आजकल खानपान की गलत आदतों के कारण ज्यादातर लोग अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अपच के कारण अक्सर सीने में जलन, पेट दर्द, भूख न लगना और मतली का एहसास होता है, अपच की समस्या ज्यादातर बाहर का तलाभुना खाना खाने या फिर समय पर खाना न खाने के कारण होती है। कई लोगों में अपच की शिकायत अक्सर होती है जिसे क्रोनिक अपच (Chronic Indigestion) कहते हैं। अपच की समस्या में लोग तुरंत आराम पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं लेकिन इसका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता। हालांकि आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जो अपच की समस्या में कारगर साबित होती हैं। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से क्रोनिक अपच के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में जानेंगे।
अपच का आयुर्वेदिक इलाज- Ayurvedic treatment for indigestion
सौंठ- Dry ginger
ताजे अदरक की तरह ही सूखा अदरक भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। सूखे अदरक को सौंठ कहते हैं, जिसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है। अदरक में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। सौंठ को काले नमक के साथ खाने से अपच और पेट की बीमारियों से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर की इन 4 समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है बबूल की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका
जीरा- Cumin
जीरा खाने के आप ने अब तक अनेक फायदे सुने होंगे। अपच की समस्या में भी जीरा फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आधा चम्मच जीरा पाउडर को गुनगुने 1 कप पानी में मिलाकर पिएं। इस पानी को पीने से आपको अपच की समस्या में आराम मिलेगा। इसके अलावा आप दही के साथ भुना जीरा पाउडर मिलाकर भी खा सकते हैं।
धनिया- Coriander
अपच की समस्या में धनिया के बीज भी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए आपको धनिया के बीजों को दरदरा पीसना होगा। 2 चम्मच धनिया के बीजों को 1 गिलास पानी में थोड़ी धागे वाली मिश्री के साथ डालकर रातभर के लिए भिगाएं। सुबह के समय इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इस पानी को पीने से अपच की समस्या में आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: थायराइड फंक्शन में सुधार के लिए रोज बनाकर पिएं ये खास आयुर्वेदिक चाय, लक्षणों में होगा सुधार
चित्रक- Chitrak
पेट की समस्याओं में चित्रक बेहद फायदेमंद साबित होता है। चित्रक का काढ़ा पीने से अपच की समस्या में आराम मिलता है। चित्रक का सेवन आप खाना खाने से पहले भी कर सकते हैं। चित्रक के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर ढंग से काम करती है।
पिपली- Long pepper
पिपली अपच की समस्या के लिए लाभदायक है, इसके सेवन से पाचन संबंधी विकार दूर होते हैं। अपच दूर करने के लिए 2 चुटकी पिपली पाउडर में शहद मिलाकर दोपहर और रात के खाने के बाद लें। पिपली चूर्ण लेने से भोजन आसानी से पचता है और अपच की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पेट फूलने और पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप 2 चुटकी पिपली चूर्ण को भोजन के बाद थोड़े से गर्म पानी के पिएं।