कब्ज से परेशान रहते हैं तो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये 3 तरह के जूस, दूर होगी आपकी समस्या

कहीं आप कब्ज की समस्या से परेशान तो नहीं हैं? कुछ फलों का जूस आपको फायदा पहुंचा सकता है। जानें कैसे
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से परेशान रहते हैं तो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये 3 तरह के जूस, दूर होगी आपकी समस्या


कब्ज एक एक ऐसी स्थिति है जिसमें मल त्याग धीमा या बहुत कम हो जाता है। इस समस्या के कारण आप बेचैन रहते हैं और यह कुछ बीमारियों की वजह भी बन सकता है। कब्ज की समस्या का एक मुख्य कारण कम पानी का सेवन और डीहाइड्रेशन है। कम पानी पीने से आंतों में रुकावट आ जाती है जिसकी वजह से मल सख्त हो जाता है। आपकी इस समस्या में कुछ खास फलों का जूस आपके लिए रामबाण घरेलू नुस्खे का काम करना सकता है। इन जूस के सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। फलों के जूस में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसीलिए इसके सेवन से आपको कब्ज ठीक होने में सहायता मिलती है। जूस का सेवन आपको हाइड्रेटेड रखता है। ये आवश्यक फाइबर जो कि घुलनशील फाइबर होते हैं मल में पानी को बनाए रखने में मदद करते हैं ताकि मल नरम हो सके। निम्नलिखित कुछ जूस आपके लिए बेहद कारगर सिद्ध होंगे।

apple juice for constipation

सेब का जूस

सेब का जूस भी कब्ज के लिए लाभकारी है क्योंकि यह डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। सेब में विटामिन ए और सी भी होता है। सेब में पेक्टिन नामक तत्त्व भी मौजूद है जो बॉवेल गतिविधियों को प्रोमोट करता है। इसका जूस बनाने के लिए आप एक पूरे सेब को जूस के रूप में बना कर पी सकते हैं। जूस बनाते वक़्त इसके बचे गूदे का प्रयोग, आप अपनी स्किन पर भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गैस और कब्ज का रामबाण इलाज हैं ये 3 नानी के नुस्खे, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

नींबू पानी

नींबू पानी आप के पेट के लिए बहुत ही बढ़िया पेय साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी होता है जो आपके पेट में पानी की कमी को पूरा कर शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह मल को भी नरम करता है। इसे बनाने के लिए आप को एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ना है। इसे या तो रात में सोने से पहले पिएं या उठने के बाद। आप इसे दिन में भी पी सकते हैं।

आलू बुखारे का जूस

यह भी हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभदायक है। इसमें डाइट्री फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो कब्ज को ठीक करने के लिए असरदार है। इस जूस को बनाने के लिए आप को एक बर्तन में दो लीटर पानी भरना है। अब इसे गर्म करें। उबलने के बाद आंच कम कर दें और इसे 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। एक ब्लेंडर में इस पानी व आलू बुखारे को डाल दें और ब्लेंड कर लें। इसे ब्लेंड करने के बाद छान कर पियें। आप इसे एक स्मूदी कि तरह बना कर भी पी सकते है।

इसे भी पढ़ें: कब्‍ज, पेट फूलना और गैस को जड़ से खत्‍म करता है गुनगुना पानी और देसी घी का ये मिश्रण, जानिए सेवन का तरीका

कितना जूस पीना चाहिए?

आप इन जूस को या तो घर पर ही बना सकते हैं और नहीं तो आप बाहर से भी खरीद सकते हैं। आप शुरुआत में थोड़ी मात्रा में जूस पिएं ताकि आप को पता चले कि उससे आप को किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा है। आप एक से दो गिलास जूस एक दिन में पी सकते हैं। इससे आधिक जूस न पिएं। यह एक औसत मात्रा है।

juices for constipation

कब्ज को ठीक करने के लिए कुछ अन्य उपचार

ठोस खाद्य पदार्थों से फाइबर ग्रहण करें। ढेर सारे फल व सब्जियां खाएं। खूब सारा पानी पिएं व स्वयं को हाइड्रेटेड रखें। तला हुआ या जंक फूड बिल्कुल कम खाएं या बिल्कुल ही न खाएं। नमक का सेवन कम करें।पोटैशियम का सेवन बढ़ाएं।नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

इस तरह रोजाना थोड़ी मात्रा में फल खाकर और जूस पीकर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

प्रदूषण के कारण आपके कफ में भी आ रहा है कालापन, तो इन 5 घरेलू तरीकों से पाएं छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version