससे फर्टिलिटी की समस्याएं कम होती है। कभी-कभी सूजन के कारण पुरुषों की शुक्राणु ग्रंथियां (स्पर्म उत्पादन करने वाले ग्लैंड) प्रभावित हो जाती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इन सूजनों को कम करते हैं और स्वस्थ स्पर्म उत्पादन में सहायता करते हैं।

टेस्टोस्टेरोन स्तर को बनाए रखना

ओमेगा-3 शरीर में टेस्टोस्टेरोन जैसे पुरुष हार्मोन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है, जो यौन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता के लिए आवश्यक है।

स्पर्म क्वालिटी बेहतर होना

ऐसा देखा गया है कि जो पुरुष नियमित रूप से ओमेगा-3 का सेवन करते हैं, उनके स्पर्म की संख्या, गति और आकार में सुधार देखने को मिलता है।

ओमेगा-3 के नेचुरल सोर्स - Natural Source Of Omega 3 fatty Acid In Hindi

  • चिया सीड्स, सूरजमुखी के सीड्स, अलसी के सीड्स
  • अखरोट और बादाम
  • टोफू, सोया मिल्क
  • पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक मेथी
  • कुछ तरह की मछलियां जैसे सैल्मन आदि।

यदि ये सोर्स आपकी डाइट में शामिल नहीं हैं, तो ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स जैसे फिश ऑयल कैप्सूल या शाकाहारी ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स का सेवन डॉक्टर की सलाह से किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेन और स्किन के लिए फायदेमंद होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जानें उम्र के अनुसार इसकी सही मात्रा

ओमेगा 3 फैटी एसिड के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसको अधिक मात्रा में लेने से कुछ समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए इसे डाइट में शामिल करने से पहले आप डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकता है, चाहे बात महिलाओं की एग्स क्वालिटी की हो या पुरुषों के स्पर्म काउंट्स की। यह हार्मोन संतुलन, सूजन में कमी और संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

FAQ

  • ओमेगा 3 फैटी एसिड खाने से क्या होता है?

    ओमेगा 3 फैटी एसिड खाने से ब्रेन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही, यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।
  • ओमेगा 3 कैप्सूल खाने से पुरुषों को क्या फायदे होते हैं?

    ओमेगा 3 कैप्सूल पुरुषों के लिए कई तरह के फायदेमंद होती हैं। ये हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, और जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं। इसके अलावा, ओमेगा 3 प्रजनन क्षमता में भी सुधार कर सकता है, स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है, और तनाव को कम करने में मदद करता है।

 

 

 

Read Next

गुड़ खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या घटता है? सेवन से पहले एक्सपर्ट से समझें

Disclaimer

TAGS