Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

फैट लॉस बरकरार रखना है बहुत आसान, बस करें इन 3 चीजों पर फोकस, हमेशा द‍िखेंगे फ‍िट

लंबे समय तक फैट लॉस को बनाए रखना मुश्किल नहीं है। बस तीन चीजों पर फोकस करें स्‍लो वेट लॉस करना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मसल्स बढ़ाना और लीन एवं स्ट्रॉन्ग बनने का लक्ष्य रखना। 

वजन कम करना मुश्किल नहीं है, मुश्किल यह है कि कम हुआ वजन लंबे समय तक बना रहे। बहुत से लोग तेजी से वजन घटाने की कोशिश करते हैं और कुछ द‍िन में वजन दोबारा बढ़ जाता है। यह चक्र बार-बार चलता है और शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता है। असलियत यह है कि फैट लॉस एक धीमे-धीमे की जाने वाली प्रक्रिया है, जिसमें मसल्स को बचाना, ताकत बढ़ाना और फिटनेस पर फोकस करना सबसे जरूरी है, अगर इसे जल्‍दी करेंगे, तो सेहत को नुकसान होगा। आइए समझते हैं कि फैट लॉस को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किन 3 चीजों पर ध्यान देना चाहिए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raj Ganpath (@raj.ganpath)

1. धीरे-धीरे वजन घटाएं- Slow Weight Loss Is More Sustainable

फिटनेस एक्सपर्ट्स बार-बार कहते हैं कि धीरे-धीरे घटाया गया वजन लंबे समय तक बना रहता है। अगर आप पांच किलो वजन कम करते हैं और फिर उतना ही वापस बढ़ जाता है, तो आप वहीं नहीं पहुंचते जहां से शुरू किया था बल्कि स्थिति उससे भी खराब हो जाती है। ऐसा इसल‍िए क्योंकि तेज वजन घटाने के कारण मसल्स सबसे पहले कम होते हैं। जब वजन वापस बढ़ता है, तो वह मसल्स नहीं, फैट बढ़ता है। इस तरह हर वेट लॉस और वेट गेन के चक्र में मसल लॉस होता जाता है और फैट बढ़ता जाता है। लंबे समय तक अगर यह स्‍थ‍ित‍ि बनी रहती है, तो यह मेटाबॉलिज्‍म को धीमा कर देता है, एनर्जी कम हो जाती है और शरीर कमजोर महसूस करता है।

इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो हफ्ते भर में आधे से एक क‍िलो वजन घटाने का टार्गेट बनाएं। यह शरीर के मसल्स को सुरक्षित रखते हुए फैट कम करता है। याद रखें क‍ि तेज परिणाम हमेशा बरकरार नहीं होते, लेकिन धीमी प्रगति आपको जीवनभर फिट रखती है।

यह भी पढ़ें- सर्दि‍यों में बढ़ जाता है वजन? करें ये 3 एक्सरसाइज, कंट्रोल रहेगा Body Fat

2. सिर्फ कैलोरी घटाने के साथ मसल्स भी बढ़ाएं- More Muscle Means Better Fat Loss

how-to-maintain-fat-loss

ज्‍यादातर लोग वजन घटाने के लिए एक ही रास्ता अपनाते हैं- कम खाना, ज्यादा कार्डियो और तेजी से कैलोरी बर्न करना, लेकिन असली फैट लॉस का राज मसल्स में छुपा है। जितनी ज्यादा मसल्स आपके शरीर में होंगी, उतनी ही आपका बेसल मेटाबॉल‍िक रेट (Basal Metabolic Rate) ज्यादा होगा। मतलब आप बिना कुछ किए भी ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें- कर रहे हैं वजन कम? इन 5 संकेतों से जानें शरीर में होने लगी है पोषक तत्वों की कमी

3. ‘स्किनी’ नहीं, ‘लीन और स्ट्रॉन्ग’ बनने का लक्ष्य रखें- Focus On Being Lean & Strong Not Skinny

बहुत से लोग सोचते हैं कि 'स्किनी' होना ही फिटनेस है। लेकिन यह एक गलत धारणा है। स्किनी होने का मतलब होता है- लो एनर्जी रहना, बोन मिनरल डेंसिटी कम होना, त्‍वचा में ढीलापन और जल्‍दी थकान होना। इसके उलट लीन और स्ट्रॉन्ग होने का मतलब है कि आपके शरीर में फैट कम है, लेकिन मसल्स, बोन स्ट्रेंथ और एनर्जी भरपूर है। लीन बनने का मतलब सिर्फ चर्बी कम करना नहीं है, बल्कि फंक्शनल वेट को बचाना भी है यानी आपकी मसल्स, हड्डियां, अंग और वह सब कुछ जो आपको मजबूत रखता है। इसलिए जब भी वजन घटाने की सोचें, 'स्किनी बॉडी' नहीं, लीन, स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बॉडी का लक्ष्य बनाएं।

निष्कर्ष:

फैट लॉस को बरकरार रखना तभी संभव है जब आप धीरे-धीरे आगे बढ़ें, मसल्स को प्राथमिकता दें और ‘स्किनी’ नहीं, ‘स्ट्रॉन्ग’ बनने का लक्ष्य रखें। सही दिशा में छोटे कदम उठाएंगे, तो लंबे समय तक फिट रहेंगे।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

यह लेख फिटनेस ट्रेनर Raj Ganpath की इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट से प्रेरित है।

FAQ

  • लीन बॉडी मास क्‍या होता है?

    लीन बॉडी मास शरीर का वह हिस्सा है जिसमें फैट शामिल नहीं होता जैसे मसल्स, हड्डियां, पानी, अंग और टिशूज। यह शरीर की ताकत, मेटाबॉलिज्‍म और फिटनेस को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
  • एक हफ्ते में क‍ितना वजन घटाएं?

    एक हफ्ते में आधे से एक क‍िलो वजन कम करना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इससे मसल्स सुरक्षित रहते हैं और केवल फैट कम होता है। तेज वजन घटाने से दोबारा वजन बढ़ सकता है। 
  • वजन घटाने के ल‍िए क्‍या करें?

    वजन घटाने के लिए संतुलित आहार लें, प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें, नींद सुधारें और रोजाना हल्की-फुल्की एक्‍ट‍िव‍िटी को रूटीन में जोड़ें। क्रैश डाइट से भी बचना चाह‍िए।

Read Next

पानी कम पीने से क्यों बढ़ता है वजन? एक्‍सपर्ट ने बताया कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 01, 2025 17:33 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 01, 2025 17:33 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 01, 2025 17:33 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 01, 2025 17:33 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content