Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

पुरुषों की हेल्थ के लिए जरूरी है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन, डॉक्टर से जानें इसे नेचुरली बढ़ाने के उपाय

टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का सेक्स हार्मोन है, जो न सिर्फ यौन हेल्थ के लिए जरूरी है, बल्कि यह पुरुषों की मांसपेशियों की मजबूती और हड्डियों के लिए भी जरूरी है। इस लेख में डॉक्टर ने पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के 5 नेचुरल तरीके बताए हैं।

खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और फिजिकल एक्टिविटी न करने से पुरुष लगातार थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और एनर्जी की कमी से जूझते हैं और उन्हें इसका कारण भी नहीं पता चलता। इन समस्याओं का सबसे बड़ा कारण शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का कम होना हो सकता है। आमतौर पर लोग टेस्टोस्टेरोन को सिर्फ सेक्स हार्मोन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह हार्मोन शरीर में एनर्जी बनाए रखने और मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी है। इस लेख में हमने Dr. Vineet Malhotra, Head of Urology at VNA Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने कहा कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम होने पर यौन इच्छा में तो कमी आती ही है, साथ ही इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने के तरीके

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “पुरुषों के पेट के आसपास फैट बढ़ना, फोकस करने में परेशानी होना, मूड स्विंग्स और डिप्रेशन जैसी समस्याएं लो टेस्टोस्टेरोन से जुड़ी हो सकती हैं। कुछ मामलों में बाल झड़ना और हड्डियों का कमजोर होना भी देखने को मिलता है, लेकिन पुरुष सही लाइफस्टाइल अपनाकर कई मामलों में टेस्टोस्टेरोन को प्राकृतिक तरीके से बेहतर कर सकते हैं।”

एक्सरसाइज से बढ़ सकता है टेस्टोस्टेरोन

Dr. Vineet Malhotra के मुताबिक, “रेगुलर कसरत टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने का सबसे प्रभावी प्राकृतिक तरीका माना जाता है। खासतौर पर वेट ट्रेनिंग और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज शरीर में टेस्टोस्टेरोन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा, स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट और बेंच प्रेस जैसी एक्सरसाइज बड़ी मांसपेशियों को एक्टिव करती है। साथ ही हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी HIIT भी फायदेमंद मानी जाती है। केवल हल्की वॉक या सामान्य कार्डियो करने के बजाय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ध्यान देना बेहतर हो सकता है।”

डाइट का रखें ध्यान

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “ जो लोग बहुत ज्यादा डाइटिंग करते हैं या लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। इसलिए डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट का संतुलन जरूरी माना जाता है। पुरुषों में बादाम, अखरोट, जैतून का तेल और सीमित मात्रा में देसी घी जैसे हेल्दी फैट टेस्टोस्टेरोन बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, जिंक और विटामिन D भी पुरुषों के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। कद्दू के बीज, छोले और नट्स जिंक के अच्छे स्रोत हैं। वहीं रोजाना कुछ देर धूप लेने से शरीर को विटामिन D मिल सकता है।”

testosterone hormone increase

यह भी पढ़ें- क्या बहुत ज्यादा तनाव का स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

नींद और स्ट्रेस को मैनेज करना

Dr. Vineet Malhotra के अनुसार, “पुरुषों का लगातार देर रात तक काम करना या बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना हार्मोन हेल्थ पर असर डाल सकता है। जो पुरुष नींद पूरी नहीं लेते, उनमें टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो सकता है। शरीर को हर रात सात से आठ घंटे की गहरी नींद की जरूरत होती है। इसके अलावा, स्ट्रेस बढ़ने से शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो टेस्टोस्टेरोन के लेवल को कम कर सकता है। इसलिए पुरुषों को खासतौर पर योग, मेडिटेशन और पसंदीदा एक्टिविटीज के जरिए तनाव कम करने की कोशिश करनी चाहिए।”

वजन कंट्रोल करना जरूरी

Dr. Vineet Malhotra कहते हैं, “मोटापे के कारण पुरुषों में लो टेस्टोस्टेरोन हो सकता है, क्योंकि शरीर की अतिरिक्त चर्बी टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजन में बदलने लगती है। यही कारण है कि पेट के आसपास ज्यादा फैट वाले पुरुषों में हार्मोन असंतुलन अधिक देखा जाता है। वजन को कंट्रोल में रखकर टेस्टोस्टेरोन में सुधार हो सकता है।”

बिना सलाह सप्लीमेंट्स न लें

Dr. Vineet Malhotra ने कहा, “कई लोग मसल्स बढ़ाने या टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के टेस्टोस्टेरोन बूस्टर सप्लीमेंट या स्टेरॉयड लेना शुरू कर देते हैं। ये शरीर के नेचुरल हार्मोन सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं और लिवर, किडनी व हार्ट पर भी बुरा असर पड़ सकता है।”

यह भी पढ़ें- पुरुषों में ब्रेन ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है टेस्टोस्टेरोन, रिसर्च में हुआ खुलासा

निष्कर्ष

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स या शॉर्टकट लेने के बजाय नेचुरल तरीके से बढ़ाना शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर किसी को लंबे समय तक लगातार थकान, कमजोरी या यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर चेकअप जरूर कराना चाहिए।

FAQ

  • क्या बहुत ज्यादा मीठा या शुगर खाने से टेस्टोस्टेरोन कम होता है?

    जब बहुत ज्यादा चीनी या रिफाइंड कार्ब्स खाते हैं, तो शरीर में इंसुलिन का स्तर अचानक बढ़ जाता है। क्लिनिकल स्टडीज से पता चलता है कि ग्लूकोज का ज्यादा सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर सकता है।
  • अश्वगंधा टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में कितना मददगार है?

    वैज्ञानिक अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि अश्वगंधा एक बेहतरीन 'एडाप्टोजेन' (Adfaptogen) है जो शरीर में कोर्टिसोल को कम करता है। जब तनाव कम होता है, तो टेस्टोस्टेरोन प्राकृतिक रूप से बढ़ता है।।

Read Next

दिन भर बैठे रहना पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने बताए ये 5 बड़े नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 20, 2026 13:59 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 20, 2026 13:59 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content