होठों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए अपनाएं अपने लिप-शेप के अनुसार ये 7 टिप्स

होंठ आपके चेहरे के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है, जिसकी खूबसूरती पर आपको खास ध्यान देना चाहिए। जानें आपके होठों के शेप के अनुसार कैसे करें सही मेकअप
  • SHARE
  • FOLLOW
होठों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए अपनाएं अपने लिप-शेप के अनुसार ये 7 टिप्स

चेहरे की खूबसूरती तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब होंठ खूबसूरत हों। हालांकि हर चेहरे के हिसाब से होंठो के प्रकार भी अलग होते हैं। कुछ होंठ मोटे होते हैं तो कुछ पतले। होंठ चाहे जैसे भी हों आप उन्हें और उभरे हुए और खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप के द्वारा परफेक्ट शेप (Perfect Lip Shape) दे सकती हैं। हालांकि इसके लिए आपके होठों के अनुसार सही मेकअप की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। कभी कभी होंठो से जुड़े मेकअप की सही जानकारी ना होना आपके चेहरे को और भी भद्दा बना सकता है और ये आपके लुक को खराब कर सकता है। आइए आपको बताते हैं होठों के मेकअप (Lips Make up Tips) और इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए खास टिप्स।

1. यदि ऊपर का होंठ मोटा हो तो (Upper Heavy Lips)

देखा जाए तो ज्यादातर भारतीय महिलाओं के होंठ मोटे और भारी होते हैं। आप खास टिप्स की मदद से अपने उपरी मोटे होंठ को सुंदर बना सकती हैं। अपने होठों पर पहले नैचुरल लिपस्टिक लगाएं और ऊपर की ओर थोड़ा हल्का टोन ब्राइट लिपस्टिक लगाएं। उसे एक पतला लुक देने के लिए अंदर की ओर गहरा शेड लगाएं।

beautiful lips tips

2. नीचे वाला होंठ मोटा है तो (Lower Heavy Lips)

होंठों का निचला हिस्सा हैवी यानि की थोड़ा भरा हुआ है तो सुंदर और आकर्षित दिखता है। अगर फिर भी आप इसे छिपाना चाहती हैं तो इसका तरीका बेहद सरल है। आप अपने ऊपरी होंठो के साथ साथ नीचे के होंठों पर भी इसी तरह लिप कलर इस्तेमाल करें। फिर सही संतुलन के लिए ऊपरी होंठ के केंद्र को सफ़ेद पेंसिल या क्रीमी न्यूड मैट कलर के साथ बराबर कर लें। होंठ पतले दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: मुलायम, गुलाबी और खूबसूरत होठों के लिए घर पर बनाएं सर्दियों के लिए खास दालचीनी का लिप स्क्रब

3. यदि असमान्य होंठ हों (Unequal Lips)

अगर आपके ऊपरी और निचले होंठो के आकार आपस में मेल नहीं खाते तो इन्हें सामान्य दिखाने के लिए आपको लिप पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे दोनों होंठो को बराबर बना सकें। इस ट्रिक को सावधानी से अपनाने के लिए हल्के हाथ से लिप लाइनर लगाएं। फिर उसे ब्लैंड करें।

4. फ्लैट लिप्स (Flat Lips)

फ्लैट लिप्स खूबसूरत नहीं दिखते। इनमें न तो उभार होता है और ना ही कोई आकार होते हैं। फ्लैट होंठ वालों को हल्के शेड का इस्तमाल करना अच्छा विकल्प है। क्योंकि गहरे रंग फ्लैट होंठो पर फैले हुए दिख सकते हैं। आप इससे अपने लिप्स को अच्छा शेप भी दे सकती हैं।

5. पतले होंठ (Slim Lips)

पतले होंठ हर किसी महिला या लड़की को पसंद नहीं होते हैं। होंठो को मोटा दिखाने के लिए आप लिप लाइनर को अपने होंठो के शेप से बाहर की ओर लगाएं और फिर उसे ब्लैंड कर लें। ध्यान रहें होंठो को मोटा दिखाने के लिए डार्क कलर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे मुलायम और गुलाबी

6. जरूरत से ज्यादा बड़े होंठ (Large Lips)

ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने बड़े होंठो को लेकर परेशान रहती हैं। क्योंकि ये पूरे चेहरे पर हावी होने लगते हैं। आप होंठो को छोटा दिखाने के लिए क्रीमी और लाइट कलर की लिपस्टिक का चयन करें।

pink lips tips

7. जरूरत से ज्यादा छोटे होंठ (Small lips)

कभी कभी छोटे होंठ काफी क्यूट और खूबसूरत लगते हैं। आप इससे प्यारा सा पाउट लुक क्रिएट कर सकती हैं। लेकिन कभी कभी आपको ये बोरिंग लग सकता है। ऐसे होठों की परफेक्ट शेपिंग के लिए आप शाइन करने वाली लिपस्टिक लगाएं। बहुत गहरे रंग ना लगाएं। इससे होठ और छोटे दिखते हैं। अपने होठों को निखारने के लिए ब्राइट और सॉफ्ट लिप कलर चुनें।

तो ये कुछ ऐसी टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने होठों को अपने हिसाब से अच्छा सा शेप दे सकती हैं। आप चाहें तो लिप मेकअप आर्टिस्ट से भी मदद ले सकती हैं। होठों का सही आकार और सही मेकअप आपके चेहरे की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। इसलिए सही समझ और सही तरीका आपको आना बेहद जरूरी है।

Read More Articles on Fashion Beauty in Hindi


Read Next

खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का CTM फार्मूला, जानें क्या है ये?

Disclaimer