40 के बाद पुरुषों की सेहत बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाती है। इस उम्र में सिर्फ स्ट्रेस ही नहीं घरेता बल्कि, सेहत में भी गिरावट आती है और इसका असर थकान के रूप में नजर आ सकता है। इसके अलावा भी 40 के बाद पुरुषों में थकान का एक कारण हार्मोन्स में आने वाली गिरावट है। ऐसा ही एक हार्मोन टेस्टोस्टेरोन है, जिसकी कमी से पुरुषों में थकान की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा थायराइड की समस्या की वजह से भी पुरुषों में थकान की समस्या बनी रहती है। आइए, जानते हैं इन तमाम कारणों के बारे में Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangaluru
से।
40 के बाद पुरुषों में थकान क्यों बढ़ जाती है?
Dr. Brunda M S कहती हैं कि 40 की उम्र के बाद थकान होना आम बात है, लेकिन इसे उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा नहीं मानना चाहिए, क्योंकि थकान जीवनशैली से जुड़ी वजहों जैसे-
1. पूरी नींद न लेना
अगर किसी की नींद पूरी नहीं होती तो उन लोगों में थकान की समस्या बनी रहती है। दरअसल, नींद की कमी से दिन में थकान महसूस होती है। इसके अलावा दिमाग ठीक से काम नहीं करता और एनर्जी की कमी महसूस होती है, क्योंकि आपके शरीर और दिमाग को जरूरी आराम और रिकवरी का समय नहीं मिल पाता। इससे लंबे समय तक होने वाली थकान रहती है।
2. लंबे समय तक काम करना और तनाव
लंबे समय तक काम करना और तनाव की वजह से पुरुषों को थकान महसूस हो सकती है। ये थकान रेगुलर रह सकती है और किसी को भी परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको सबसे पहले आपको तनाव मैनेज करना सीखना होगा। काम के बाद खुद को आराम देने के बारे में सोचना होगा और काम के बीच में भी अपने लिए समय निकालना होगा।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा तनाव बन सकता है अचानक Heart Failure की वजह? डॉक्टर से जानें कितना है खतरा
3. टेस्टोस्टेरॉन की कमी से
डॉ. वृंदा कहती हैं कि टेस्टोस्टेरॉन की कमी मूड स्विंग्स होने और पुरुषों में थकान की एक बड़ी वजह है। इस हार्मोन की कमी से पुरुषों में मूड स्विंग्स होते हैं और चिड़चिड़ापन बना रहता है। इससे शरीर पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है और स्ट्रेस का लेवल बढ़ता जाता है। इससे अंदरूनी और बाहरी, दोनों प्रकार की थकान होती है।
4. खराब खान-पान और एक्सरसाइज की कमी
खराब खाना-पान और एक्सरसाइज की कमी से भी पुरुषों में लगातार थकान की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आयरन, विटामिन बी12 और विटामिम डी की कमी से भी थकान महसूस होती है। इसके अलावा डाइट में प्रोटीन की कमी भी इसकी वजह बन सकती है।
-1789135817007.webp)
5. ज्यादा शराब पीने से हो सकती है
ज्यादा शराब पीने से भी पुरुषों में थकान की समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा शराब पीने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम धीमा हो जाता है। ये शरीर की नींद और रिकवरी के नैचुरल साइकल में रुकावट डालती है। 40 की उम्र के बाद ये समस्या और बढ़ने लगती है और ये थकान रेगुलर रहने लगती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन थेरेपी कब दी जाती है? जानें डॉक्टर से
इसके अलावा एनीमिया, थायराइड की समस्या, डायबिटीज, स्लीप एपनिया, दिल की बीमारी, डिप्रेशन और कुछ तरह के इन्फेक्शन जैसी मेडिकल स्थितियों की वजह से भी लगातार थकान हो सकती है।
40 के बाद बढ़ते थकान से कैसे बचें?
डॉ. वृंदा कहती हैं कि जो पुरुष कभी-कभार थकान महसूस करते हैं और अच्छी नींद व आराम के बाद ठीक हो जाते हैं, उन्हें बस अपनी रोजमर्रा की आदतों में सुधार करने की जरूरत हो कती है जैसे
- नियमित नींद लेना
- कसरत करना
- प्रोटीन का सेवन करना
- सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें
- फलों और साबुत अनाज वाला संतुलित आहार लें
- शरीर में पानी की कमी न होने दें और इसके लिए डाइट में जूस आदि को शामिल करें
- तनाव को मैनेज करना सीखें
कब करवाएं डॉक्टर से जांच?
अगर थकान लगातार बनी रहती है या बढ़ती जाती है, खासकर जब यह कई हफ्तों तक रहे और रोजमर्रा के कामों पर असर डाले तो खुद इलाज करने या यह मान लेने के बजाय कि समस्या टेस्टोस्टेरोन के लेवल की है, डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
डॉक्टर नींद, खान-पान, दवाओं, शराब के सेवन, मूड और अन्य लक्षणों के बारे में पूछ सकते हैं और व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर कुछ बेसिक टेस्ट की सलाह दे सकते हैं, जैसे कम्प्लीट ब्लड काउंट, ब्लड शुगर, थायराइड फंक्शन और किडनी या लिवर टेस्ट। पुरुषों को डॉक्टर से जल्द सलाह लेनी चाहिए।
निष्कर्ष:
अगर थकान के साथ-साथ बिना किसी वजह के वजन कम होना, लगातार बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, बेहोशी, बहुत ज्यादा कमजोरी, खून की कमी या नींद, मूड या सेक्सुअल हेल्थ में बड़े बदलाव जैसे लक्षण दिखें, क्योंकि सप्लीमेंट्स या स्टिमुलेंट्स से एनर्जी लेवल बढ़ाने की कोशिश करने से ज्यादा जरूरी है कि थकान की असली वजह का पता लगाकर उसका इलाज किया जाए।
FAQ
पुरुषों में थायराइड कितना होना चाहिए?
पुरुषों में थायराइड यानी TSH का लेवल 0.4 से 4.0 mIU/L के बीच होना। अगर इससे कम है या इससे ज्यादा है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।पुरुषों में कमर दर्द का कारण क्या है?
पुरुषों में कमर दर्द का गलत तरीके से झुकना या बिना वार्म-अप के एक्सरसाइज करने की वजह से हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 11, 2026 20:33 IST
Modified By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Brunda M S Sep 11, 2026 19:41 IST
Modified By : Pallavi KumariSep 11, 2026 19:41 IST
Published By : Pallavi Kumari