
World Coconut Day 2020 पर आइए एक नजर डालते हैं, नारियल के कुछ खास फायदों और अलग रेसिपी पर जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
नारियल (World Coconut Day 2020) की खेती भारत सहित दुनिया के अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। नारियल का इस्तेमाल खाने से लेकर शरीर में लगाने और कई सारे प्राकृतिक उपचारों के लिए भी किया जाता है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसका उपयोग करने का अपना विशेष तरीका है। नारियल का पानी, नारियल का दूध, नारियल का चीनी, नारियल का क्रीम, तेल और यहां कर की पत्ते तक को खाद्य उद्योग से लेकर कॉस्मेटिक उद्योग तक में इस्तेमाल किया जाता है। पर सोचने वाली बात ये है कि ऐसा क्या खास है नारियल में, जो इसे इतना हेल्दी बनाता है। तो आइए जानते हैं नारियल के विभिन्न गुण और उनके इस्तेमाल।
नारियल के फायदे (Healthy Benefits Of Coconut)
नारियल एक साथ कई गुणों की भरमार है। इसमें 50% पानी, 10% कार्ब्स और लगभग 3.5% प्रोटीन होता है और साथ ही इसकी अंदर खनिज और वसा से भरपूर मात्रा भी होती है। वहीं इसके कुछ गुण ऐसे हैं, जिसकी वजह से इसे तमाम तरह की चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे कि
- -नारियल फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट में बहुत समृद्ध है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
- -नारियल में बहुत कम कैलोरी होती है।
- -वहीं नारियल के MCT (ट्राइग्लिसराइड्स) फैट का शरीर तुरंत उपयोग कर लेता है और ये शरीर में जमा नहीं होता है, जिससे कि वजन नहीं बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों के दिमाग को तेज और इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है नारियल का दूध, जानें इसके अन्य फायदे
नारियल की कुछ खास रेसिपी
1.मैंगो-कोकोनट आईसक्रीम
ताजे आम के गूदा और नारियल का दूध एक साथ मिला कर ये इटालियन डेज़र्ट 'पेनाकोटा' तैयार किया जाता है। पर आप इस रेसिपी का इस्तेमाल करके आईसक्रीम बना सकते हैं। ये खाने में काफी टेस्टी होता है और हेल्दी भी। इसमें चीनी की मात्रा लगभग ना के बराबर होती है, जो इसे वेट लॉस करने वालों और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद बना देता है। साथ इसमें फाइबर और विटमिन की भरपूर मात्रा भी होती है, जो कि शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद है।
2. नारियल बिरयानी
नारियल के दूध के साथ चिकन बिरयानी भले ही आपको सुनने में अजीब लग रही हो, पर ये बहुत हेल्दी होता है। ये पर्ल व्हाइट बासमती चावल को स्थानीय मसालों, रसीले चिकन के टुकड़ों और नारियल के दूध के मलाई के साथ पकाया जाता है। ये काफी प्रोटीन और फैट से भरा होता है। वहीं आप रसदार चिकन को आप नारियल के दूध और सुगंधित मसालों के मिश्रण के साथ बना सकते हैं। चिकन स्ट्यू एक स्वादिष्ट ग्रेवी रेसिपी है जिसे घर पर कैजुअल डिनर के लिए हल्की साइड डिश के रूप बनाया जाता है। वहीं कई मिठाइयों में आप नारियल की चीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं, जो कि मिठाइयों को पूरी तरह से हेल्दी बना देगा। टाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है: पारंपरिक भारतीय मसालों जैसे इलायची, दालचीनी, अदरक और लौंग के साथ विभिन्न व्यंजन तैयार करने में नारियल का उपयोग किया जाता है। ये पाचन में सुधार करता है और पेट से जुड़ी बीमारियों को ठीक रखता है।
इसे भी पढ़ें : Benefits Of Eating Raw Coconut: वजन घटाने से लेकर स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए अच्छा है कच्चा नारियल खाना
कुछ मिला कर देखें, तो नारियल हर तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है। वहीं बात अगर इन रेसिपी की जाए, तो ये नारियल के कुछ आम रेसिपी से अलग हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। नारियल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों की भरमार है, जो चेहरे और बालों के घावों और जख्मों को ठीक कर सकता है। इस तरह ये कॉस्मेटिक, स्किनकेयर और हेयरकेयर की बात करें, तो भी नारियल कई अलग-अलग तरीकों से इन चीजों के लिए फायदेमंद है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।