Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay S Dahiphale , Consultant Urologist, Andrologist & Sexologist

सेक्स के दौरान पेनिस में दर्द क्यों होता है? तुरंत कराएं इन जरूरी कारणों की जांच

सेक्स के दौरान पेनिस में दर्द होना सही नहीं है। ऐसा क्लैमाइडिया जैसे संक्रमण या पेनिस की आगे की त्वचा का बहुत ज्यादा टाइट होने के कारण हो सकता है।

कई बार सेक्स के दौरान पुरुषों को अपने गुप्तांग में दर्द का एहसास होता है। दर्द इतना तीव्र होता है कि उन्हें यौन क्रिया को बीच में ही रोकना पड़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? कई पुरुषों इस स्थिति को किसी बीमारी से जोड़कर देखते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सेक्स के दौरान पुरुषों को पेनिस में दर्द क्यों होता है और इसका संबंध किसी बीमारी से है या नहीं, यह जानने के लिए किस तरह के टेस्ट तुरंत करवाए जाने चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की।

सेक्स के दौरान पेनिस में दर्द क्यों होता है?

reasons for penis pain during sex  01 (1)

1. पेरोनी रोग (Peyronie’s Disease)

पेरोनी रोग एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें लिंग की त्वचा के नीचे सख्त स्कार टिश्यू या फाइब्रोटिक प्लाक (plaque) बनने लगते हैं। ऐसे में जब पुरुष को इरेक्शन होता है, तो लिंग असामान्य रूप से एक तरफ मुड़ या झुक जाता है।  नतीजतन, सेक्स के दौरान तेज दर्द  इरेक्शन आने पर यह स्कार टिश्यू खिंचने लगते हैं और पुरुष को तीव्र दर्द का अनुभव होता है। कई मामलों में उनके पार्टनर को भी दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Penile Curvature (लिंग का टेढ़ापन) क्या है? जानें इसके कारण और इलाज के विकल्प

2. इजैकुलेशन में देरी

क्या आप जानते हैं कि समय पर इजैकुलेशन न होने पर भी पुरुषों को यौन संबंध बनाने के बाद पेनिस में दर्द हो सकता है? जब पुरुषों को ऑर्गेज्म तक पहुंचने में परेशानी होती है यानी इजैकुलेशन देरी से होना या देरी होती है, तो उन्हें लंबे समय तक पेनिट्रेट करना पड़ता है। बार-बार घर्षण के कारण जननांगों में दर्द उत्पन्न हो सकता है। इस तरह की स्थिति में पुरुषों को लुब्रिकेंट का उपयोग करना चाहिए, ताकि यौन क्रिया सहज हो सके। हां, अगर इजैकुलेशन से संबंधित कोई समस्या है, तो बेहतर है कि आप डाॅक्टर से संपर्क करें। साल 2018 में Translational Andrology and Urology (TAU) नामक अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, पुरुषों में स्खलन संबंधी विकार होने के कारण उन्हें यौन संबंध बनाते हुए दर्द का एहसास हो सकता है।

3. यौन संचारित संक्रमण

सिर्फ लुब्रिकेशन की कमी के चलते ही यौन संबंध बनाने के दौरान दर्द की समस्या नहीं होती है, बल्कि इसके पीछे एसटीआई भी एक बड़ा कारण है। डाॅ. विजय दहिफले बताते हैं, यीस्ट इंफेक्शन (जैसे थ्रश), फोरस्किन के नीचे संक्रमण और ट्राइकोमोनिएसिस व जेनिटल हर्पीस जैसे एसटीआई भी सेक्स को दर्दनाक बना सकते हैं। अगर आपको इनमें से किसी भी समस्या का एक भी लक्षण दिखे, तो इसे इग्नोर न करें। तुंरत डाॅक्टर से संपर्क करें और उन्हें अपने सभी लक्षणों के बारे में बताएं। वे आपको संबंधित जांच की सलाह दे सकते हैं। Arab Journal of Urology से भी यह स्पष्ट होता है, "यौन संचारित संक्रमण (STIs) के कारण सेक्स के दौरान या बाद में लिंग में दर्द, असहजता या जलन महसूस हो सकती है।"

4. एलर्जी होना

डॉ. विजय दहिफले के अनुसार, "कई बार पुरुष जाने-अनजाने अपने गुप्तांग की सफाई के दौरान ऐसे प्रोडक्ट का यूज कर बैठते हैं, जो कि सही नहीं होते हैं। विशेषकर, सेंटेड प्रोडक्ट का उपयोग किया जाना सही नहीं है। इससे पेनिस की बाहरी त्वचा पर जलन हो सकती है। ऐसी स्थिति में यौन संबंध बनाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर पहले से ही पेनिस में हो रहे दर्द से परेशान हैं, तो यौन संबंध के प्रति इच्छा में भी कमी आने लगती है।"

इसे भी पढ़ें: 7 किस्म के सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन से जुड़े मिथक जिन पर लोग आज भी करते हैं यकीन, डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

