कड़ाके की ठंड से बचने और ठंड की वजह से शरीर को बीमार बनाने से बचाने के लिए आपको खानपान का उचित ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दी के मौसम में खानपान का सही ढंग से ध्यान रखने से न सिर्फ अपने शरीर को गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं बल्कि शरीर की इम्यूनिटी का भी ध्यान रख सकते हैं। सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने के कुछ ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ हर्बल ड्रिंक्स बहुत फायदेमंद होती हैं। इसका सेवन न सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखता है बल्कि इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आइये जानते हैं ऐसी ही 5 हर्बल ड्रिंक्स के बारे में जिनके सेवन से आप शरीर को गर्म रख सकते हैं।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए करें इन ड्रिंक्स का सेवन (Herbal Drinks To Keep Body Warm In Winter)
सर्दी के मौसम में खानपान का उचित ध्यान न रखने से आपका शरीर कई मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और सर्दियों में बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अक्सर लोग सर्दी के मौसम में तरल और पेय पदार्थों का सेवन कम करते हैं। सर्दियों में लोग पानी भी कम पीते हैं जो कि सेहत के सही नहीं माना जाता है। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचाने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो कि बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में रोज खाली पेट खाएं ये 5 फूड्स, बढ़ेगी इम्यूनिटी और रहेंगे सेहतमंद
टॉप स्टोरीज़
1. अदरक और नींबू की चाय (Ginger-Lemon Tea)
अदरक और नींबू की चाय का सेवन सर्दियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी के समय में शरीर को संक्रमण से बचाने और बीमारियों से मुक्त करने के लिए नींबू और अदरक की चाय फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप रोजाना दोपहर या सुबह के समय अदरक और नींबू की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे कूट लें। अब इसे एक गिलास पानी में डालकर उबालें और अच्छी तरह से उबल जाने पर नींबू का रस इसमें निचोड़ कर पियें। अप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. कहवा (Kahwah Or Qehwa)
कहवा एक कश्मीरी ड्रिंक है जो कि दुनियाभर में बहुत ज्यादा महशूर है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए कहवा का सेवन बहुत उपयोगी होता है। आप सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए नियमित रूप से कहवा पी सकते हैं। कहवा बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर इसमें दालचीनी, केसर, सूखी गुलाब की पंखुडियां और इलायची मिलाएं। इसे थोड़ी देर के लिए रख दें और कुछ देर बाद इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें : मेथी और अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
3. गर्म नींबू पानी (Hot Lemon Water)
नींबू पानी का सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को तरोताजा रखने के लिए अक्सर लोग करते हैं। लेकिन सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप रोजाना नींबू और पानी को गर्म कर इसका सेवन कर सकते हैं। गर्म पानी में नींबू ककी कुछ बूंदें मिलकर पीने से अआपके शरीर की गर्मी बरकरार तो रहेगी ही इसके अलावा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बूस्ट मिलेगा। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में भी मदद मिलती है।
4. दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea)
दालचीनी का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई समस्याओं का इलाज करने के लिए भी किया जाता है। दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना दालचीनी का चाय का सेवन करने से वजन कम करने और शरीर को कई गंभीर बीमारियों से मुक्त करने में भी फायदा मिलता है। इसके सेवन से सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने में भी फायदा मिलता है। इसे तैयार करने के लिए आप एक गिलास पानी लें और उसमें दालचीनी डालकर खूब उबालें और हल्का ठंडा होने पर पिएं।
5. कोकोनट मिल्क (Coconut Milk)
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और समस्याओं से बचाने के लुए नारियल दूध का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ आपके शरीर का तापमान सही रहता है बल्कि इससे जोड़ों के दर्द और हड्डियों की समस्या में भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : ठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स, Luke Coutinho से जानें बनाने का तरीका और फायदे
ऊपर बताये गए सभी हर्बल ड्रिंक्स का सेवन सर्दियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप दिन में किसी भी समय इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको खानपान से जुड़ी कोई बीमारी या डायबिटीज की समस्या है तो इन ड्रिंक्स का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
(all image source - freepik.com)