आपने यह सुना होगा कि पुरुषों में सुबह का इरेक्शन बहुत अहम होता है। सुबह के इरेक्शन से यह पता चलता है कि व्यक्ति का नर्वस सिस्टम और हार्मोन सही तरह से काम कर रहे हैं। वहीं, अगर किसी पुरुष को सुबह के समय इरेक्शन न हो, तो यह सहज नहीं है। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है, तो कई बार साइकोलॉजिकल असर के कारण भी हो सकता है। इस लेख में हम नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से जानेंगे कि सुबह का इरेक्शन कम या बंद होना किस समस्या का संकेत हो सकता है।
सुबह का इरेक्शन बंद होना किस समस्या का संकेत है?
-1788953528263.webp)
पुरुषों में सुबह का इरेक्शन बंद होना सही संकेत नहीं है। इसके पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे-
1. नसों से जुड़ी समस्या
सुबह के समय लिंग में तनाव न होना या कमजोर होना, नसों से जुड़ी समस्या की शुरुआत की ओर इशारा करता है। डॉ. विजय दहिफले समझाते हैं, "मॉर्निंग इरेक्शन कम होने का मतलब है कि धमनियों (Arteries) में प्लाक जमना, एंडोथेलियल डिसफंक्शन होना या इसकी अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचना। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह समस्या दिल से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के आने से कई साल पहले ही एक चेतावनी के रूप में नजर आने लगती है, जिसे किसी भी पुरुष को इग्नोर नहीं करना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: सेक्स के दौरान होती है जलन? डॉक्टर से जानें इसके कारण
2. हृदय रोग का शुरुआती संकेत
पुरुषों में इरेक्टाइल फंक्शन में गिरावट आना कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है और उनमें से एक हृदय रोग भी है। Journal of the American Heart Association (JAHA) के अनुसार, अगर किसी पुरुष को मॉर्निंग में इरेक्शन बनाए रखने की दिक्कत होती है, तो इसका मतलब है कि धमनियां सख्त हो गई हैं, जिससे हृदय रोग का जोखिम बढ़ रहा है। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि हर बार यह हृदय रोग से संबंधित हो। कई बार प्रजनन अंग में हो रही परेशानियों के कारण भी पुरुषों मॉर्निंग इरेक्शन होने या बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है।
3. हार्मोनल असंतुलन
पुरुषों के लिए भी हार्मोन का संतुलन होना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें सुबह के समय इरेक्शन की दिक्कत हो सकती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकली इसे नोक्टर्नल पेनाइल ट्यूमेसेंस (NPT) कहा जाता है। सुबह के समय लिंग में तनाव आना नींद से जुड़ी एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है, जो शरीर के सही हार्मोनल संतुलन पर निर्भर करती है। अगर हार्मोन का स्तर प्रभावित होता है, खासकर टेस्टोस्टेरोन में गिरावट आती है, तो इससे नसों से संबंधित समस्या ट्रिगर हो सकती है। नतीजतन, पुरुषों को सुबह का इरेक्शन होने की परेशानी बढ़ सकती है।
4. बढ़ता तनाव
तनाव के कारण भी कई पुरुषों को मॉर्निंग इरेक्शन की दिक्कत हो जाती है। ध्यान रखें कि मेंटल हेल्थ का पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ पर बहुत गहरा असर पड़ता है। अगर पुरुष किसी बात से लंबे समय से तनाव में है, तो ऐसे में उनके शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनलाइन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है। इसकी वजह से शरीर में ब्लड फ्लो बाधित होता है और ब्लड वेसल्स के सिकुड़ने तथा फैलने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है। इसका नकारात्मक प्रभाव पुरुषों को मॉर्निंग इरेक्शन बनाए रखने में देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) होने पर नजर आते हैं ये 7 शुरुआती संकेत, न करें अनदेखी
5. स्लीप डिसऑर्डर
साल 2026 में International Journal Of Impotence Research में प्रकाशित एक रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, REM (रैपिड आई मूवमेंट) नींद में रुकावट आने से पेनिस टिश्यूज में सूजन आ जाती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी बढ़ता जाता है। नतीजतन, पुरुषों को भविष्य में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। डॉ. विजय दहिफले बताते हैं कि जिन पुरुषों को इरेक्शन की दिक्कत होने लगती है, उनमें मॉर्निंग इरेक्शन से जुड़ी परेशानी भी होने लगती है।
कब जाएं डाॅक्टर के पास?
अगर काम के तनाव के कारण मॉर्निंग इरेक्शन की दिक्कत हो रही है, तो इसको लेकर ज्यादा परेशान होने की दिक्कत नहीं है। अपनी जीवनशैली में अच्छे बदलाव करें और नशीले पदार्थों से दूर रहकर आप अपनी इरेक्शन की समस्या से निपट सकते हैं। हां, अगर समस्या बढ़ती रहती है, तो इग्नोर न करें। अगर समस्या दिनों दिन बढ़ती जाती है और इरेक्शन को बनाए रखने में परेशानी आती है, तो तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं।
निष्कर्ष
मॉर्निंग इरेक्शन होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हर पुरुष सुबह के समय अपने लिंग में तनाव का एहसास करता है। इसका मतलब है कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह सही है। वहीं, अगर किसी को मॉर्निंग इरेक्शन की दिक्कत होने लगे, तो उन्हें इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह नसों से जुड़ी परेशानी और हृदय रोग का शुरुआती संकेत हो सकता है। इसलिए, ऐसा हो, तो तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या उम्र बढ़ने के साथ मॉर्निंग इरेक्शन पूरी तरह से बंद हो जाता है?
उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन का स्तर प्राकृतिक रूप से कम होने लगता है। ऐसे में मॉर्निंग इरेक्शन की फ्रीक्वेंसी घट सकती है, लेकिन सिर्फ बढ़ती उम्र के कारण यह पूरी तरह बंद नहीं होता।शराब या स्मोकिंग का मॉर्निंग इरेक्शन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
सिगरेट में निकोटीन होता है और शराब का सेवन करने से ब्लड वेसल्स संकुचित हो जाती हैं। इससे लिंग की ओर होने वाले ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है। अगर कोई लंबे समय तक स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करता है, उनमे मॉर्निंग इरेक्शन की दिक्कत।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 09, 2026 17:04 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale