क्या आप डार्क लिप्स की समस्या से परेशान हैं तो, अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

आपके होंठ आपकी त्वचा से तीन गुना अधिक संवेदनशील हैं। इसलिए उन्हें अधिक केयर की जरूरत होती है। होंठों का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप डार्क लिप्स की समस्या से परेशान हैं तो, अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके होंठ पहले जैसे गुलाबी नहीं रहे। वह दिन पर दिन काले होते जा रहे हैं। आप होंठों का कालापन देखकर परेशान हैं। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आप अकेली नहीं हैं। ऐसी और भी अन्य महिलाएं हैं जो इस बात के प्रति चिंतित हैं। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। जिनमें से कुछ है अनुवांशिक कारण, लाइफस्टाइल या किसी बीमारी की वजह से। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर भावुक मित्तल के अनुसार विटामिन की कमी या अधिक क्लोरीन युक्त पानी पीने से भी होठों का रंग खराब हो जाता है। या आप अधिक सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करती हैं तो भी आपके होठों का रंग काला हो सकता है। क्योंकि अधिकतर प्रसाधन केमिकल युक्त होते हैं। अच्छा होगा आप सूर्य की रोशनी से बचें और एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल जियें।" इसके अलावा आप काले होठों की समस्या को कुछ प्राकृतिक उपायों द्वारा भी ठीक कर सकती हैं (Home remedies to get rid of dark lips)

Inside1honey

1. शहद का प्रयोग 

अगर आप सोने से पहले रात में अपने होंठों पर शहद लगा कर छोड़ देती हैं। तो आपको अगली सुबह नरम और बिल्कुल साफ होंठ मिलेंगे। शहद में पाए जाने वाले कुछ आवश्यक तत्त्व और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे मैग्नेशियम एक प्रकार के जादुई इंग्रेडिएंट्स होते हैं। जो आपके होंठों के लिए लाभदायक होते हैं और उन्हें डिस कलरेशन से छुटकारा दिलावते हैं।

2. टमाटर लगाये 

टमाटर में सेलेनियम होता है। जोकि एक एंटी ऑक्सीडेंट है। यह आपकी स्किन को सूर्य की किरणों द्वारा होने वाले नुकसान से बचा सकता है। आप अपने होंठो से पिगमेंटेशन को हटाने के लिए टमाटर को अधिक से अधिक अपने सलाद में भी शामिल कर सकती हैं और इसका एक पेस्ट बना कर अपने होंठों पर भी अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने और ब्लोटिंग से राहत दिलाने में मददगार है नींबू और सरसों के बीज का ये नुस्खा, जानें तरीका और फायदे

3. ग्रीन टी का प्रयोग 

अगर आप बहुत अधिक कॉफी पीती हैं तो यह न भूलें कि कॉफी के कारण भी आपके होंठ काले होते है। आप कॉफी को ग्रीन टी से बदल सकती हैं और अगर आप कॉफी पीना नहीं छोड़ सकती हैं तो ग्रीन टी बैग को अपने होंठों पर रख सकती हैं। इसमें पाए जाने वाले पोली फेनोल्स आपको फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और आपके होंठों को मुलायम और ताजे बनाए रखते हैं।

4. नारियल है बेस्ट 

आपको नारियल का सेवन हमेशा कच्चे रूप में ही करना चाहिए। जैसे आप इसका पानी पी सकती हैं, आप इसकी स्लाइस खा सकती हैं। अपनी करी में भी शामिल कर सकती हैं। नारियल आपके होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करता है और इसमें स्किन को बेहतर बनाने के गुण भी होते हैं। आप होंठों पर नारियल का तेल लगा कर सो सकती हैं।

Inside3coconutwater

इसे भी पढ़ें:  चेहरे पर काले दाग-धब्बे (Blemishes) को दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

5. अखरोट का सेवन 

अखरोट में कुछ आवश्यक ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं। यह एक ऐसा तत्त्व होता है जो आपकी स्किन को जवान और रेडियंट बनाए रखने के लिए काफी ज्यादा आवश्यक होता है। अपने जवान और कोमल लिप्स को पाने के लिए अखरोट का सेवन जरूर करें। अगर आप लिप्स पर होने वाली डेड स्किन को हटाना चाहती हैं तो आप अखरोट का लिप स्क्रब भी प्रयोग कर सकती हैं।

6. दही है हेल्दी 

दही में पाए जाने वाले प्रोटीन स्किन को फर्म और जवान बनाए रखने में मदद करता है। आप दही को अपनी स्मूदी में एड कर सकती हैं। आप एक सलाद ड्रेसिंग भी दही के द्वारा बना सकती हैं। आप अपने होंठों को पिगमेंटेशन से बचाने के लिए दही को केसर में मिक्स करके उसे अप्लाई कर सकती हैं।

7. नींबू लगाएं

नींबू आपको डिस कलरेशन से बचाने में मदद करता है। अगर आप नींबू का पानी पीती हैं तो इससे आपके शरीर से काफी सारे टॉक्सिंस फ्लश आउट हो जाते हैं। निम्बू को एक ब्लीचिंग एजेंट भी माना जाता है। इसलिए इसका अपने होंठो पर प्रयोग करने से आपको पिगमेंटेशन से राहत मिल सकती है।

ऊपर लिखित बताई गयी सामाग्री के साथ साथ आप एलो वेरा और तरबूज आदि का भी प्रयोग होंठों को साफ करने के लिए कर सकती हैं।

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

Read Next

चेहरे पर काले दाग-धब्बे (Blemishes) को दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

Disclaimer