
पेट की बीमारी सबसे गंभीर बीमारी होती है। पेट स्वस्थ न होने के कारण ये कई अन्य रोगों को जन्म दे सकते हैं, जैसे- क्रॉनिक कब्ज, बवासीर (पाइल्स), आंतों में सूजन व अल्सर, लिवर की समस्या, शरीर में दर्द, हड्डियों व मांसपेशियों का कमजोर होना आदि। दरअसल, जब हमारा पेट या आंतें स्वस्थ नहीं होती हैं यानी जब सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं कर रहा होता है तो शरीर विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं और यही गंदगी थोड़े दिन बाद बीमारियों का रूप लेने लगती है। मगर आप इन समस्याओं का समय रहते ही उपचार कर सकते हैं।
पेट की समस्याओं का समाधान करने के लिए आप प्राकृतिक उपचार की मदद ले सकते हैं। आप पेट में दर्द से लेकर कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो ये एक वास्तविक समस्या हो सकती है। यदि आप कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या से पीड़ित हैं और देसी और घरेलू नुस्खों में विश्वास करते हैं, तो यहां कब्ज को कम करने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है...एक गिलास गुनगुना पानी (हल्का गर्म पानी) में एक चम्मच घी। जी हां, आपके लिए बस इतना ही काफी है।
देसी घी और गुनगुना पानी: यह कैसे काम करता है?
दरअसल, देसी घी एक सुपरफूड है लेकिन इसके फायदों को समझने के लिए आपको इसके सेवन करने का सही तरीका पता होना चाहिए। देसी घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है। जो कब्ज दूर करने में मदद करने के लिए कहा जाता है।
ब्यूटिरिक एसिड मेटाबॉलिज्म (चयापचय) में सुधार करता है और मल को बिना तकलीफ के शरीर से बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। यह पेट दर्द, गैस, सूजन और कब्ज के अन्य लक्षणों को भी कम करता है। घी सबसे अच्छा प्राकृतिक रेचक है और इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जैसे हड्डियों का बढ़ना, वजन कम करना और नींद आना यानी अनिद्रा को दूर करना। देसी घी शरीर को चिकनाई प्रदान करता है और आंतों के मार्ग को साफ करता है, जिससे अपशिष्ट की गति में सुधार होता है और कब्ज का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करते हैं Starch Resistant Foods, जानें डाइट में कैसे करें इन्हें शामिल
गुनगुने पानी के साथ देसी घी का सेवन कैसे करें?
200 मिलीलीटर हल्का गर्म पानी (Lukewarm Water) में एक बड़ा चम्मच देसी घी लें और इसे सुबह खाली पेट लें। इसे आप रात में भोजन करने के 1 घंटे बाद भी ले सकते हैं।
दरअसल, कब्ज तब होता है जब पाचन तंत्र, आंतें कठोर और शुष्क हो जाती हैं। घी की चिकनाई गुण प्रणाली को नरम करने और शरीर से मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: नाश्ते में शामिल करें फलों के ये 5 कॉम्बिनेशन, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपकी खूबसूरती में भी लगाएंगे चार चांद
पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के अन्य उपाय
ऊपर बताए गए नुस्खे को अपनाने के साथ-साथ आपको निम्नलिखित बातों का भी ध्यान रखना होगा:
- भोजन में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें
- सही समय पर भोजन करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
- रोजाना सुबह पैदल चलने की आदत डालें
- प्रतिदिन एक घंटे एक्सरसाइज करें
- योग और प्राणायाम करें
Read More Articles On Home Remedies in Hindi