Roasted Ginger Health Benefits: अदरक का इस्तेमाल अधिकतर घरों में लोग करते हैं। अदरक के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। इसका स्वाद कसीला होता है लेकिन इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। मौसम बदलने पर इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। इसमें सोडियम, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। अदरक को कई तरह से खाया जा सकता है जैसे खाने में डालकर, काढ़ा बनाकर या इसे भूनकर खाना भी सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से अपच, गैस और मिलती की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। अदरक को भूनकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। भुनी हुई अदरक खाने में स्वादिष्ट होने के साथ पचाने में काफी आसान भी हो जाती है। आइए जानते हैं भूनी हुई अदरक खाने के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
भुनी हुई अदरक के सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाला फाइबर कब्ज, पेट दर्द, पेट की ऐंठन, गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता हैं। भुनी हुई अदरक को भोजन के बाद खाने से खाना ठीक से पचता है और खट्टी डकार की समस्या में आराम मिलता है।
घुटनों के दर्द से आराम दिलाएं
भुनी हुई अदरक के सेवन से घुटनों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसमें एनाल्जेसिक तत्व पाया जाता है, जो घुटनों में होने वाली सूजन, दर्द, अकडन और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता हैं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
भुनी हुई अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता हैं। इसके सेवन से शरीर का इन्सुलिन लेवल कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। डायबिटीज के मरीज भुनी हुई अदरक को खाने में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-हार्मोन असंतुलित होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
वजन घटाने में मददगार
अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में भुनी हुई अदरक को अवश्य शामिल करें। भुनी हुई अदरक वजन को कम करने के साथ बैली फैट को भी घटाती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर भूख को कंट्रोल करता है। जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
भुनी हुई अदरक के सेवन से इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता है। भुनी हुई अदरक का काढा बनाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह शरीर में होने वाली सूजन को भी दूर करता है।
भुनी हुई अदरक खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik