अदरक नींबू की चाय के फायदे

By Shilpy Arya
23 Dec 2021, 11:02 IST

ठंड आते ही लोग तरह-तरह की चाय पीना शुरू कर देते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से जानते हैं, अदरक और नींबू की चाय पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

वजन नियंत्रित करे

इस चाय को पीने से भूख नहीं लगती। नींबू आपके शरीर से फैट को घटाता है। अदरक नींबू की चाय मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ ही कैलोरी को बर्न करने में मदद करती है।

दिल के लिए गुणकारी

विटामिन सी से भरपूर नींबू आपके शरीर में रक्त के थक्के नहीं बनने देता। इस तरह यह दिल के दौरे के जोखिम को घटाता है। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन घटाते हैं और रक्त प्रवाह बढ़ाते हैं।

मतली और उल्टी से राहत

अदरक और नींबू की चाय पीने से प्रेग्नेंसी के समय होने वाली मतली और उल्टी से राहत मिलती है। इसका सेवन रोजाना किया जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

नींबू सिट्रस फल है जो इम्यूनिटी बढ़ाने का कार्य करता है। अदरक नींबू की चाय का सेवन करने से आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है और आप संक्रमण से दूर रहते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

अदरक में सिलिकॉन होता है जो बालों के विकास के लिए बहुत उपयोगी होता है। इस चाय का सेवन करने के अलावा इससे बालों को धोना भी बहुत फायदेमंद है।

त्वचा के लिए उपयोगी

अदरक और नींबू की चाय में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में उपयोगी होते हैं। अदरक के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं।

कैसे बनाएं अदरक और नींबू की चाय

नींबू व अदरक के टुकड़ों के साथ स्वादानुसार शहद मिलाकर रातभर भिगोकर रखें।

अगले दिन यह गाढ़े शरबत की तरह हो जाएगा।

अब गर्म पानी में इसे दो चम्मच मिलाएं। इसकी चाय का सेवन करें।

अदरक नींबू की चाय बनाने का दूसरा तरीका

पानी उबालने के लिए रखें।

इसमें अदरक के टुकड़े डालें।

अब इसमें नींबू का रस मिलाएं।

15 से 20 मिनट इस मिश्रण को पकाएं।

इस चाय का सेवन करें।

नींबू अदरक की चाय के नुकसान

पेट में जलन

पेट खराब होना

सीने में जलन

त्वचा पर लाल दाने

रैशेज

अदरक और नींबू की चाय के कई फायदे हैं लेकिन गर्भवती महिलाएं इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। सेहत से जुड़ी अधिक जानकारियां हासिल करने के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com