Doctor Verified

50 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है? जानें प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए कैसे करें इसका सेवन

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल करना चाहिए। जानें, मखाने में कितना प्रोटीन होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
50 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है? जानें प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए कैसे करें इसका सेवन


Protein in Makhana: मखाना विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल करना चाहिए। मखाना खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। अगर आप नियमित रूप से मखाने का सेवन करेंगे, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होगा। मखाना सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज रोगी भी मखाने का सेवन कर सकते हैं। मखाना पाचन के लिए भी बेहतर होता है। मखाना खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे शरीर की कमजोरी और थकान भी दूर होती है। अक्सर कहा जाता है कि मखाना कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। इसलिए हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने पर मखाने का सेवन करना फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि मखाने में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं 50 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है?

50 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है?- 50 Gram Makhana Mein Kitna Protein Hota Hai

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “मखाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। अगर बात करें 50 ग्राम मखाने की, तो इनमें 5.6 ग्राम प्रोटीन होता है। आप अपनी रोज की जरूरत को पूरा करने के लिए रोज मखाने का सेवन कर सकते हैं।”

प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए मखाने का सेवन कैसे करें?

 1. रोस्टेड मखाना खाएं- Roasted Makhana 

अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो आप रोजाना रोस्टेड मखाने का सेवन जरूर करें। रोजाना भूने हुए मखाने खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। इसके लिए आप एक पैन में घी डालें। इसमें मखाने डालें और अच्छी तरह से भून लें। आप इसमें काला नमक छिड़कें और फिर अपनी डाइट में शामिल करें। आप भूने हुए मखाने स्नैक्स में लें सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इन 4 तरीकों से करें मखाने का सेवन, दुबलेपन से मिलेगा छुटकारा

makhana benefits

2. दूध के साथ खाएं मखाना- Makhana with Milk

आप दूध के साथ भी मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें मखाने डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। आप चाहें तो मखाने को क्रश करके भी दूध में डाल सकते हैं। अब इसे उबालें और फिर दूध पी लें। आप चाहें तो दूध वाले मखाने सुबह नाश्ते में या फिर रात को सोते समय ले सकते हैं। अगर आप रोजाना दूध के साथ मखाने का सेवन करेंगे, तो प्रोटीन की कमी पूरी होगी। मखाने खाने से मांसपेशियों और हड्डियों को ताकत मिलेगी। 

3. टमाटर की ग्रेवी के साथ खाएं मखाना- Makhana with Tomato Gravy 

आप टमाटर की ग्रेवी के साथ भी मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर की ग्रेवी बनाएं। इसमें भुने हुए या बिना भुने हुए मखाने डालें। अब इन्हें अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद आप टमाटर की ग्रेवी वाले मखाने खा सकते हैं। टमाटर की ग्रेवी वाले मखाने आप स्नैक्स में खा सकते हैं। इससे आप फास्ट फूड्स और जंक फूड्स से बचे रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें- बच्चे का वजन बढ़ाना है, तो उसे खिलाएं बादाम और मखाने से बने हेल्दी लड्डू, वेट गेन में मिलेगी मदद

आप भी अपनी रोज की डाइट में मखाने शामिल कर सकते हैं। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो अपनी डाइट में मखाने जरूर शामिल करें। आप मखाने का सेवन रोस्ट करके, दूध के साथ या टमाटर की ग्रेवी के साथ कर सकते हैं। 

Read Next

थायराइड में अखरोट खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

Disclaimer