Homemade Travel Mix For Babies: छोटे बच्चों के साथ सफर करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि उनकी हर छोटी से छोटी चीज का काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासकर तब जब बच्चे के दांत भी नहीं निकले हो, वहीं लंबे समय तक खाना स्टोर करके ले जाना भी मुमकिन नहीं। ऐसे में हर किसी को कंफ्यूजन हो सकती है, कि बच्चों को खाने में क्या दिया जाए। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की बताई ये ट्रेवल मिक्स की रेसिपी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसकी रेसिपी बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, तो आइए जानें इस लेख में।
बच्चों के लिए हेल्दी होममेड ट्रेवल मिक्स कैसे बनाएं- How To Make Healthy Homemade Travel Mix
अगर बच्चे की उम्र छह माह से अधिक है, तो आप उसे यह ट्रैवल मिक्स बनाकर दे सकते हैं।
सामग्री
- भुने हुए चने- आधा कप
- मुर्मुरे- आधा कप
- नट्स- ¼ कप (काजू, बादाम, पिस्ता)
- देसी घी- 2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले भुने हुए चने और मुर्मुरे को पैन में ड्राई रोस्ट कर लें।
- अब मिक्सी ग्राइंडर में अलग-अलग पीसकर इनका पाउडर तैयार कर लें।
- तवे पर थोड़ा घी डालें और मिक्स नट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) भी भून लें।
- ठंडा होने के बाद इसका भी पाउडर मिलाकर अलग रख लें।
- अब सभी चीजों को छानकर पाउडर अलग रख लें।
- एक कंटेनर में सभी चीजों को मिलाकर स्टोर करके रख लें।
- मील तैयार करने के लिए 70-80 ml गर्म पानी में इस मिक्स पाउडर की 4 चम्मच मिलाएं। स्वाद के लिए आप इसमें आधा केला भी मिला सकते हैं।
हेल्दी होममेड ट्रेवल मिक्स के फायदे- Benefits of Homemade Travel Mix
हेल्दी और फीलिंग
इस ड्राई मिक्स को तैयार करने के लिए केवल हेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें चने और मुर्मुरे के साथ ड्राई फ्रूटस भी हैं, जिससे इसके सेवन से बच्चे को लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
पोषक तत्वों से भरपूर
ट्रेवल ड्राई मिक्स बनाने के लिए काजू, बादाम, पिस्ता और चने का इस्तेमाल किया गया है। इनमें हेल्दी फैट्स के साथ आवश्यक मिनरल्स भी होते हैं, जो बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।
इसे भी पढ़े- यात्रा के दौरान घर से पैक करके ले जाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद
जल्दी भूख नहीं लगती
चने और मुर्मुरे होने से यह मिक्स काफी फीलिंग हो जाता है। इसलिए इसके सेवन से बच्चे को जल्दी भूख नहीं लगेगी। यह काफी देर तक बच्चे को भूख नही लगने देगा।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
भुने हुए चने बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद आवश्यक तत्व बच्चे के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसलिए यह ट्रेवल मिक्स बच्चों की हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़े- गर्मी में ट्रेवलिंग के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं रखें इन4 बातों का ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या
छह माह से कम उम्र के बच्चों को केवल दूध ही दें। ट्रेवल मिक्स के लिए अपने साथ गरम पानी जरूर लेकर जाएं। लेख मे दी गई जानकारी पसंद आई हो तो, इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version