5. फोरस्किन का बहुत टाइट होना

डॉ. विजय दहिफले के मुताबिक, "फोरस्किन का बहुत टाइट होने की स्थिति को फिमॉसिस कहा जाता है। जब यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में तनाव आता है, तभी पुरुषों को फोरस्किन का बहुत टाइट होने का पता चलता है। फोरस्किन टाइट होने के कारण पुरुषों को सेक्स के दौरान काफी दर्द होता है।" डॉ. विजय दहिफले यह भी बताते हैं कि इस तरह की कंडीशन में पुरुषों को लुब्रिकेशन का उपयोग करना चाहिए, जिससे सेक्स के दौरान दर्द कम हो सकता है। हालांकि, डाॅक्टर की सलाह पर फोरस्किन में बारीक कट लगाया जा सकता है, जिससे यह समस्या स्थायी रूप से दूर हो जाती है।

6. सेक्स पोजीशन

संभव है आपको यह जानकर हैरानी हो, लेकिन यह सच है कि सेक्स पोजीशन भी पुरुषों के लिंग में दर्द होने का कारण होता है। अगर आप नोटिस करें कि किसी एक पोजिशन के कारण पेनिस में दर्द बढ़ जाता है, तो बेहतर है कि पोजिशान बदल  लें। जो सहज हो, उसे अपनाएं। इसके अलावा, सेक्स के दौरान एंगल, मूवमेंट और स्पीड में बदलाव करके देखें। इससे भी आपको फर्क नजर आता है।

सेक्स के दौरान पेनिस में दर्द होने पर कौन से टेस्ट करवाएं?

सेक्स के दौरान पेनिस में दर्द हो, तो उसे हल्के में न लें। इस स्थिति में कुछ जरूरी टेस्ट करवा सकते हैं ताकि समस्या का समय रहते पता चल सके-

  1. फिजिकल एग्जामिन करवाएंः सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने दौरान दर्द होने पर डॉक्टर या यूरोलॉजिस्ट आपकी त्वचा, फोरस्किन, लिंग और अंडकोष की जांच करते हैं। प्रोस्टेट की जांच के लिए डिजिटल रेक्टल एग्जाम भी किया जा सकता है।
  2. यूरिन टेस्टः अगर किसी को यूरिन इंफेक्शन, किडनी इंफेक्शन है, जिस वजह से यौन संबंध बनाते हुए पेनिस में दर्द या तकलीफ होती है, तो इसके लिए यूरिन टेस्ट किया जाता है। इससे ब्लड सेल्स या बैक्टीरिया का पता चलता है।
  3. एसटीआई या स्वैब टेस्टः क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसे यौन संचारित संक्रमणों की पहचान के लिए यूरिन टेस्ट या यूरेथ्रल स्वैब लिया जाता है।
  4. ब्लड टेस्टः कई बार हार्मोनल असंतुलन के कारण पेनिस में ड्राईनेस हो जाती है। हार्मोनल असंतुलन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डायबिटीज और लो टेस्टोस्टेरोन। इसका पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है।
  5. अल्ट्रासाउंडः लिंग की बनावट में गड़बड़ी या स्कार टिश्यू का अंदेशा होने पर पेनाइनल डॉपलर अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जाती है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि सेक्स के दौरान पुरुषों के पेनिस में दर्द होना हर बार किसी गंभीर समस्या का कारण हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार पेनिस की आगे की त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है, तो कभी एलर्जी इसका कारण होती है। हालांकि, एसटीआई जैसे गंभीर संक्रमण भी इसका कारण हो सकते हैं। इसलिए, पुरुषों को इस संबंध में लापरवाही नहीं करनी चाहिए और सेक्स करते हुए दर्द होने पर तुरंत डाॅक्टर से अपनी जांच करवानी चाहिए। ऐसा करके आप समय पर इलाज की शुरुआत कर सकते हैं।

All Image credit: Magnific

FAQ

  • क्या लिंग के टेढ़ेपन से सेक्स में होने वाला दर्द अपने आप ठीक हो सकता है?

    नहीं, ऐसा होना संभव नहीं है। सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि लिंग में टेढ़ेपन की समस्या क्यों हो रही है? अगर यह पेरोनी रोग की वजह से है, तो यह अपने आप ठीक नहीं हो सकता है। इस संबंध में डॉक्टर से मिलना जरूरी है।
  • पेनाइल फ्रैक्टर क्या है और यह स्थिति कब पैदा होती है?

    जब कोई अत्यधिक आक्रामक तरीके से सेक्स करता है, तो गलत पोजीशन के कारण इरेक्ट पेनिस के टिश्यू अचानक मुड़कर फट सकते हैं। इसे भी पेनाइल फ्रैक्चर कहा जाता है।

Read Next

एजोस्पर्मिया (जीरो स्पर्म) के कारण पिता बनना मुश्किल? डॉक्टर से जानें IVF कैसे कर सकता है मदद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 08, 2026 09:48 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content